हर माता पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा बुद्धिमान और क्रिएटिव हो। लेकिन सिर्फ चाहत रखने से कुछ नहीं होता। इसके लिए आपको कुछ कदम भी उठाने होंगे। जैसे बच्चे को फिजिकल एक्टिव बनाने के लिए माता पिता उन्हें खेलों में शामिल करते हैं। उनकी हाइट पर काम करने के लिए उन्हें वैसी एक्टिविटीज में इन्वोल्व करते हैं। बच्चों के ब्रेन एक्टिविटीज (Brain activities) के लिए कई गेम्स हैं, जिससे बच्चे के ब्रेन को एक्टिव और तेज रखा जा सकता है। हम सभी जानते हैं खेलों के माध्यम से बच्चों को शिक्षित करना उनके अंदर के स्कील को बढ़ावा देने और उनके शरीर और दिमाग (Brain) दोनों को एक्सरसाइज कराने का सबसे अच्छा तरीका है।
माता-पिता हमेशा ये सोचतें है कि बच्चों को क्रिएटिव बनाएं। लेकिन, यह कैसे करना है इसके बारे में कम जानकारी के कारण माता-पिता बच्चों को सही ट्रेनिंग देने से चूक जाते हैं। आप चाहे तो इसके लिए कुछ ब्रेन एक्टिविटीज (Brain activities) का सहारा ले सकते हैं। बच्चों को क्रिएटिव बनाना बच्चों के कम्यूनिकेशन स्कील को बढ़ाने का यह एक शानदार तरीका भी हो सकता है, खासकर जब वे अभी बात करना और खुद को व्यक्त करना सीख रहे हैं। यहां कुछ बच्चों के ब्रेन एक्टिविटीज बताई गई हैं, जो आपके बच्चों को बहुत पसंद आएगी।
और पढ़ेंः बच्चों को DTaP वैक्सीन के लिए दिए जाते हैं ये डोज, जानिए क्यों हैं ये जरूरी?
बच्चों के ब्रेन एक्टिविटीज (Brain activities) से बच्चों को बनाएं क्रिएटिव:
ब्लॉक बिल्डिंग (Block Building)
यह खेल बच्चों को नंबर और अक्षरों से परिचित कराता है।
अपने बच्चे को अक्षरों या नंबर वाले रंगीन ब्लॉक का एक सेट दें और उन्हें जोड़ने के लिए कहें। ऐसा करते समय वह एंजॉय तो करेंगे ही, साथ ही उनमें क्रिएटिव स्किल्स डेवलप होंगी।
यह ब्रेन एक्टिविटी उन्हें क्या सिखाती है?
ब्रेन एक्टिविटीज: ऑबजेक्ट लाइन ट्रेसिंग (Object Line Tracing)
ऑब्जेक्ट लाइन ट्रेसिंग आपके बच्चे को भविष्य में लिखने के लिए तैयार करने में उपयोगी साबित होती है।
एक सफेद पेज पर कुछ वस्तुओं को रखें और चॉक या क्रेयॉन के साथ अपने बच्चे को इसके चारों ओर लाइन बनाने के लिए प्रोत्साहित करें। ये बच्चे में एक सेंस पैदा करने के साथ उसे लिखने के लिए तैयार करेगा।
- आत्म – संयम
- मोटर स्कील संबंधी बारीकियां
ब्रेन एक्टिविटीज: ऑल अबोर्ड (All Aboard)
यह गतिविधि आपके बच्चे की कल्पना और रचनात्मकता को बढ़ाने में मदद करती है।
एक कार्डबोर्ड बॉक्स से एक कार डिजाइन करें। अपने बच्चे को घर के आस-पास ड्राइव करने के लिए कहें। आप चाहे तो इसी तरह कुछ और चीजे भी डिजाइन कर सकते हैं। आप क्या डिजाइन करें इसका चयन बच्चे के इंटरस्ट के हिसाब से करें।
ऑब्सटेकल कोर्स (Obstacle Course)
यह गतिविधि आपके बच्चे में कई जरूरी स्कील को बढ़ाती है।
अपने बच्चे के खिलौनों का उपयोग करके एक ऑबस्टेकल यानि की बाधा दे और उसे उन बाधाओं से एक खिलौना कार या ट्रक नेविगेट करने के बारे में सिखाएं। बच्चे के सीखने के अनुभव को बढ़ाने के लिए अलग-अलग टेक्सचर का उपयोग करें। अगर वह कहीं फस जाता है तो आप उसके खिलौने को निकालने में मदद करें। इससे उसका मनोबल बढ़ेगा। इसके बाद दोबारा उसे खिलौना नेविगेट करने के लिए दे दें।
- आंख और हाथ का कोॉर्डिनेशन
- मोटर स्कील
एजुकेशनल और लर्निंग एक्टिविटी (Education And Learning Activity)
आपके दो साल के बच्चे के लिए घर पर कुछ एजुकेशनल और लर्निंग की गतिविधियां हो सकती हैं।
और पढ़ेंः ट्विन्स मतलब दोगुनी खुशी! पर कैसे करें जुड़वा बच्चों की देखभाल
काउंटिंग एक्टिविटी (Counting Activity)
आप इस गतिविधि के लिए रोजमर्रा की घरेलू चीजों का उपयोग कर सकते हैं।
एक लाइन में खिलौनों या किसी भी साधारण चीजों को इक्ट्ठा करें। जोर से गिनें और हर एक आइटम को गिनते हुए बच्चे को उसे दिखाएं। आप चाहे तो इसके लिए बर्तनों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप जो बोल रहे हैं उसे अपने बच्चे को आपके बाद दोहराने दें। ऐसा तब तक करें जब तक कि वह संख्याओं को याद नहीं करता। एक से दस तक शुरू करें और धीरे-धीरे 20- 30 तक आगे बढ़ें।
रंगीन बॉल्स (Colorful Balls)
बच्चों के ब्रेन एक्टिविटीज में से एक रंगी बॉल्स है। टॉडलर्स को आमतौर पर रोलिंग बॉल्स के साथ किकिंग और थ्रोइंग पसंद होता हैं, तो अपने बच्चे के लिए रंगीन गेंदों को लाएं और उसे खेलने दें।
आप अपने बच्चे को सॉफ्ट, प्लास्टिक, रंगीन गेंदों के एक सेट दे सकते हैं, जो घंटों तक उनका मनोरंजन करता हैं।
मोटर स्कील, टाइमिंग
हाथ से आंख का कोर्डिनेशन
और पढ़ेंः बच्चों के अंदर पनप रही नेगेटिविटी को कैसें करें हैंडल
मैचिंग गेम (Matching Game)
यह एक्टिविटी बच्चों के लिए एक बेहतर लर्निंग टूल भी हो सकता है।
कागज की एक शीट पर एक सीधी लाइन खीचें। एक ही आइटम के दो सेट ड्रॉ करें, जैसे फल या सब्जियां। इनको अपने बच्चों को मैच करने को कहें। धीरे धीरे इसमें नई चीजों को ड्रॉ करके उन्हें दें। इससे वह बोर नहीं महसूस करेंगे। जब आपका बच्चा सही मैच करे तो उसे टॉफी देकर खुश करें।
- कॉग्नेटिव स्कील
- हाथ से आंख का कोर्डिनेशन
उपरोक्त बताई सभी ये बच्चों के ब्रेन एक्टिविटीज निश्चित रूप से आपके छोटे बच्चे को व्यस्त रखेंगी। हालांकि आपके बच्चे को खुश करने के लिए ये सब कभी भी पर्याप्त नहीं हो सकता। लेकिन एक बार आपका बच्चा एक्टिविटी में मन लगाता है तो यह बच्चे के साथ-साथ आपके लिए भी अच्छी खबर है। इन मजेदार गतिविधियों के अलावा यह सुनिश्चित करने का एक और अच्छा तरीका है कि आपका छोटा बच्चा जितना हो सके फोन और टीवी की स्क्रीन से दूर रहे और दूसरी एक्टिविटी में व्यस्त हो।
बच्चों के लिए क्रिएटिव ब्रेन एक्टिविटीज (Brain activities) का महत्व
माता-पिता के रूप में आपके बच्चे के विकास में शामिल होना आपका ज्यादा समय नहीं मांगता। लेकिन, इसके कई फायदे हैं। यहां डेवलपमेंट एक्टिविटी के कुछ फायदे दिए गए हैं।
- बच्चों के ब्रेन एक्टिविटीज समस्या को सुलझाने की स्कील को बढ़ाती हैं और बच्चों को स्ट्रेटेजिक रूप से सोचने की शक्ति को बढ़ाता है
- बच्चों को नए कॉन्सेप्ट और नई चीजों के बारे में बताती है जैसे रंग, संख्या, टेक्सचर
- इनमें से कुछ बच्चों के ब्रेन एक्टिविटीज एक बार में ठीक नहीं होतीं, लेकिन इसको करने से बच्चा बार-बार कोशिश करना सीखता है
- बच्चों को उनके डर का सामना करने में मदद करता है और असफल होने के डर के बिना नई चीजों को सीखने का मौका मिलता है
- बच्चे विकासात्मक गतिविधियों के साथ अधिक फ्लेक्सिबल सोचना सीखते हैं
हम आशा करते हैं आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा। हैलो हेल्थ के इस आर्टिकल में बच्चों में ब्रेन एक्टिविटीज के महत्व के बारे में बताया गया है। यदि आप ब्रेन एक्टिविटीज से जुड़ी अन्य कोई जानकारी चाहते हैं तो आप हमसे कमेंट कर पूछ सकते हैं। आपको यह लेख कैसा लगा यह भी आप हमें कमेंट कर बता सकते हैं।