backup og meta

पेट में ब्लड क्लॉट्स (Blood Clots In The Stomach) बनने के हो सकते हैं कारण

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Manjari Khare द्वारा लिखित · अपडेटेड 24/02/2022

    पेट में ब्लड क्लॉट्स (Blood Clots In The Stomach) बनने के हो सकते हैं कारण

    डीप वेन्स ब्लड क्लॉट्स को डीप वेन थ्रोम्बोसिस (Deep vein thrombosis) के नाम से जाना जाता है। यह आम तौर पर पैर के निचले हिस्स, जांघ, पेल्विस में होते हैं, लेकिन ये हाथ, फेफड़े, दिमाग, किडनी, हार्ट और पेट में भी हो सकते हैं। पेट में ब्लड क्लॉट्स (Blood Clots In The Stomach) होने पर इसे एब्डोमिनल ब्लड क्लॉट्स कहा जाता है। इस आर्टिकल में पेट में ब्लड क्लॉट्स के लक्षण, कारण और उपचार के बारे में बताया जा रहा है।

    पेट में ब्लड क्लॉट्स (Blood Clots In The Stomach) या एब्डोमिनल ब्लड क्लॉट्स होने के क्या लक्षण हैं?

    ब्लड क्लॉट्स होने के लक्षण हर व्यक्ति में अलग हो सकते हैं। जरूरी नहीं है हमेशा इसके लक्षण दिखाई देंगे। इसके लक्षण क्लॉट कितनी जल्दी और किस साइज में बनता है। एब्डोमिनल क्लॉट्स के लक्षणों में निम्न शामिल हो सकते हैं।

    और पढ़ें: पेट से आवाज आने के कारण जानिए, आवाज आने पर नहीं होगे परेशान

    क्या पेट में ब्लड क्लॉट्स कैंसर का संकेत हो सकता है? (Can blood clots in the stomach be a sign of cancer?)

    यह संभव है कि एब्डोमिनल ब्लड क्लॉट अनडायग्नोस्ड कैंसर का पहला संकेत हो सकता है। एनसीबीआई (NCBI) के अनुसार डेनमार्क की एक स्टडी में रिसर्चर्स ने पाया कि एब्डोमिनल वेन में ब्लड क्लॉट का निदान किए जाने के तीन महीने में ही कैंसर डायग्नोसिस किया गया। सबसे आम कैंसर्स में लिवर, पैंक्रिएटिक और ब्लड कैंसर थे।

    सामान्य तौर पर कैंसर ब्लड क्लॉट्स के फॉर्मेशन को बढ़ाने का काम करते हैं। वेन्स को डैमेज करने के साथ ही, ब्लड फ्लो को प्रभावित करते हैं। ऐसा माना जाता है कि कैंसर आसामान्य ब्लड क्लॉट्स के निमार्ण को बढ़ावा देते हैं। हालांकि पेट में ब्लड क्लॉट्स (Blood Clots In The Stomach) और कैंसर के लिंक के विषय में अन्य अध्ययन किए जाने की आवश्यकता है।

    और पढ़ें: पेट में भारीपन के कारण, लक्षण और उपचार जानें

    किन लोगों में एब्डोमिनल ब्लड क्लॉट्स पाए जाने का रिस्क होता है? (Who’s at risk for abdominal blood clots?)

    चोट लगने या घाव होने पर ब्लड क्लॉट का बनना सामान्य है। यह बॉडी का ब्लीडिंग को रोकने का तरीका है। लेकिन कभी-कभी ब्लड क्लॉट इंजरी के बिना भी बन जाता है। इस प्रकार के ब्लड क्लॉट्स खतरनाक हो सकते हैं क्योंकि ये ब्लड फ्लो को प्रभावित करते हैं। ब्लड क्लॉट्स शरीर के किसी भी हिस्से में बन सकते हैं जिसमें एब्डोमिन शामिल है। कुछ फैक्टर्स ब्लड क्लॉट्स बनने के रिस्क को बढ़ा सकते हैं जो निम्न हैं।

    • लंबे समय तक प्लेन की यात्रा करना या आराम करना
    • सर्जरी
    • ब्लड क्लॉट्स की फैमिली हिस्ट्री
    • असामान्य रूप से लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या अधिक होना
    • इस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हॉर्मोन्स का सेवन जो कि बर्थ कंट्रोल पिल्स और हॉर्मोन थेरिपी में दिए जाते हैं।
    • प्रेग्नेंसी
    • स्मोकिंग
    • सिरोसिस
    • एब्डोमिनल ट्रॉमा या इंजरी
    • इंफ्लामेटरी बॉवेल डिजीज
    • अपेंडिसाइटिस और दूसरे एब्डोमिनल इंफेक्शन्स जो कभी-कभार पेट में ब्लड क्लॉट्स का कारण बन सकते हैं। जिसका कारण बैक्टीरिया और इंफ्लामेशन होता है।

    यदि किसी को पेट में ब्लड क्लॉट्स (Blood Clots In The Stomach) के लक्षण महसूस हो रहे हैं तो डॉक्टर से तुरंत सलाह लेना चाहिए।

    पेट में ब्लड क्लॉट्स होने का डायग्नोस कैसे किया जाता है? (Blood Clots In The Stomach diagnosis)

    अगर डॉक्टर को व्यक्ति के लक्षण, फिजिकल एग्जाम और मेडिकल हिस्ट्री के आधार पर संदेह होता है तो वे एब्डोमिन का सीटी स्कैन और पेल्विक एरिया की स्कैनिंग करके इंटेस्टिनल ट्रेक्ट और ऑर्गन की जांच करते हैं। वे अल्ट्रासाउंड और एमआरआई कराने की सलाह भी दे सकते हैं। ताकि वेन्स से होने वाले ब्लड फ्लो के बार में पता लगाया जा सके।

    और पढ़ें: Stomach Ache After Eating: खाने के बाद पेट दर्द की समस्या हो ना करें इग्नोर!

    एब्डोमिनल ब्लड क्लॉट्स का उपचार कैसे किया जाता है? (Blood Clots In The Stomach treatment)

    ब्लड क्लॉट्स का इलाज आमतौर पर एंटीकोआगुलेंट्स के जरिए किया जाता है। ये ऐसी दवाएं हैं जो खून को पतला करती हैं और क्लॉट को बनने और ग्रो करने से रोकती है। साथ ही ये नए क्लॉट्स को बनने से भी रोकती हैं। ये दवाएं क्लॉट्स डिसॉल्व नहीं करती। इस्तेमाल की जाने वाले ब्लड थिनर्स में शामिल हैं:

    सर्जरी या क्लॉट को खत्म करने वाली दवाओं का उपयोग बड़े, ऑर्गन डैमेजिंग और जीवन के लिए खतरा बनने वाले क्लॉट्स के लिए किया जाता है। क्लॉट्स बनने के कारण का इलाज करना भी जरूरी है। साथ ही किसी भी दवा का उपयोग डॉक्टर की सलाह के बिना ना करें।

    रक्त के थक्कों को कैसे रोकें (How to prevent blood clots)

    पेट में ब्लड क्लॉट्स

    रक्त के थक्कों की संभावना को पूरी तरह से समाप्त करना असंभव है, लेकिन जोखिम को कम करने के कुछ तरीके हैं। उदाहरण के लिए, लोग कर सकते हैं:

  • व्यायाम करें: शारीरिक निष्क्रियता से रक्त के थक्के बन सकते हैं।
  • सुरक्षित यात्रा करें: लंबी दूरी की उड़ानों में नियमित रूप से पैरों को स्ट्रेच करें। यदि कोई रुकावट है, तो टहलने से रक्त फिर से गतिमान हो सकता है।
  • हाइड्रेटेड रहें: नियमित रूप से पानी पीना सामान्य स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, लेकिन यात्रा करते समय यह विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। यदि संभव हो तो कैफीन और शराब से बचें।
  • धूम्रपान छोड़ें: सिगरेट रक्त परिसंचरण को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती है।
  • मध्यम वजन बनाए रखें: मोटापे से रक्त के थक्कों का खतरा बढ़ जाता है, क्योंकि अधिक वजन से नसों में दबाव बढ़ जाता है।

    जन्म नियंत्रण की गोलियों से सावधान रहें: ये रक्त के थक्कों के खतरे को बढ़ा सकते हैं। एक डॉक्टर वैकल्पिक गर्भनिरोधक के बारे में सलाह दे सकता है।

  • पेट में ब्लड क्लॉट्स (Blood Clots In The Stomach): ये ना भूलें

    पेट में रक्त के थक्के दुर्लभ हैं, लेकिन आपके पेट के क्षेत्र में थक्के सहित रक्त के थक्के गंभीर होते हैं, खासकर अगर थक्का टूट जाता है और फेफड़ों में जमा हो जाता है, जिससे पल्मोनरी एंबोलिज्म (Pulmonary embolism) के रूप में जाना जाता है। यदि आपके पास रक्त के थक्कों का इतिहास है या कई जोखिम कारक हैं, तो अपने चिकित्सक से उस उपचार के बारे में बात करें जो आपके लिए सबसे अच्छा है। इसमें अक्सर रोजाना ब्लड थिनर लेना शामिल होता है।

    उपचार के साथ, अधिकांश लोग बिना या सीमित दीर्घकालिक प्रभाव या जटिलताओं के रक्त के थक्के ठीक हो जाते हैं। रिकवरी का समय थक्के से प्रभावित कारण, स्थान और अंगों पर निर्भर करता है। अपने परिणाम में सुधार करने और जटिलताओं के अपने जोखिम को कम करने के लिए इस समय के दौरान अपने डॉक्टर के निर्देशों का पालन करना सुनिश्चित करें।

    और पढ़ें: पेट के इस हिस्से में दर्द की समस्या क्यों होती है, जानिए इसके बारे में अहम जानकारी!

    उम्मीद करते हैं कि आपको पेट में ब्लड क्लॉट्स (Blood Clots In The Stomach)  से संबंधित जरूरी जानकारियां मिल गई होंगी। अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। अगर आपके मन में अन्य कोई सवाल हैं तो आप हमारे फेसबुक पेज पर पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब आपको कमेंट बॉक्स में देने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने करीबियों को इस जानकारी से अवगत कराने के लिए आप ये आर्टिकल जरूर शेयर करें।

     

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Manjari Khare द्वारा लिखित · अपडेटेड 24/02/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement