इवोडिया एक पेड़ है जो चाइना और कोरिया में पाया जाता है। इसका वानस्पतिक नाम टेट्राडिअम (Tetradium) है। ये Rutaceae परिवार से ताल्लुख रखता है। इसके फल का स्वाद बहुत कड़वा होता है, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर चाइनीज औषधियों में किया जाता है। इसके फल और जड़ की छाल को बहुत सारी हर्बल दवाओं में उपयोग किया जाता है। आज के समय में इस्तेमाल होने वाली ये सबसे स्ट्रॉन्ग हर्बल है। स्ट्रॉन्ग हर्ब की डोज बहुत कम होती है, क्योंकि इसके साइड इफेक्ट्स होने के भी खतरे रहते हैं। इन्हें कम समय के लिए इस्तेमाल करना चाहिए। इसका उपयोग डायजेशन (Digestion), डायरिया (Diarrhea) की समस्या, डिसेंट्री और पेट में होने वाले अल्सर के इलाज के लिए किया जाता है।

इवोडिया का प्रयोग डायजेशन संबंधित परेशानियां जैसे डायरिया की समस्या, डिसेंटरी होने पर, उल्टी आने पर, जी मिचलाना, पेट में दर्द (Stomach pain), पेट में गैस बनना, पेट में अल्सर (Stomach ulcer), भूख न लगना आदि के लिए इसका उपयोग किया जाता है। इसके अलावा ये मोटापा (Obesity), सिरदर्द, हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure), हार्ट फेल (Heart failure), इंफेक्शन (Infection), अल्जाइमर (Alzheimer), कैंसर (Cancer) और शरीर में पानी की कमी को दूर करने के लिए भी उपयोगी है। महिलाएं इसका इस्तेमाल प्रेग्नेंसी (Pregnancy) से बचने और पीरियड्स (Periods) लाने के लिए करती हैं। इसकी जड़ की छाल टेपवर्म और पिनवॉर्म जैसे परजीवी के कारण होने वाले संक्रमण (Infection) के लिए उपयोग की जाती है।
इवोडिया कैसे काम करता है इस बारे में कोई वैज्ञानिक जानकारी नहीं है। इससे जुड़े रिसर्च अभी भी जारी हैं। इसलिए इसके बारे में अधिक जानने के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से कंसल्ट करना बेहतर होगा। हालांकि, इसमें कुछ ऐसे केमिकल्स होते हैं जो हमारे अच्छे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं और बीमारियों से बचाने में सहायक भी होता है। इसके अलावा इसमें एंटीइन्फ्टरी (inflammatory) प्रॉपर्टीज होती हैं जो दर्द और सूजन जैसी अन्य परेशानी को दूर करने के साथ-साथ डायरिया (Diarrhea), ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) को कम और दिल को स्वस्थ रखने में मददगार होता है। हालांकि, ये जानवरों पर किए गए शोधों में पाया गया है। मनुष्यों पर ये क्या असर करेगा इसे लेकर कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। इसलिए इसके सेवन से पहले हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
[mc4wp_form id=’183492″]
और पढ़ें: Astragalus: एस्ट्रागैलस क्या है?
निम्नलिखित परिस्थितियों में इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें:
अन्य दवाइयों के मुकाबले औषधियों के संबंध में रेग्युलेटरी नियम अधिक सख्त नही हैं। इनकी सुरक्षा का आंकलन करने के लिए अतिरिक्त अध्ययनों की आवश्यकता है। इवोडिया का इस्तेमाल (Use of Evodia) करने से पहले इसके खतरों की तुलना इसके फायदों से जरूर की जानी चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें।
और पढ़ें : पालक से शिमला मिर्च तक 8 हरी सब्जियों के फायदों के साथ जानें किन-किन बीमारियों से बचाती हैं ये
प्रेग्नेंट (Pregnant) या ब्रेस्टफीडिंग (Breastfeeding) कराने वाली महिलाएं: इन दोनों ही स्थितियों में इवोडिया (Evodia) का सेवन सुरक्षित नहीं है। जानवरों पर किए गए शोध के अनुसार, इसमें कुछ ऐसे रसायन हैं जिनका प्रेग्नेंट जानवरों पर बुरा असर पड़ा। स्तनपान (Breastfeeding) कराने वाली महिलाओं पर इसके असर को लेकर कोई जानकारनी नहीं है लेकिन मां और बच्चे की सुरक्षा को देखते हुए इसका सेवन एवॉइड करें।
सर्जरी: इवोडिया ब्लड क्लोटिंग (Blood clotting) को धीमा कर सकता है। सर्जरी के दौरान इससे ब्लीडिंग (Bleeding) होने का खतरा रहता है। इसलिए सर्जरी से दो हफ्ते पहले और दो हफ्ते बाद तक इसका इस्तेमाल न करें।
अगर आपको कोई बीमारी है तो अपने डॉक्टर को जांच के दौरान अवश्य बतायें।
और पढ़ें: शुगर का बेहतरीन ऑप्शन है स्टीविया, जानें इसके फायदे
इसके निम्नलिखित साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। जैसे-
हालांकि, हर किसी को ये साइड इफेक्ट हो ऐसा जरtरी नहीं है, कुछ ऐसे भी साइड इफेक्ट हो सकते हैं, जो ऊपर बताए नहीं गए हैं। अगर आपको इनमें से कोई भी साइड इफेक्ट महसूस हो या आप इनके बारे में और जानना चाहते हैं, तो नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें।
इसका सेवन निम्नलिखित तरह से किया जा सकता है। जैसे-
अडल्ट के लिए :
यहां दी हुई जानकारियों का इस्तेमाल डॉक्टरी सलाह के विकल्प के रूप में न करें। इसकी खुराक हर मरीज के लिए अलग हो सकती है। आपके द्वारा ली जाने वाली खुराक आपकी उम्र, स्वास्थ्य और अन्य कई चीजों पर निर्भर करती है। हर्बल सप्लिमेंट हमेशा सुरक्षित नहीं होते हैं। इसलिए सही खुराक की जानकारी के लिए हर्बलिस्ट या डॉक्टर से चर्चा करें।
और पढ़ेंः फालसा के फायदे एवं नुकसान – Health Benefits of Phalsa (Grewia Asiatica)
इवोडिया निम्नलिखित रूपों में उपलब्ध है:
अगर आप इवोडिया (Evodia) से जुड़े किसी तरह के कोई सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो विशेषज्ञों से समझना बेहतर होगा। बिना जानकारी के आप हर्बल दवाओं का सेवन न करें। अगर आप हर्बल मेडिसिन या फिर हर्बल पाउडर का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो बेहतर हो कि पहले एक्सपर्ट से राय जरूर लें। जड़ी-बूटियों या फिर दवाओं के संबंध में अगर आपको अधिक जानकारी चाहिए तो आप हैलो स्वास्थ्य की वेबसाइट में विजिट करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Evodia/ https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/16681034//Accessed on 09/01/2020
The role of diet in migraine headaches. (n.d.).americannutritionassociation.org/newsletter/role-diet-migraine-headaches/Accessed on 09/01/2020
Evodia herbs/ https://www.researchgate.net/publication/340070932_Role_of_limonin_in_anticancer_effects_of_Evodia_rutaecarpa_on_ovarian_cancer_cellsAccessed on 09/01/2020
Evodia: Traditional and Modern Uses/http://www.itmonline.org/articles/evodia/evodia.htm /Accessed on 09/01/2020
Evodia fraxinifolia (Hook.) Benth/https://indiabiodiversity.org/species/show/281871/Accessed on 09/01/2020
Current Version
28/12/2021
Mona narang द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar
Updated by: Nidhi Sinha
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Dr Sharayu Maknikar