backup og meta

बच्चों में स्ट्रोक बाइट को लेरक आपको परेशान होने की जरूरत नहीं...

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Niharika Jaiswal द्वारा लिखित · अपडेटेड 27/02/2022

    बच्चों में स्ट्रोक बाइट को लेरक आपको परेशान होने की जरूरत नहीं...

    बच्चे के जन्म के बाद, उनके शरीर में आपको कई नोटिस करने वाली चीजें भी देखने को मिल सकती है, जैसे कि डिंपल, झाई अधिक होना और एक या दो बर्थमार्क देख सकते हैं। स्ट्रोक बाइट (Stroke Bite) एक सामान्य बर्थ मार्क है, जो नवजात शिशु की त्वचा पर बनता है, आमतौर पर सिर या गर्दन के पीछे कहीं भी दिखाई दे सकता है। स्ट्रोक बाइट से त्वचा पर गुलाबी, लाल या बैंगनी रंग के निशान दिखाई देते हैं और उपचार की आवश्यकता नहीं होती  इतना ही नहीं, यह समय के साथ फीके पड़ सकते हैं। लेकिन फिर भी कई पेरेंट्स को स्ट्रोक बाइट (Stroke Bite) को लेकर चिंता हो जाती है। इसके लिए आपको स्ट्रोक बाइट के बारे में जानना जरूरी है, जानिए यहां:

    बर्थमार्क एक रंगीन निशान होता है, जो जन्म के समय के साथ से ही नवजात शिशु की त्वचा पर दिखाई देता है। यह बर्थमार्क त्वचा पर कहीं भी पाए जा सकते हैं, जिनमें शामिल हैं:

    यह शरीर के किसी भी हिस्से में देखे जा सकते हैं। विभिन्न प्रकार के बर्थ मार्क होते हैं। कुछ छोटे और बमुश्किल ध्यान देने योग्य होते हैं, लेकिन कुछ बड़े भी होते हैं। कुछ बर्थमार्क चिकने, सपाट दिखाई देते हैं, जबकि अन्य त्वचा पर एक गांठ के रूप में दिखाई देते हैं।

    और पढ़ें : शिशु के लिए मसाज ऑयल लेने से पहले 6 बातों का रखें ध्यान!

    स्ट्रोक बाइट क्या है (what is stroke bite)?

    स्ट्रोक बाइट होना आम हैं। वे 30 से 50 प्रतिशत नवजात शिशुओं में देखने को मिलता है। स्ट्रोक बाइट एक विशिष्ट गुलाबी और सपाट रूप होता है। इससे उन्हें पहचानने में आसानी होती है। स्ट्रोक बाइट एक प्रकार का सैल्मन पैच है और बर्थमार्क की नेवस सिम्प्लेक्स श्रेणी के अंतर्गत आता है। सैल्मन पैच के लिए मेडिकल वर्ड नेवस सिम्प्लेक्स है। यदि पैच चेहरे, पलकों या माथे पर है तो आप सैल्मन पैच (नेवस सिम्प्लेक्स) बर्थमार्क के बारे में सुन सकते हैं जिसे “एंजल किस” कहा जाता है। इस प्रकार का बर्थमार्क आमतौर पर 1 से 2 साल की उम्र के बाद पूरी तरह से गायब हो जाता है।ये मार्क आपके बच्चे पर निम्नलिखित क्षेत्रों में दिखाई दे सकते हैं:

    • माथा
    • नाक
    • पलकें
    • गर्दन के पीछे

    स्ट्रोक बाइट का क्या कारण है (What causes of stroke bite)?

    आपके बच्चे की त्वचा पर दिखाई देने वाले किसी भी निशान के बारे में प्रश्न और चिंता होना सामान्य है। यदि आप स्ट्रोक बाइट बर्थमार्क के बारे में बहुत कुछ नहीं जानते हैं, तो आप घबरा सकते हैं। लेकिन, यह समझना महत्वपूर्ण है कि बर्थ मार्क अत्यंत सामान्य हैं। यह जेनेटिक भी हो सकते हैं, लेकिन अक्सर, कोई ज्ञात कारण नहीं होता है।स्ट्रोक बाइट की स्थिति में, बर्थमार्क तब विकसित होता है जब त्वचा के नीचे की रक्त वाहिकाएं खिंच जाती हैं या फैल जाती हैं। परिणामस्वरूप सैल्मन या गुलाबी पैच दिखाई देते हैं। आपके बच्चे का बर्थमार्क तब अधिक उभर कर दिखाई दे सकता है, जब वे परेशान हों या रो रहे हों, या यदि कमरे के तापमान में कोई बदलाव हो।

    और पढ़ें : बच्चों को विटामिन डी की कमी से बचाने के लिए इन 9 लक्षणों को ना करें इग्नोर

    क्या स्ट्रोक बाइट को लेकर परेशान होने की जरूर है (Do you need to worry about stroke bite)?

    स्ट्रोक बाइट एक प्रकार का बर्थमार्क है जिससे दर्द नहीं होगा और यह किसी अंतर्निहित चिकित्सा स्थिति का संकेत नहीं है। जब बच्चा रोता है या धूप में रहता है, तो स्ट्रोक बाइट अधिक डार्क दिखाई देते हैं (चमकदार लाल या बैंगनी हो जाता है)। स्ट्रोक बाइट का रंग अस्थायी रूप से पीला हो जाता है जब उस पर दबाव डाला जाता है (उसके खिलाफ एक उंगली दबाकर और उसे छोड़ दिया जाता है)। स्ट्रोक बाइट दर्द रहित होते हैं और किसी अन्य चिकित्सा स्थिति का संकेत नहीं होते हैं। यदि आप देखते हैं कि आपके बच्चे का स्ट्रोक बाइट का आकार बड़ा होता जा रहा है या उसका रंग बदल गया है, जो गुलाबी, लाल या बैंगनी नहीं है, या स्ट्रोक बाइट के त्वचा ऊपर या सूजी हुई है, तो बर्थमार्क की जांच के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।

    क्या स्ट्रोक बाइट अपने आप गायब हो जाता है (Does stroke bite disappear on its own)?

    स्ट्रोक बाइट, बर्थमार्क आपके नवजात शिशु की त्वचा पर एक सौम्य पैच है, इसलिए इसके लिए उपचार आवश्यक नहीं है। जैसे ही त्वचा बढ़ती उम्र के साथ मोटी होती है, यह पैच हल्का हो जाता है। जैसे-जैसे आपका बच्चा बड़ा होता जाता है, स्ट्रोक बाइट पैच कम दिखाई दे सकता है या पूरी तरह से गायब हो सकता है। स्ट्रोक बाइट के 95 प्रतिशत से अधिक बर्थ मार्क हल्के होते हैं और पूरी तरह से फीके पड़ जाते हैं। यदि यह आपके बच्चे की गर्दन के पीछे दिखाई देता है, तो वह कभी भी पूरी तरह से नहीं मिट सकता। लेकिन यह निशान कम नजर आ सकता है, क्योंकि आपके नवजात शिशु के बाल बढ़ते हैं। स्ट्रोक बाइट बर्थमार्क के निदान करने के लिए कोई विशिष्ट परीक्षण नहीं है, लेकिन आपके नवजात शिशु के डॉक्टर नियमित शारीरिक परीक्षा के दौरान बर्थमार्क की पहचान कर सकते हैं।

    और पढ़ें : बच्चों के लिए ओमेगा-3 (omega-3) फैटी एसिड सप्लिमेंट्स का उपयोग करना चाहिए या नहीं?

    स्ट्रोक बाइट के लिए लेजर उपचार (Laser Treatments for Stork Bites)

    स्ट्रोक बाइट के आकार में भिन्नता होती है, लेकिन आपको एक बड़े आकार के बर्थमार्क के बारे में चिंता हो सकती है, जो कई वर्षों के बाद भी गायब नहीं होता है। स्ट्रोक बाइट के आकार और उपस्थिति को कम करने के लिए लेजर उपचार एक विकल्प हो सकता है। हालांकि यह एक विकल्प है, लेकिन आपको यह देखने के लिए अपने बच्चे के बड़े होने तक इंतजार करना चाहिए कि क्या आपको सच में लेजर ट्रीटमेंट की जरूरत है। लेजर ट्रीटमेंट त्वचा के नीचे रक्त वाहिकाओं को प्रभावित करता है। यह दर्द रहित और प्रभावी हैं, लेकिन वांछित परिणाम प्राप्त करने के लिए एक से अधिक उपचार कर सकते हैं।

    और पढ़ें : ब्रेस्ट मिल्क बाथ से शिशु को बचा सकते हैं एक्जिमा, सोरायसिस जैसी बीमारियों से, दूसरे भी हैं फायदे

    डॉक्टर को कब सूचित करें (When to Notify a Doctor)

    आमतौर पर, बर्थमार्क किसी भी समस्या का कारण नहीं बनते हैं और उन्हें चिकित्सकीय ध्यान देने की आवश्यकता नहीं होती है। लेकिन स्ट्रोक बाइट, जो आपके नवजात शिशु को अस्पताल से घर ले जाने के कुछ दिनों बाद भी विकसित होता है, वह खतरनाक हो सकता है। यदि आप चिंतित हैं, तो अपने शिशु रोग विशेषज्ञ को अपने नवजात शिशु में किसी भी बदलाव के बारे में सूचित करने में संकोच न करें।

    और पढ़ें : कमजोर इम्यूनिटी से हैं परेशान, तो बच्चों के लिए अपना सकते हैं ये इम्यूनिटी बूस्टर सप्लिमेंट

    आपका डॉक्टर आपके बच्चे की जांच कर सकता है और यह सुनिश्चित करने के लिए निशान की जांच कर सकता है कि यह बर्थमार्क है या  कोई त्वचा विकार। यदि आपके बच्चे के जन्म के साथ काेई स्किन प्रॉब्लम है, तो उससे खून बह सकता है, खुजली हो सकती है और दर्द ही समस्या हो सकती है। जिसे अपने डॉक्टर को सूचित करना भी महत्वपूर्ण है। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से बात करें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Niharika Jaiswal द्वारा लिखित · अपडेटेड 27/02/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement