कीवी खाने योग्य बेरी है जो पाचन में मदद करने के लिए रिकमंड की जाती है। यह डायजेस्टिव एंजाइम्स (Digestive enzyme) का अच्छा सोर्स है। खासतौर पर इसमें प्रोटिएज पाया जाता है। यह एंजाइम प्रोटीन को पचाने में मदद करता है। इसमें और भी कई एंजाइम्स पाए जाते हैं जो फल को पकाने में मदद करते हैं।
7.अदरक (Ginger)
अदरक हजारों साल से कुकिंग और ट्रेडशनिल मेडिसिन का हिस्सा रहा है। अदरक के कुछ प्रभावशाली स्वास्थ्य इसके पाचन एंजाइमों के चलते हो सकते हैं। अदरक में प्रोटिएज जिंगीबेन पाया जाता है जो प्रोटीन को बिल्डिंग ब्लॉक्स में डायजेस्ट करने में मदद करता है। एनसीबीआई (NCBI) में छपी स्टडी के अनुसार स्वस्थ वयस्कों और अपच वाले लोगों के अध्ययन से पता चलता है कि अदरक ने संकुचन को बढ़ावा देकर भोजन को पेट के माध्यम से तेजी से आगे बढ़ने में मदद की।
8.प्राकृतिक पाचक एंजाइम युक्त खाद्य पदार्थ : शहद (Honey)
शहद में 5,000 विभिन्न प्रकार के एंजाइम होते हैं। शहद प्रतिरक्षा प्रणाली को सहायता प्रदान करती है। इसमें फायदेमंद एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं। शहद में मौजूद एंजाइम पाचन में सहायता करते हैं। शहद के फायदे प्राप्त करने के लिए भी इसे गर्म नहीं करना चाहिए।
पाचन एंजाइम प्रोटीन होते हैं जो वसा, प्रोटीन और कार्बोस जैसे बड़े अणुओं को छोटे अणुओं में तोड़ते हैं जिन्हें छोटी आंत में अवशोषित करना आसान होता है। पर्याप्त पाचक एंजाइमों के बिना, शरीर भोजन के कणों को ठीक से पचा नहीं पाता है, जिससे फूड इंटॉलरेंस हो सकता है। पाचन एंजाइम पूरक या स्वाभाविक रूप से खाद्य पदार्थों के माध्यम से प्राप्त किए जा सकते हैं। जिन खाद्य पदार्थों में प्राकृतिक पाचक एंजाइम होते हैं उनमें अनानास, पपीता, आम, शहद, केला, एवोकाडो, कीवीफ्रूट और अदरक आदि शामिल हैं। इनमें से किसी भी खाद्य पदार्थ को अपने आहार में शामिल करने से पाचन और बेहतर आंत स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है।
और पढ़ें: जी हां! डायजेस्टिव सिस्टम रहेगा सही, तो आप रहेंगे हेल्दी
इनके अलावा पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए निम्न टिप्स को फॉलो करें।