बच्चे को खाली कार्डबोर्ड बॉक्स दे दें और उन्हें अपनी क्रिएटिविटी और इमैजिनेशन का इस्तेमाल करने दें। आप यह देखकर हैरान रह जाएंगी कि खाली कार्डबोर्ड के साथ बच्चा कितनी देर तक बिजी रहता है। उन्हें थोड़ा और क्रिएटिव (Creative) बनाने के लिए क्रेयॉन और मार्कर भी दे दें और कुछ घंटों के लिए आपको छुट्टी मिल जाएगी।
और पढ़ें: शिशु को तैरना सिखाने के होते हैं कई फायदे, जानें किस उम्र से सिखाएं और क्यों
बच्चे को बिजी रखने के टिप्स 4: प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल
एक बैग में कुदरती चीजें जैसे- घास, पत्ते, पत्थर, कंकड़, सीप, लकड़ी आदि भरें। अपने बच्चे को सभी चीजों के नाम बताने के लिए कहें और चीजों को उनके रंग, साइज या टाइप, जो भी उन्हें अच्छा लगे, उसके आधार पर अलग-अलग करने को कहें।
बच्चे को बिजी रखने के टिप्स 5: आइस मैजिक
एक बर्तन में कुछ आइस क्यूब्स (Ice cubes) डालें और बच्चे को यह देखने दें कि किस तरह बर्फ पिघलकर पानी बन जाता है। पिघल जाने पर दोबारा बर्फ (Ice) के टुकड़े डालें। आप यह देखकर हैरान रह जाएंगी कि इस तरकीब से बच्चा कितनी देर तक व्यस्त रहता है।
और पढ़ेंः क्या आप जानते हैं बच्चों को खुश रखने के टिप्स?
बच्चे को बिजी रखने के टिप्स 6: आटा या क्ले दें
अपने बच्चे को रोटी बनाने के लिए थोड़ा आटा या क्ले दें, जो भी आपको ठीक लगे। उन्हें खिलौने वाला चाकू, कुकी कटर और छोटा सा चौका बेलन भी दे दें ताकि वह बिजी हो जाएं और आप खाना बना सकें।