backup og meta

Abdominal Pain and Burping: एब्डॉमिनल पेन और बर्पिंग के क्या हो सकते हैं कारण?

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 25/03/2022

    Abdominal Pain and Burping: एब्डॉमिनल पेन और बर्पिंग के क्या हो सकते हैं कारण?

    पेट में दर्द की समस्या के एक नहीं बल्कि कई कारण हो सकते हैं। अगर खाना खाते समय तेजी से खाना खाया जाए, तो ऐसे में खाने के साथ ही पेट में हवा भी पहुंच जाती है। इस कारण से डकार की समस्या हो जाती है। डकार के दौरान पेट में भरी हुई गैस बाहर निकलती है। पेट में दर्द की समस्या के साथ ही लोगों को पेट में ऐंठन होना, पेट में सूजन आ जाना या फिर मरोड़ उठना आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पेट में दर्द और डकार यानी एब्डॉमिनल पेन और बर्पिंग (Abdominal Pain and Burping)  का क्या संबंध है, इसके बारे में लोगों को कम ही जानकारी होती है। पेट में दर्द और डकार क्यों होती है, इस बारे में जानने के लिए आज हम आपको कुछ मुख्य बातें बताएंगे। आइए जानते हैं इस आर्टिकल के माध्यम से कि एब्डॉमिनल पेन और बर्पिंग (Abdominal Pain and Burping) आखिर क्या होती है।

    और पढ़ें: Pulse in Stomach: पेट में पल्स के कारण क्या हो सकते हैं?

    एब्डॉमिनल पेन और बर्पिंग (Abdominal Pain and Burping)

    एब्डोमिनल पेन और बर्पिंग के कारण कई हो सकते हैं। आपने अक्सर सुना होगा कि कहा जाता है कि खाना हमेशा चबा चबाकर और धीरे खाना चाहिए। अक्सर लोगों को इस बात के पीछे का लॉजिक समझ नहीं आता है। इस बात से सीधा मतलब यह है कि जब आप धीमे-धीमे और चबाकर खाना खाते हैं, तो खाना आसानी से पच जाता है और पेट में हवा भी नहीं भरती है। वहीं जो लोग तेजी से खाना खाते हैं, उनको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप खाने को बिना चबाए निगल जाते हैं, तो अपच यानी इनडायजेशन हो जाता है। कुछ खाद्य पदार्थ भी ऐसे होते हैं, जो डकार का कारण बन जाते हैं। इसमें शुगर, हाय फाइबर फूड्स भी शामिल हैं। इस कारण से पेट में दर्द के साथ ही डकार की समस्या उत्पन्न हो जाती है। बड़ों की अपेक्षा छोटे बच्चे अधिक मात्रा में हवा निगल लेते हैं। इस कारण से उनको डकार की समस्या या बेचैनी भी हो सकती है। डकार की समस्या से निजात पाने के लिए ही कहा जाता है कि बच्चों को दूध पिलाने के बाद डकार जरूर लानी चाहिए ताकि बच्चों को पेट में दर्द की समस्या का सामना ना करना पड़े।

    और पढ़ें: पेट दर्द और कब्ज: कैसे मिल सकती हैं इन दोनों कंडिशंस से निजात, जानिए

    पेट दर्द और डकार की समस्या या एब्डॉमिनल पेन और बर्पिंग से अन्य कारण भी जुड़े हो सकते हैं। आइए जानिए कि ऐसी कौन सी हेल्थ कंडीशन है, जो एब्डॉमिनल पेन और बर्पिंग का कारण बन सकती हैं।

  • इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (irritable bowel syndrome)
  • एसिड रिफ्लक्स डिजीज (acid reflux disease)
  • गैस्ट्रिक की समस्या
  • गॉलस्टोन (gallstones)
  • एक्यूट पैंक्रियाटिस (acute pancreatitis)
  • इंटेस्टाइनल ऑब्सट्रक्शन (intestinal obstruction)
  • सीलिएक रोग (celiac disease)
  • हर्निया
  • कुछ कैंसर
  • उपरोक्त दी गई सभी कंडीशन से पेट दर्द की समस्या जुड़ी हो सकती है अगर आपको डकार के साथ ही पेट दर्द की समस्या भी कई दिनों से परेशान कर रही है तो इसे हल्के में ना लें और डॉक्टर से जांच कराएं डॉक्टर जांच के बाद आपको बताएंगे कि आखिरकार किस कारण से आपको एब्डोमिनल पेन और बर्पिंग की समस्या हो रही है

    और पढ़ें: गैस्ट्रोपैथी (Gastropathy) : पेट से संबंधित इन कंडिशन के बारे में कितना जानते हैं आप!

    एब्डॉमिनल पेन और बर्पिंग: कब दिखाएं डॉक्टर को?

    आपके मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि आखिरकार पेट दर्द की समस्या होने पर डॉक्टर को कब दिखाना चाहिए? ज्यादातर लोग पेट दर्द की समस्या से छुटकारा पाने के लिए ओवर-द-काउंटर दवाओं का सहारा लेते हैं, जिससे कि उन्हें दर्द में राहत मिल जाती है। अगर पेट दर्द की समस्या अपच के कारण हो रही है, तो यह अपने आप कुछ समय बाद ठीक भी हो जाती है। लेकिन अगर आपकी हालत गंभीर हो जाती है, तो ऐसे में दवाएं भी काम नहीं आती हैं। अगर आपको पेट में दर्द के साथ-साथ बार-बार डकार आ रही हो और साथ ही आपको बहुत पेट दर्द हो या फिर वह वॉमिटिंग के साथ ब्लड की समस्या हो रही हो, तो इसे आपको हल्के में नहीं लेना चाहिए। साथ में ही सिरदर्द की समस्या, बुखार, गले में दर्द महसूस होना, छाती में दर्द होना आदि गंभीर समस्याओं की ओर इशारा कर सकते हैं। ऐसे में आपको घरेलू उपाय करने के बजाय तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

    और पढ़ें: रात में इन कारणों से होती है पेट दर्द की समस्या!

    क्या पेट दर्द और डकार की समस्या से मिल सकता है छुटकारा?

    आपको पेट में दर्द की समस्या और डकार के बारे में जानकारी मिल गई होगी और इनके कारणों के बारे में भी पता चल गया होगा। अगर आप इन दोनों समस्याओं से बचना चाहते हैं, तो आप आपको अपनी आदतों में सुधार करना होगा। खाने के दौरान आपको तेजी से नहीं बल्कि धीमे-धीमे खाना चाहिए। अगर फिर भी आपको डकार की समस्या हो जाती है, तो ऐसे में आप ओवर-द-काउंटर मेडिसिन का सहारा ले सकते हैं। ये दवाएं आपको स्टमक पेन के साथ ही डकार की समस्या या हार्टबर्न की समस्या से राहत दिलाने का काम करती है। आप किसी भी फार्मासिस्ट या मेडिकल प्रोफेशनल से इस बारे में एडवाइज ले सकते हैं। इन दवाओं का इस्तेमाल करने से आपको कुछ ही समय में समस्या से राहत मिल जाती है।

    अगर आपको अचानक से बार बार डकार की समस्या हो जाती है और पेट में दर्द भी हो रहा है, तो आप साइड यानी कि करवट के बल लेट सकते हैं और साथ ही अपने पैरों को छाती की तरफ ऊपर की ओर मोड़ सकते हैं।ऐसा करने से गैस पास होने की संभावना बढ़ जाती है और आपको कुछ ही देर में गैस की समस्या और पेट दर्द से राहत भी मिल जाती है। आपको खानपान में भी ध्यान देने की जरूरत है।

    आपको कार्बोनेटेड बेवरेज से बचना चाहिए। साथ ही च्युंगम या फिर ऑइली फूड्स से बचना चाहिए। कई बार यह खाना आपके लिए अपच साबित हो जाता है और पेट में दर्द की समस्या शुरू हो जाती है। इसके साथ ही आप हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर जैसे कि पौष्टिक आहार का सेवन, पानी पर्याप्त मात्रा में पीना, एक्सरसाइड करना, प्रोबायोटिक सप्लीमेंट लेना, खाने के बाद तुरंत न सोना आदि अपनाकर भी इन समस्याओं से बच सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

    और पढ़ें: पेट में ब्लड क्लॉट्स (Blood Clots In The Stomach) बनने के हो सकते हैं कारण

    इस आर्टिकल में हमने आपको एब्डॉमिनल पेन और बर्पिंग (Abdominal Pain and Burping) की समस्या  से संबंधित जानकारी दी है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की ओर से दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको इस संबंध में अधिक जानकारी चाहिए, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्स्पर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 25/03/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement