उपयोग
रोज जेरेनियम ऑयल (rose geranium oil) का उपयोग किसलिए किया जाता है?
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी · डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist
रोज जेरेनियम ऑयल (rose geranium oil) का उपयोग किसलिए किया जाता है?
रोज जेरेनियम ऑयल को गुलाब जेरेनियम पौधे की पत्तियों और तने से निकाला जाता है। इसका प्रयोग इन रोगों में किया जाता है:
रोज जेरेनियम ऑयल को कई वजन कम करने वाले एथलेटिक परफॉर्मेंस बढ़ाने वाले और बॉडी बिल्डिंग सप्लीमेंट्स में भी डाला जाता है। यही नहीं, इसे भोजन और पेय पदार्थों में फ्लेवर के लिए भी प्रयोग में लाया जाता है।
रोज जेरेनियम ऑयल कैसे काम करता है। इसके बारे में पर्याप्त अध्ययन नहीं किया गया है। अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर या औषधि विशेषज्ञ से सलाह लें। रोज जेरेनियम ऑयल में कई केमिकल पाए जाते हैं जिनके एंटीबायोटिक जैसे इफेक्ट्स होते हैं। त्वचा पर जब इस तेल को लगाया जाता है तो अच्छज्ञ महसूस होता है और सूजन कम हो जाती है। यानी त्वचा के लिए यह एक औषधि है।
और पढ़ें : Peppermint Oil: पुदीना का तेल क्या है?
अपने डॉक्टर, फार्मासिस्ट या औषधि विशेषज्ञ से सलाह लें, अगर :
हर्बल सप्लीमेंट के नियम दवाइओं के मुकाबले कम सख्त होते हैं। हालांकि, इनकी सुरक्षा को लेकर अधिक अध्ययन करने की आवश्यकता है। इस हर्बल सप्लीमेंट को उपयोग करने से पहले इसके जोखिमों को जान लें। अधिक जानकारी के लिए अपने हर्बलिस्ट या चिकित्सक से पूछें।
अगर आप रोज जेरेनियम ऑयल का उपयोग मुंह के माध्यम से और कम मात्रा में कर रहे हैं तो यह सुरक्षित है, लेकिन अधिक मात्रा में लेने से यह तेल सुरक्षित है या नहीं इस बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं है। रोज जेरेनियम ऑयल को कितनी मात्रा और कैसे प्रयोग करना है, इस बारे में इस बारे में प्रयोग करने से पहले अपने डॉक्टर से अवश्य पूछें।
प्रेग्नेंसी और ब्रेस्ट-फीडिंग: रोज जेरेनियम ऑयल का प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग के दौरान कम मात्रा में प्रयोग करना सुरक्षित है। अधिक मात्रा में इसे लेने से होने वाले नुकसानों के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं है इसलिए अधिक मात्रा में इसे लेने से बचना चाहिए।
और पढ़ें : जानिए कैसे स्किन के लिए टी ट्री ऑइल है बेहद फायदेमंद?
अन्य दवाईयों की तरह रोज जेरेनियम के भी कुछ दुष्प्रभाव हो सकते हैं। हालांकि ऐसा आवश्यक नहीं कि इस जड़ी-बूटी को लेने से सभी लोगों को साइड इफेक्ट्स हों, लेकिन कुछ लोगों में कुछ दुष्प्रभाव देखे आ सकते हैं। अगर आपको इस हर्ब के उपयोग से कोई भी समस्या होती है या साइड इफेक्ट नजर आता है तो तुरंत अपने डॉक्टर को बताएं ताकि सही समय पर वे आपको सही सलाह दे सकें। सही मार्गदर्शन और सलाह के बाद ही इसे लें। अधिक लाभ पाने के लिए नियमित रूप से इस हर्ब का सेवन करें।
रोज जेरेनियम ऑयल को अगर त्वचा या नाक के अंदर लगाया जाए तो यह पूरी तरह से सुरक्षित है। जब इसे त्वचा पर लगाया जाता है तो कुछ लोग रेशेस या जलन महसूस कर सकते हैं। चेहरे पर लगाने से कुछ लोग की आंखों में जलन हो सकती है। सब लोगों को यह साइड-इफ़ेक्ट नहीं होते हैं और कुछ साइड-इफेक्ट्स के बारे में यहां नहीं बताया गया है। अगर आप इस तेल के साइड-इफेक्ट्स को लेकर चिंतित हैं तो कृपया अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से संपर्क करें।
और पढ़ें : प्याज का तेल होता है लाभकारी, जानिए क्या-क्या हैं इसके फायदे?
रोज जेरेनियम ऑयल आपकी मौजूदा दवाई या मेडिकल स्थितियों पर प्रभाव डाल सकता है। इसलिए, प्रयोग से पहले अपने डॉक्टर या औषधि विशेषज्ञ से अवश्य पूछें।
और पढ़ें : चेहरे पर अनचाहे तिल से न हों परेशान, अपनाएं ये 11 घरेलू उपाय
ऊपर दी गई जानकारी मेडिकल सलाह का विकल्प नहीं है। इसलिए हमेशा इस दवा का उपयोग करने से पहले अपने हर्बलिस्ट या चिकित्सक से सलाह लें।
रोज जेरेनियम ऑयल की खुराक हर रोगी के लिए अलग हो सकती है। इसकी सही खुराक कई चीजों पर निर्भर करती है जैसे प्रयोग करने वाले की उम्र, स्वास्थ्य या अन्य कई स्थितियां। हर्बल सप्लीमेंट्स हमेशा सुरक्षित नहीं होते। इसलिए, इसकी सही खुराक के लिए अपने फार्मासिस्ट या डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
रोज जेरेनियम ऑयल किस रूप में मिलता है?
रोज जेरेनियम ऑयल इस रूप में उपलब्ध होता है:
हमें उम्मीद है कि रोज जेरेनियम ऑयल पर लिखा गया है यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी साबित होगा। इस आर्टिकल में हमने इस हर्ब से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी देने की कोशिश की है। अगर आपको यहां बताई गईं स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या है तो आप इस हर्ब का यूज कर सकते हैं, लेकिन सिर्फ डॉक्टर की सलाह पर। अगर आपको इस हर्ब से जुड़ा कोई सवाल है तो तो अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से संपर्क करें।
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।