क्या आप श्योर हैं कि आप लॉग आउट करना चाहते हैं?
पॉइजन आईवी को हिंदी में बिच्छू का पौधा भी कहते हैं। ये एक तरह की घास होती है। इसकी पत्तियों को छूने से शरीर में रैशेज हो जाते हैं। ये रैशेज काफी गंभीर और जलन पैदा करने वाले होते हैं। इसीलिए इसका नाम बिच्छू का पौधा है। इसका इस्तेमाल होमियोपैथिक दवाओं में किया जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम टॉक्सिकोडेंड्रॉन है। इसका उपयोग वायरल इंफेक्शन (Viral Infection), फ्लू (Flu), गठिया (Arthritis) आदि कि इलाज में होता है।
अभी तक इसके कोई वैज्ञानिक साक्ष्य नहीं है कि ये इंसान के शरीर में काम कैसे करता है। ये होमियोपैथिक दवा के रूप में ही शारीरिक समस्याओं से निजात पाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि इसके साइड इफेक्ट्स ज्यादा हैं। इसकी पत्तियों को छूने से त्वचा में खुजली होती है और ये एलर्जी (Allergy) भी पैदा करता है।
एक अध्ययन के अनुसार पॉइजन आईवी का इस्तेमाल गठिया रोग के लिए किया जाता है। एक अध्ययन में गठिया रोग से होने वाले दर्द, जलन वाले चोट और वजन में बदलाव पॉइजन आईवी के कारण पाया गया है। वहीं, दूसरे अध्ययन में पाया गया कि इससे बने जेल को लगाने से दर्द से राहत भी मिलती है। इसके अलावा, अन्य समस्याओं में भी इस जड़ी-बूटी का प्रयोग होता है :
और पढ़ें : Oak: बलूत क्या है?
बिच्छू के पौधे को मुंह से या त्वचा से लेने में काफी साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। इसमें मौजूद कैमिकल्स एलर्जी पैदा करता है। इसके अलावा, मुंह से लेने पर गले, पेट और आंतों में खुजली हो सकती है। इसके अलावा बुखार (Fever), डायरिया (Diarrhea), उल्टी (Vomiting), चुभन के साथ दर्द, पेशाब में खून और कोमा जैसी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं, अगर आपकी त्वचा इसके संपर्क में आ जाए तो रैशेज, खुजली, सूजन, आंखों की रोशनी आदि समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए आप इसका उपयोग कभी भी खुद से न करें। बिना डॉक्टर के परामर्श के आप इसे कतई न लें।
बिच्छू पौधा आपके लिए सुरक्षित नहीं हैं, क्योंकि पहले ही बता दिया गया है कि इससे कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए जब भी आपको इसे लेना हो तो डॉक्टर के परामर्श पर ही लें।
पॉइजन आईवी से आपको कई तरह के साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं :
पॉइजन आईवी का किसी भी दवा के साथ प्रभाव का वैज्ञानिक साक्ष्य सामने नहीं आया है। यूं कह सकते हैं कि इसका अभी तक कोई ज्ञान नहीं है। इसके लिए आप जब भी इसका सेवन करेंगी तो अपने डॉक्टर से पूछ लें।
इसकी खुराक की पुष्टि हैलो स्वास्थ्य नहीं करता है। पॉइजन आईवी की खुराक उम्र, स्वास्थ्य और जरूरत के आधार पर तय की जाती है। इसलिए हमेशा इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की राय ले लें।
ये किन रूपों में उपलब्ध है?
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Poison Ivy, Poison Oak and Poison Sumac/https://www.poison.org/articles/2014-oct/poison-ivy-oak-and-sumac/Accessed on 16/03/2021
POISON IVY, OAK, AND SUMAC: WHO GETS A RASH, AND IS IT CONTAGIOUS?/https://www.aad.org/public/everyday-care/itchy-skin/poison-ivy/who-gets-contagious/Accessed on 16/03/2021
Poison Ivy, Poison Oak and Poison Sumac/https://my.clevelandclinic.org/health/articles/10655-poison-plants-poison-ivy–poison-oak–poison-sumac/Accessed on 16/03/2021
What Is Poison
Ivy?/https://www.rwu.edu/sites/default/files/downloads/healtheducation/poison_ivy1.pdf/Accessed on 16/03/2021
A randomized controlled trial comparing topical piroxicam gel with a homeopathic gel in osteoarthritis of the knee. https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pubmed/10908688/ Accessed on 27/09/2019
Controlled trial of homeopathic treatment of osteoarthritis. https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pubmed/6129459/ Accessed on 27/09/2019
Medications for Poison Ivy https://www.drugs.com/condition/poison-ivy.html/ Accessed on 27/09/2019