सीटी स्कैन के बाद क्या होता है? (What happens after a CT scan?)
अगर प्रॉसीजर के दौरान कॉन्ट्रास्ट डाय का उपयोग किया गया था तो व्यक्ति को कुछ समय के लिए मॉनिटर किया जाएगा। ताकि अगर कोई साइड इफेक्ट हो तो उसका समय रहते समाधान किया जा सके। जिसमें डाय के कारण खुजली, सूजन, चकत्ते और सांस लेने में समस्या शामिल है। अगर प्रॉसीजर के बाद व्यक्ति आईवी साइट पर दर्द, लालिमा या सूजन का अनुभव करता है तो डॉक्टर को बताना चाहिए। यह इंफेक्शन या किसी प्रकार का रिएक्शन हो सकता है।
अन्यथा एब्डोमिनल सीटी स्कैन (Abdominal CT Scan) के बाद किसी विशेष प्रकार की देखभाल की जरूरत नहीं होती है। व्यक्ति अपने रेगुलर एक्टिविटीज और डायट को शुरू कर सकता है। डॉक्टर विशेष स्थिति के आधार पर प्रक्रिया के बाद आपको अतिरिक्त या वैकल्पिक निर्देश दे सकता है।
सीटी स्कैन का रिजल्ट आने में एक दिन का समय लग सकता है। डॉक्टर रिजल्ट को डिस्कस करने के लिए फॉलो अप अपॉइंटमेंट फिक्स कर सकते हैं। यह रिजल्ट एब्नॉर्मल है उसके कई कारण हो सकते हैं। जैसे किडनी स्टोन या इंफेक्शन, लिवर प्रॉब्लम जैसे कि एल्कोहॉल रिलेटेड लिवर डिजीज, क्रोहन डिजीज, पैंक्रियाज या कोलोन का कैंसर आदि। ऐसे में डॉक्टर दूसरे टेस्ट कराने के लिए भी कह सकते हैं। इसके साथ ही वे ट्रीटमेंट ऑप्शन के बारे में बताएंगे।
और पढ़ें: इनडायजेशन के 9 आसान घरेलू उपाय
एब्डोमिनल सीटी स्कैन के रिस्क क्या हैं? (What are the risks of abdominal CT scan)
एब्डोमिनल सीटी स्कैन अपेक्षाकृत सुरक्षित प्रक्रिया है, लेकिन इसमें जोखिम भी हैं। खासकर बच्चों के लिए जो वयस्कों की तुलना में रेडिएकशन जोखिम के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं। बच्चे का डॉक्टर केवल अंतिम उपाय के रूप में सीटी स्कैन का आदेश दे सकता है, और केवल तभी जब अन्य परीक्षण निदान की पुष्टि नहीं कर सकते।
एब्डोमिनल सीटी स्कैन (Abdominal CT Scan) के जोखिमों में निम्नलिखित शामिल हैं: