backup og meta

Leg Cramps: लेग क्रैम्प्स क्या है?

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Ankita mishra द्वारा लिखित · अपडेटेड 26/06/2021

Leg Cramps: लेग क्रैम्प्स क्या है?

परिचय

लेग क्रैम्प्स (Leg Cramps) क्या है?

लेग क्रैम्प्स (Leg Cramps) यानी पैरों में ऐंठन होना एक आम समस्या है। आमतौर पर ऐसी स्थिति स्वास्थ्य के लिए खतरनाक नहीं होती है। पैर की मांसपेशियों में खिचाव होने के कारण दर्द होने लगता है, जिसकी वजह से लेग क्रैम्प्स की समस्या हो सकती है। पैर में ऐंठन आमतौर पर कुछ मिनट तक रहती है। हालांकि, कभी-कभी यह 10 मिनट तक भी रह सकती है। लेकिन अगर इसका दर्द 24 घंटे के बाद भी बना रहता है, तो इसकी स्थिति गंभीर हो सकती है।

कितना सामान्य है लेग क्रैम्प्स होना? (How common is leg cramps?)

जैसे-जैसे हम बड़े होते जाते हैं, हमें पैर में ऐंठन की समस्या भी बढ़ सकती है। आंकड़ों के मुताबिक, 60 से अधिक उम्र के हर 3 में से 1 और 80 से अधिक उम्र के आधे लोगों में नियमित रूप से पैर में ऐंठन होती है। वहीं, गर्भवती महिलाओं (Pregnant lady) में गैर-गर्भवती महिलाओं की तुलना में रात के दौरान पैर में ऐंठन (Leg cramps) की समस्या अधिक देखी जाती है। लगभग 40 फिसदी लोग जिन्हें लेग क्रैम्प्स की समस्या है, सप्ताह में कम से कम तीन बार उन्हें इसकी स्थिति का सामना करना पड़ता है।

इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया अपने डॉक्टर से बात करें।

और पढ़ेंः क्यों होती है पैरों में झनझनाहट? जानिए इसके घरेलू उपाय

[mc4wp_form id=’183492″]

लक्षण

लेग क्रैम्प्स के लक्षण क्या हैं? (What are the symptoms of leg cramps?)

  • अधिकांश मामलों में पैर की ऐंठन टखने के पीछे की मांसपेशियों में होती है और इसकी सबसे कम स्थिति पैरों और जांघों में हो सकती है।
  • ऐंठन कुछ सेकंड से लेकर 10 मिनट तक रह सकती है। जांघ की मांसपेशियों में ऐंठन सबसे लंबे समय तक रह सकती है।
  • ऐंठन होने के दौरान, प्रभावित मांसपेशियों में खिचाव और दर्द (Muscles pain) होता है जिसकी वजह से पैर और पैर की उंगलियां अकड़ जाती हैं।
  • ऐंठन से आराम मिलने के बाद, कई घंटों तक पैरों में दर्द और नरमी रह सकती है।

इसके सभी लक्षण ऊपर नहीं बताएं गए हैं। अगर इससे जुड़े किसी भी संभावित लक्षणों के बारे में आपका कोई सवाल है, तो कृपया अपने डॉक्टर से बात करें।

मुझे डॉक्टर को कब दिखाना चाहिए?

Leg Cramps-लेग क्रैम्प्स

अगर आपको पैर की ऐंठन सिर्फ कभी-कभी ही होती है, तो यह चिंता का कारण नहीं होता है। इसके लिए आपको चिकित्सा निदान की आवश्यकता नहीं होती है। लेकिन, अगर आपको निम्न में से कोई भी लक्षण है, तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें:

  • आपको अक्सर पैर में ऐंठन होती है जो बहुत दर्द भरे होते हैं। इसकी वजह से आपकी नींद भी प्रभावित होती है और अगले दिन सामान्य रूप से कार्य करने में भी तकलीफ महसूस करते हैं।
  • आपके पैरों की मांसपेशियां सिकुड़ रही हैं या कमजोर हो रही हैं।

ऐसी दो स्थितियां हैं जहाँ पैर की ऐंठन अधिक गंभीर स्वास्थ्य स्थिति के संकेत हो सकती हैं।

आपको तत्काल चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए अगर:

  • ऐंठन 10 मिनट से अधिक समय तक रहती है और व्यायाम के बावजूद भी दर्द बना रहता है।
  • जहरीले या संक्रामक पदार्थों के संपर्क में आने से आपको लेग क्रैम्प्स की समस्या होती है। उदाहरण के लिए, अगर आपको कोई चोट लगी है जो मिट्टी या लेड या मरक्यूरी जैसे तत्वों के संपर्क में आने के बाद से दूषित हो गई है, तो यह कभी-कभी संक्रमण का भी कारण बन सकता है, जैसे टेटनस।

और पढ़ेंः पैरों की समस्या को दूर करने के लिए करें ये 4 एक्सरसाइज

कारण

लेग क्रैम्प्स के क्या कारण हैं? (What are the causes of leg cramps?)

अज्ञात कारणों की वजह से पैर में ऐंठनः अधिकांश मामलों में लेग क्रैम्प्स होने की वजह साफ नहीं होती है। आमतौर पर इसकी समस्या तब होती है जब मांसपेशिओं पर लंबे समय दबाव पड़ता है। जैसे, बहुत देर तक एक ही स्थिति में खड़े या बैठे रहना, जिसके परिणामस्वरूप मांसपेशियों में ऐंठन (Muscles cramp) हो सकती है।

दूसरे कारणः कभी-कभी पैर की ऐंठन का कारण कोई बीमारी, स्थिति या शारीरिक गतिविधि भी हो सकता है, जिसमें शामिल हैं:

  • एक्सरसाइजः अगर मांसपेशियों में खिचावा या दवाब अधिक समय के लिए बनाया जाए, तो पैर की ऐंठन के दौरान या बाद में दर्द (Pain) हो सकता है। इसकी समस्या आमतौर पर एथलीट में ज्यादा होती है। अगर बहुत देर तक पैरों पर दबाव बनाने वाली एक्सरसाइज की जाए या फुटबॉल मैच खेला जाए, तो यह परिस्थितियां शरीर को गर्म करती हैं और बहुत पसीना बहता है। जिससे शरीर से अधिक मात्रा में सोडियम का रिसाव होता है जो मांसपेशियों में ऐंठन का कारण बनता है।
  • शराब (Alcohol) की लत
  • सिरोसिस
  • डिहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी)
  • दस्त
  • इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन
  • सपाट पैर
  • गैस्ट्रिक बायपास सर्जरी
  • हाइपोथायराॅयडिज्म (अंडरएक्टिव थायरॉयड)
  • किडनी फेलियर (Kidney failure) 
  • लेड पॉइजनिंग
  • सारकॉइडोसिस (एक बीमारी जिसमें ग्रैनुलोमेटस (छोटी गांठ) शरीर के किसी भी हिस्से में सूजन या ऊतकों की सूजन पैदा कर देती है।)
  • मांसपेशियों की थकान
  • गर्भनिरोधक गोली (Contraceptive pills)
  • पार्किंसंस रोग
  • पेरिफेरल आर्टरी डिजीज (PAD)
  • गर्भावस्था, खासकर आखिरी महीनों में
  • अस्थमा (Asthma), खून में शुगर की मात्रा कम करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली कुछ दवाएं
  • टाइप-2 डायबिटीज

जोखिम

कौन सी स्थितियां लेग क्रैम्प्स के जोखिम को बढ़ा सकती हैं? (What conditions can increase the risk of leg cramps?)

इन स्थितियों में लेग क्रैम्प्स की संभावना अधिक होती है:

  • 60 की उम्र या उससे बड़े वयस्क- 60 की उम्र पार कर चुके लगभग 40 फिसदी में वयस्कों में पैर की ऐंठन की समस्या देखी जाती है।
  • प्रेग्नेंट महिलाएं- प्रेग्नेंसी के लास्ट ट्रीमेस्टर के दौरान लगभग हर तीसरी गर्भवती महिला लेग क्रैम्प्स (Cramps) की समस्या से परेशान रहती हैं।

इससे जुड़े अधिक जोखिमों की जानकारी के लिए कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श करें।

और पढ़ें: पैरों में सूजन से राहत पाने के लिए अपनाएं ये असरदार घरेलू उपाय

उपचार

यहां प्रदान की गई जानकारी को किसी भी मेडिकल सलाह के रूप ना समझें। अधिक जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से परामर्श करें।

लेग क्रैम्प्स का निदान कैसे किया जाता है? (How are leg cramps diagnosed?)

सामान्य चिकित्सक या प्राथमिक देखभाल करने वाले चिकित्सक सबसे पहले रोगी को लक्षणों के बारे में उनसे उनके स्वास्थ्य से जुड़े सवाल-जवाब करेंगे। साथ ही रोगी के पैरों की जांच भी करेंगे। इस दौरान दर्द कितना गंभीर है, दर्द कहां होता है, दर्द कितनी देर तक रहता है, क्या पैर की ऐंठन के कारण उनके नींद या मूड में कोई बदलाव आता है, जैसे सवाल करेंगे।

इसके अलावा डॉक्टर सूजन, सुन्नता या चुभन जैसे अन्य संभावित लक्षणों के बारे में भी बात करेंगे। जिसकी मदद से वे इसके संभावित लक्षणों को पहचानने का प्रयास करेंगे।

लेग क्रैम्प्स का इलाज कैसे होता है? (How are leg cramps treated?)

अगर किसी मामूली चोट के कारण लेग क्रैम्प्स होता है, तो बिना उपचार के ही इसका इलाज किया जा सकता है। जिसके लिए आप इन उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैंः

स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज: (Stretching exercises)

पैर को सीधा करें और टखने को पीछे की ओर झुकायें, इस प्रकार टखने के पीछे की मांसपेशियों को खींचे। कुछ देर के लिए अंगूठें के सहारे चलें।

दीवार से लगभग एक मीटर दूर किसी समतल जमीन पर खड़ें हो। फिर झुक कर अपनी बाहों को दीवार पर टिकाएं और उसे आगे की तरफ धक्का देने का प्रयास करें। इस दौरान अपने पैर के पंजों या एड़ी को जमीन से न उठाएं। लगभग 10 सेकंड तक ऐसे ही रहें और फिर धीरे से अपनी सामान्य स्थिति में वापस आ जाएं। ऐसा 5 से 10 बार दोहराएं।

स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज न सिर्फ लेग क्रैम्प्स के दर्द से राहत दिलाती है, बल्कि यह इसके जोखिमों को भी दूर करने में मददगार होती है।

दर्द निवारकः (Pain reliever:)

दर्द निवारक दवा सिर्फ पैर में ऐंठन के दर्द को कम करता है। इसके लिए ओवर द काउंटर से मिलने वाली दर्द निवारक दवाओं की खुराक ली जा सकती है।

और पढ़ेंः आर्थराइटिस के दर्द से ये एक्सरसाइज दिलाएंगी निजात

घरेलू उपचार

जीवनशैली में बदलाव या घरेलू उपचार क्या हैं, जो मुझे लेग क्रैम्प्स (Leg cramps) को रोकने में मदद कर सकते हैं?

निम्नलिखित जीवनशैली और घरेलू उपचार आपको लेग क्रैम्प्स से बचने में मदद कर सकते हैं:

  • स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज
  • भरपूर पानी (Water) पीएं
  • उचित एक्सरसाइज करें
  • अच्छी क्वालिटी के जूते पहनें
  • शरीर में इलेक्ट्रोलाइट यानी पोटाशियम, सोडियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम में की संतुलित मात्रा बनाएं रखें। इसके लिए उचित और स्वस्थ आहार खाएं।

और पढ़ेंः पैरों के लिए लंजेस (lunges) एक्सरसाइज है सबसे बेस्ट !

अगर इससे जुड़ा आपका कोई सवाल है, तो उसकी बेहतर समझ के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें। उम्मीद करते हैं कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा और लेग क्रैम्प्स से संबंधित जरूरी जानकारियां मिल गई होंगी। अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। अगर आपके मन में अन्य कोई सवाल हैं तो आप हमारे फेसबुक पेज पर पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब आपको कमेंट बॉक्स में देने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने करीबियों को इस जानकारी से अवगत कराने के लिए आप ये आर्टिकल जरूर शेयर करें।

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

डॉ. प्रणाली पाटील

फार्मेसी · Hello Swasthya


Ankita mishra द्वारा लिखित · अपडेटेड 26/06/2021

advertisement iconadvertisement

Was this article helpful?

advertisement iconadvertisement
advertisement iconadvertisement