backup og meta

Appendicitis and Gas: अपेंडिसाइटिस और गैस की समस्या होती है अलग या फिर एक?

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 21/02/2022

    Appendicitis and Gas: अपेंडिसाइटिस और गैस की समस्या होती है अलग या फिर एक?

    पेट में दर्द की समस्या को लोग अक्सर आम समस्या ही मानते हैं। पेट में दर्द अगर हल्का हो रहा है, तो कुछ मेडिसिंस लेकर लोग इस समस्या को दबा देते हैं। पेट में दर्द एक नहीं बल्कि कई कारणों से हो सकता है। आपको पेट में दर्द गैस के कारण हो रहा है या फिर अपेंडिक्स में सूजन की समस्या के कारण, यह पता कर पाना मुश्किल होता है। दोनों ही कंडीशन में पेट में दर्द शुरू हो जाता है। आपके मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि आखिर अपेंडिक्स में सूजन क्यों आती है और शरीर में अपेंडिक्स का क्या रोल होता है? आज इस के माध्यम से हम आपको अपेंडिसाइटिस और गैस (Appendicitis and Gas) के संबंध में जानकारी देंगे और साथ ही इन दोनों समस्याओं से निपटने में क्या ट्रीटमेंट अपनाया जाता है, यह जानकारी भी देंगे।

    और पढ़ें: गैस्ट्रोपैरीसिस : पाचन क्रिया से जुड़ी इस समस्या से हो सकती है टाइप 2 डायबिटीज की तकलीफ!

    अपेंडिक्स का क्या होता है काम और कैसे पैदा होती है इसमें समस्या?

    अपेंडिक्स छोटी आंत या स्मॉल इंटेस्टाइन और बड़ी आंत के जंक्शन पर उपस्थित होता है। यह लगभग चार इंच लंबी एक पतली ट्यूब है। आम तौर पर, अपेंडिक्स निचले दाएं पेट में स्थित होता है। अपेंडिक्स का काम क्या होता है, इस बारे में कम ही जानकारी है। ऐसा माना जाता है कि अपेंडिक्स अच्छे बैक्टीरिया (Good bacteria) के लिए एक भंडार के रूप में कार्य करता है, डायरिया की बीमारियों के बाद पाचन तंत्र को “रीबूट” करता है। अपेंडिक्स में सूजन आ जाने पर अपेंडिसाइटिस की समस्या हो जाती है। इस कारण से इंफेक्शन भी हो सकता है।अपेंडिसाइटिस की समस्या क्यों होती है, इसके बारे में जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। स्थिति बिगड़ने पर अपेंडिक्स फट भी सकता है और पेट के दाहिने निचले हिस्से में तेज दर्द होता है, साथ में मतली और उल्टी भी होती है। अपेंडिसाइटिस और गैस ( Appendicitis and Gas) कैसे हैं अलग, जानिए इस बारे में।

    और पढ़ें: इजी डायजेस्टिव फूड के बारे में जाने यहां और अपने पाचन को दे आराम

    अपेंडिसाइटिस और गैस (Appendicitis and Gas) कैसे हैं अलग?

    पेट में अचानक से तेज दर्द गैस की समस्या या फिर अपेंडिक्स में आई समस्या के कारण हो सकता है। अक्सर लोगों को दोनों ही समस्याओं के कारण पैदा हुए दर्द में अंतर समझ नहीं पाते हैं। अपेंडिक्स में सूजन के कारण मेडिकल इमरजेंसी की भी जरूरत पड़ सकती है। अगर अपेंडिक्स रुकावट पैदा हो गई है या किसी प्रकार की बाधा पहुंचती है, तो इस कारण से सूजन हो आ जाती है। ऐसे में डॉक्टर अपेंडिक्स को हटाना बेहतर उपाय समझते हैं। इसके लिए सर्जिकल रिमूवल ट्रीटमेंट अपनाया जा सकता है। जबकि गैस की समस्या कुछ समय के लिए रहती है और कई बार अपने आप ही ठीक हो जाती है।

    गैस की समस्या (Gas problem) तेजी से खाना खाने या फिर पानी पीने के कारण हो सकती है। कई बार में गट बैक्टीरिया (गुड बैक्टीरिया) के कारण भी गैस की समस्या पैदा हो जाती है। जब खाना ब्रेक होता है, तो इस दौरान गैस रिलीज होती है। जैसे ही गैस पास हो जाती है, गैस के कारण होने वाला दर्द भी ठीक हो जाता है। अपेंडिसाइटिस और गैस ( Appendicitis and Gas) की समस्याओं में किस प्रकार के लक्षण दिखाई देते हैं, आइए जानते हैं।

    और पढ़ें: 8 प्राकृतिक पाचक एंजाइम युक्त खाद्य पदार्थ जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में करेंगे मदद!

    अपेंडिसाइटिस और गैस: पहले जानिए अपेंडिसाइटिस के लक्षणों के बारे में

    अपेंडिसाइटिस (Appendicitis ) कंडीशन के कारण पेट के निचले हिस्से में तेजी से दर्द शुरू हो जाता है। यह दर्द दाहिनी और होता है इसका दर्द नाभि यानी कि बैली बटन से शुरू होता है और फिर पेट के नीचे दाएं हिस्से की ओर धीरे-धीरे बढ़ जाता है। कुछ लोगों को अपेंडिसाइटिस  (Appendicitis) के दर्द के दौरान पेट में ऐंठन सी महसूस होती है। खांसने, छींकने या फिर शरीर के मूवमेंट करने पर यह दर्द और बढ़ जाता है। यह दर्द अगर एक बार शुरू हो जाए, तो लंबे समय तक परेशान करता है। इस दर्द से छुटकारा पाने के लिए डॉक्टर अपेंडिक्स को सर्जिकल रिमूवल प्रोसेस के द्वारा हटा देते हैं। ऐसा करने से अपेंडिक्स के कारण पैदा हुआ दर्द खत्म हो जाता है। जानिए इस कंडीशन के कारण कौन से लक्षण दिखते हैं।

    अगर किन्ही कारणों से अपेंडिक्स फट जाता है, तो ऐसे में समस्या और अधिक बढ़ जाती है। ऐसे में व्यक्ति को पेट में बहुत ज्यादा तेजी से दर्द महसूस होता है। इस कारण से अपेंडिक्स के अंदर मौजूद बैक्टीरिया भी एब्डॉमिनल कैविटी में पहुंच जाते हैं, जिसके कारण इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। प्रेग्नेंसी के दौरान अगर ऐसा हो, तो मां के साथ ही होने वाले बच्चे को भी खतरा बढ़ जाता है। पेट में दर्द होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

    और पढ़ें: क्या है पाचन से जुड़ी बीमारी GERD का आयुर्वेदिक उपचार?

    अपेंडिसाइटिस और गैस: पेट में गैस की समस्या होने के लक्षण क्या होते हैं?

    अगर पेट दर्द का कारण गैस की समस्या है, तो ऐसे में आपको पेट में गांठ जैसा महसूस हो सकता है। पेट में गैस का दर्द होने पर यह किसी भी हिस्से में महसूस हो सकता है। हो सकता है कि आपको सीने में भी दर्द का एहसास लगे। गैस का दर्द कुछ समय से लेकर कुछ घंटे तक भी रह सकता है। अगर फंसी हुई गैस निकल जाती है या आपको डकार आती है, तो गैस के दर्द से आपको तुरंत राहत मिल जाती है। गैस का दर्द ज्यादातर लोगों को हो सकता है। जिन लोगों का पाचन ठीक से नहीं हो पाता है, उन लोगों में गैस की समस्या अक्सर बनी रहती है। कब्ज की समस्या का सामना करने वालों के लिए गैस का दर्द होना आम बात है। आम घरेलू उपाय की मदद से गैस की समस्या से राहत पाई जा सकती है।

    क्या पड़ती है डॉक्टर की जरूरत?

    अपेंडिसाइटिस और गैस की समस्या में क्या डॉक्टर की जरूरत पड़ सकती है? अगर आपको कभी-कभार पेट में गैस दर्द की समस्या रहती है और कुछ उपाय अपनाने के बाद यह ठीक भी हो जाती है, तो ऐसे में आपको डॉक्टर की जरूरत नहीं पड़ती है। आप घरेलू उपाय अपनाकर कब्ज की समस्या से राहत पा सकते हैं और साथ ही गैस की समस्या से भी राहत मिल जाती है। अगर आपको पेट में दर्द के साथ ही उल्टी भी होती है और साथ ही फीवर भी आ जाता है, तो ऐसे मैं आपको डॉक्टर को जरूर दिखाना चाहिए। डॉक्टर जांच के बाद ही बता सकते हैं कि आखिर आपको पेट में दर्द की समस्या क्यों हो रही है। पेट में दर्द की समस्या के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। डॉक्टर फिजिकल टेस्ट के साथ ही कुछ टेस्ट भी लिख सकते हैं। आप डॉक्टर से जरूरी जानकारी भी ले सकते हैं। डॉक्टर जरूरत पड़ने पर यूरिन टेस्ट, यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन या किडनी स्टोन आदि के लिए भी टेस्ट कर सकते हैं।

    और पढ़ें: एंजाइम क्या है: एंजाइम का पाचन के साथ क्या संबंध है?

    घरेलू उपाय से भी सुलझ सकती है गैस की समस्या

    अगर आपको किसी फूड से गैस की समस्या हो रही है, तो ऐसे में बेहतर होगा कि आप उस फूड को खाना छोड़ दें। कुछ लोगों को बींस, डेयरी प्रोडक्ट, कार्बोनेटेड बेवरेज, फैटी फूड या फिर हाय फाइबर फूड्स खाने से गैस की समस्या हो जाती है। ऐसे में बेहतर होगा कि गैस पैदा करने वाले फूड्स को अवॉइड करें। अगर आपको गैस की समस्या हो जाती है, तो ऐसे में आप एप्पल साइडर विनेगर को पानी में मिलाकर पी सकते हैं या फिर कैमोमाइल टी का भी सेवन भी कर सकते हैं। पिपरमेंट टी भी इस समस्या से राहत दिलाने का काम करती है। कुछ केसेज में ओवर द काउंटर दवाएं भी गैस की समस्या से राहत दिलाने का काम करती हैं। आप गैस की समस्या से राहत पाने के लिए फिजिकल एक्टिविटी भी कर सकते हैं, जिससे कि फंसी हुई गैस बाहर निकल जाती है। अगर गैस की समस्या से राहत नहीं मिल रही है, तो ऐसे में डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।

    इस आर्टिकल में हमने आपको आपको अपेंडिसाइटिस और गैस ( Appendicitis and Gas) को लेकर जानकारी दी है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की ओर से दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको इस संबंध में अधिक जानकारी चाहिए, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्स्पर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 21/02/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement