backup og meta

Stomach Ache After Eating: खाने के बाद पेट दर्द की समस्या हो ना करें इग्नोर!

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Nidhi Sinha द्वारा लिखित · अपडेटेड 09/02/2022

    Stomach Ache After Eating: खाने के बाद पेट दर्द की समस्या हो ना करें इग्नोर!

    पेट दर्द यह एक ऐसी समस्या है, जिससे हमसभी परिचित हैं, लेकिन क्या आपने कभी यह ध्यान दिया है कि खाने के बाद पेट दर्द (Stomach Ache After Eating) की समस्या क्यों होती है? और क्यों आपकी परेशानी बढ़ जाती है? तो चलिए आज इस आर्टिकल में खाने के बाद पेट दर्द से जुड़े अलग-अलग सवालों का जवाब जानेंगे।  

    • खाने के बाद पेट दर्द के कारण क्या हैं?
    • खाने के बाद पेट दर्द के लक्षण को कैसे समझें?
    • खाने के बाद पेट दर्द की समस्या का निदान कैसे किया जाता है?
    • खाने के बाद पेट दर्द का इलाज कैसे किया जाता है?
    • खाने के बाद पेट दर्द से बचाव के लिए क्या करें?

    चलिए खाने के बाद पेट दर्द से जुड़े इन सवालों का जवाब एक-एक कर समझने की कोशिश करते हैं, क्योंकि पेट दर्द की अगर विशेष रूप से खाने के बाद हो तो ऐसी स्थिति में आपको सतर्क रहने के ओर इशारा करते हैं। इसलिए सामान्य पेट दर्द कहीं गंभीर रूप ना ले इसलिए आपको इससे जुड़ी जानकारियों को समझना चाहिए।  

    और पढ़ें : Digestive Health Issues : जानिए क्या है पाचन संबंधी विकार और इससे जुड़ी खास बातें

    ​​खाने के बाद पेट दर्द के कारण क्या हैं? (Cause of Stomach Ache After Eating) 

    Stomach Ache After Eating: खाने के बाद पेट दर्द

    खाने के बाद पेट दर्द के कारण एक नहीं, बल्कि कई हो सकते हैं, जो इस प्रकार हैं-

    खाना (Food)

    खाने के बाद पेट दर्द के कारण में सबसे पहले फूड के बारे में समझना जरूरी है। कुछ लोगों को खाने-पीने की कुछ चीजों से समस्या होती है। ऐसे में उस खाद्य पदार्थ या पेय पदार्थों के सेवन के बाद पेट दर्द की समस्या शुरू हो सकती है। ऐसी स्थिति में यह ध्यान रखना जरूरी है कि आपको किन-किन खाने-पीने की चीजों के सेवन के बाद तकलीफ शुरू होती है। 

    एलर्जी (Allergies)

    फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (Food and Drug Administration) में पब्लिश्ड रिपोर्ट के अनुसार कुछ लोगों को अंडे, दूध, मूंगफली, ट्रिनट्स, सोया, मछली और गेहूं के सेवन से भी एलर्जी हो सकती है। इसलिए इन चीजों के खाने के बाद पेट दर्द (Stomach Ache After Eating) की समस्या हो सकती है। 

    फूड इन्टॉलरेंस (Food Intolerance)

    इन्टॉलरेंस की समस्या तब शुरू होती है जब डायजेस्टिव सिस्टम (Digestive system) कुछ विशेष तरह के खाने-पीने की चीजों को डायजेस्ट नहीं कर पाता है। इसलिए फूड इन्टॉलरेंस जैसे लैक्टोस, ग्लूटेन और फर्मेंटेड कार्बोहायड्रेट के कारण भी खाने के बाद पेट दर्द की समस्या हो सकती है।

    ये सभी हैं खाने के बाद पेट दर्द के कारण, लेकिन कभी-कभी मेडिकल कंडिशन (Medical Condition) की वजह से भी खाने के बाद पेट दर्द की समस्या हो सकती है। जैसे:   

    इन शारीरिक बीमारियों की वजह से खाने के बाद पेट दर्द की समस्या हो सकती है। वैसे कुछ रिसर्च रिपोर्ट्स के अनुसार शुगर एल्कोहॉल (Sugar alcohols) के सेवन की वजह से भी खाने के बाद पेट दर्द की समस्या हो सकती है। दरअसल शुगर एल्कोहॉल में आर्टिफिशियल स्वीटनर का इस्तेमाल किया जाता है, जो पेट के लिए नुकसानदायक होता है। 

    और पढ़ें : Acid Reflux Diet: एसिड रिफ्लक्स डायट में क्या करें शामिल और किन 7 चीजों से करें परहेज?

    खाने के बाद पेट दर्द के लक्षण को कैसे समझें? (Symptoms of Stomach Ache After Eating) 

    Stomach Ache After Eating: खाने के बाद पेट दर्द

    खाने के बाद पेट दर्द के लक्षण निम्नलिखित हो सकते हैं। जैसे:

    • बार-बार जी मिचलाना (Nausea) की समस्या होना। 
    • पेट में क्रैम्प (Abdominal cramping) महसूस होना। 
    • डायरिया (Diarrhea) की समस्या होना। 
    • एसिड रिफ्लक्‍स (Acid Reflux) की समस्या होना। 
    • पेट हमेशा भरा हुआ महसूस होना। 
    • खाना शुरू करने के साथ ही पेट भरा हुआ महसूस होना। 
    • पेट फूलना (Bloating) या पेट टाइट महसूस होना। 
    • गैस (Gas) की समस्या होना। 
    • पेट के ऊपरी हिस्से में कम या तेज दर्द (Pain) होना। 
    • पेट के निचले हिस्से में जलन (Lower abdomen burning) महसूस होना। 
    • चेस्ट पेन (Chest pain) होना या चेस्ट में जलन (Chest burning) होना। 
    • उल्टी (Vomiting) होना। 

    ऐसे लक्षण पेट दर्द के लक्षणों की ओर इशारा करते हैं। इन शारीरिक स्थितियों को इग्नोर ना करें और जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। 

    और पढ़ें : Foods To Avoid With IBS: आईबीएस से बचने के लिए इन फूड्स को हटा दें डायट से!

    खाने के बाद पेट दर्द की समस्या का निदान कैसे किया जाता है? (Diagnosis of Stomach Ache After Eating)

    पेट दर्द की समस्या होने पर डॉक्टर पेशेंट की मेडिकल हिस्ट्री पूछते हैं और पेट दर्द के लक्षण को समझकर निम्नलिखित टेस्ट करवाने की सलाह दे सकते हैं। जैसे:

    इन टेस्ट रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टर पेट दर्द का इलाज (Stomach Ache After Eating treatment) शुरू करते हैं।

    और पढ़ें : क्या आप महसूस कर रहे हैं पेट में जलन, इंफ्लमेटरी बाउल डिजीज हो सकता है कारण

    खाने के बाद पेट दर्द का इलाज कैसे किया जाता है? (Treatment for Stomach Ache After Eating)

    Stomach Ache After Eating: खाने के बाद पेट दर्द

    खाने के बाद पेट दर्द की समस्या का निम्नलिखित दवाओं के सेवन से दूर हो सकती है। जैसे:

    • ब्लोटिंग की समस्या होने पर सिमेथिकोन (Simethicone) का सेवन किया जा सकता है। 
    • पेट में जलन की तकलीफ को दूर करने के लिए एंटासिड (Antacids) मेडिसिन का सेवन किया जा सकता है।  
    • स्टमक एसिड को दूर करने के लिए एसिड रेडियूसर (Acid-reducers) का सेवन किया जा सकता है। 
    • गैस की समस्या से निजात दिलाने में बैनो टेबलेट (Beano tablets) का सेवन लाभकारी हो सकता है। 
    • डायरिया की समस्या होने पर इमोडियम (Imodium) फायदेमंद माना गया है। 
    • खाने की नली में एसिड बनने की समस्या ना हो इसलिए प्रीवासीड (Prevacid) और प्रिलोसेक (Prilosec) जैसी दवा ली जा सकती है। 
    • इम्यून सिस्टम में एलर्जी की समस्या को दूर करने के लिए बेनाड्रिल (Benadryl) का सेवन किया जा सकता है। 
    • कॉन्स्टिपेशन या ब्लोटिंग की स्थिति में लैक्सेटिव (Laxatives) का सेवन किया जा सकता है। 
    • अपच की समस्या को दूर करने के लिए टाईलेनोल (Tylenol) का सेवन किया जा सकता है। 

    खाने के बाद पेट दर्द की समस्या से निजात पाने के लिए इन दवाओं का सेवन किया जा सकता है। 

    नोट: यहां दवाओं का नाम सिर्फ आपकी जानकारी के लिए दी गई है। ये दवाएं ओवर-द-काउंटर (OTC) मिलने वाली दवाओं में शामिल है, लेकिन आप इन दवाओं का सेवन अपनी मर्जी से ना करें।   

    और पढ़ें : Exercise For GERD: आसान हैं गर्ड के लिए एक्सरसाइज की लिस्ट में शामिल 5 वर्कआउट!

    खाने के बाद पेट दर्द से बचाव के लिए क्या करें? (Tips to avoid Stomach Ache After Eating)

    खाने के बाद पेट दर्द की समस्या को दूर करने के लिए निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें। जैसे:

    1. वैसे खाद्य पदार्थों या पेय पदार्थों का सेवन ना करें, जिससे आपको परेशानी महसूस हो। 
    2. पौष्टिक आहार (Healthy diet) का सेवन करें। 
    3. अपने डायट में फाइबर (Fiber) रिच फूड जरूर शामिल करें। 
    4. पानी (Water) का सेवन कम ना करें। 
    5. स्पाइसी (Spicy) और जंक फूड (Junk food) से दूरी बनायें। 

    पेट में दर्द की समस्या होने पर इन 5 टिप्स को फॉलो करें। हालांकि अगर तकलीफ कम नहीं हो रही है, तो ऐसी स्थिति में डॉक्टर से जरूर सलाह लें। डॉक्टर बीमारी की गंभीरता और हेल्थ कंडिशन (Health Condition) को ध्यान में रखकर इलाज करेंगे, जिससे जल्द लाभ मिलेगा। 

    कॉन्स्टिपेशन (Constipation) की समस्या को योग से भी दूर किया जा सकता है। जानने के लिए नीचे दिए इस वीडियो लिंक पर क्लिक करें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Nidhi Sinha द्वारा लिखित · अपडेटेड 09/02/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement