backup og meta

गट का हमारे शरीर में क्या होता है अहम रोल, जानिए इस बारे में विस्तार से!

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 11/02/2022

    गट का हमारे शरीर में क्या होता है अहम रोल, जानिए इस बारे में विस्तार से!

    हमारे शरीर में गट का महत्वपूर्ण स्थान होता है। मान लीजिए कि अगर हमारा शरीर बात कर सकता, तो हमारे शरीर के विभिन्न अंग हमें जरूर बता देते कि किस तरह से वह प्रॉपर तरीके से काम कर सकते हैं। आज हम आपसे बात करेंगे गट के बारे में। गट खाने को ब्रेक करने के साथ न्यूट्रिएंट्स को भी एब्जॉर्ब करने का काम करता है। बॉडी के फंक्शन में गट का महत्वपूर्ण रोल होता है। एनर्जी प्रोडक्शन से लेकर हॉर्मोन बैलेंस तक, स्किन हेल्थ से लेकर मेंटल हेल्थ तक और टॉक्सिन और वेस्ट को शरीर से बाहर निकालने तक के लिए गट महत्वपूर्ण रोल अदा करता है। गट के बारे में अहम जानकारी (Important information about the Gut) कम ही लोगों को होती है। हमारे शरीर में गट का क्या महत्वपूर्ण रोल है, आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे।

    और पढ़ें: जानिए पेट में खाना कब तक रहता है और कैसे होता है इसका पाचन

    गट के बारे में अहम जानकारी (Important information about the Gut)

    गट के बारे में अहम जानकारी

    हर व्यक्ति का गट अलग तरीके से काम करता है। गट का फंक्शन शरीर के लिए बहुत अहम होता है। ऐसा बिल्कुल जरूरी नहीं है कि अगर किसी एक व्यक्ति को 1 दिन में दो से तीन बार स्टूल पास होता है, तो सभी व्यक्तियों में ऐसा ही होगा। आपका गट कैसे काम करता है, आपको उसके बारे में जानकारी जरूर होनी चाहिए। आपके गट के लिए क्या हेल्दी नहीं है और क्या बहुत अच्छा है, इस बारे में भी पता होना चाहिए। आइए जानते हैं गट के बारे में अहम जानकारी।

    क्या सही समय पर होती है आपको पूपिंग?

    गट के बारे में अहम जानकारी में लोगों के मन में डायजेशन के बाद स्टूल के सही समय को लेकर अक्सर सवाल रहता है।  सामान्य व्यक्ति हफ्ते में तीन बार से प्रत्येक दिन 3 बार स्टूल पास कर सकता है। हर किसी का गट अलग तरीके का होता है और अलग तरीके से काम भी करता है। अगर आपको 24 घंटे बाद या फिर 72 घंटे बाद भी स्टूल के लिए जाना पड़ रहा है, तो इसमें परेशानी की कोई बात नहीं है। खाना सीधे लार्ज इंटेस्टाइन में नहीं पहुंचता है। आप जो भी खाना खाते हैं, उसे पचने में 6 से 8 घंटे आसानी से लग जाते हैं। यानी कि आपको इतने समय का इंतजार तो करना ही होगा। अगर आप टॉयलेट में बैठकर स्टूल का वेट कर रहे हैं, तो आपको समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।

    अगर आपको कब्ज की समस्या हो गई है, तो इसका साफ मतलब है कि आपका खान-पान ठीक नहीं है। या फिर ये भी हो सकता है कि आप पानी सही मात्रा में नहीं पी रहे हैं। अपने गट को बेहतर रखने के लिए आपको खाने में फाइबर युक्त फूड्स जैसे कि फल, सब्जियां, साबुत अनाज आदि शामिल करना चाहिए। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी भी पीना चाहिए। ऐसा करने से आपका गट हेल्थी रहेगा और साथ ही आपको सही समय पर रोज स्टूल भी हो जाएगा।

    और पढ़ें: 8 प्राकृतिक पाचक एंजाइम युक्त खाद्य पदार्थ जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में करेंगे मदद!

    गट के बारे में अहम जानकारी: शरीर के लिए हेल्दी नहीं होते हैं प्रोसेस्ड फूड्स

    आप यह बात जरूर जानते होंगे कि प्रोसैस्ड फूड हेल्दी फूड नहीं माने जाते हैं। अगर आप प्रोसैस्ड फूड का सेवन करते हैं, तो यह आपके जी आई ट्रैक्ट की लाइनिंग में सूजन की समस्या पैदा कर सकता है। ऐसे स्थान में खाने का अवशोषण होता है। अब आप खुद ही समझ सकते होंगे कि प्रोसेस्ड फूड्स गट के लिए भी अच्छे नहीं होते हैं। आपको खाने में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जो आसानी से अवशोषित हो सके और कब्ज की समस्या भी पैदा ना करें। अगर आप प्रोसेस्ड फूड का सेवन करते हैं, तो पाचन के लिए अधिक काम करना पड़ता है और साथ ही डाइजेस्टिव सिस्टम का स्ट्रेस भी बढ़ जाता है।

    गट के बारे में अहम जानकारी:  गट के लिए बहुत अहम होते हैं प्रोबायोटिक्स

    जब शरीर में कोई भी बैक्टीरिया हमला करता है, तो डॉक्टर एंटीबायोटिक्स लेने की सलाह देते हैं। एंटीबायोटिक भले ही आपके शरीर को बैक्टीरिया से राहत दिला देता हो, लेकिन गट में पाए जाने वाले अच्छे बैक्टीरिया भी एंटीबायोटिक के कारण खत्म हो जाते हैं या उनको नुकसान पहुंचता है। ऐसे में आपको उन फूड्स का सेवन करना चाहिए, जो आपके गट में पाए जाने वाले अच्छे बैक्टीरिया की संख्या को बढ़ा सकें। इसे प्रोबायोटिक्स के नाम से जाना जाता है। आप खाने में ऐसे फूड्स को शामिल करें, जिनमें प्रोबायोटिक्स होता है। प्रोबायोटिक्स गट बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करते हैं, जो कि आपकी गट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करता है। आप खाने में योगर्ट, प्याज, लहसुन, फलियां आदि को शामिल कर सकते हैं। यह गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करते हैं।

    और पढ़ें: 8 प्राकृतिक पाचक एंजाइम युक्त खाद्य पदार्थ जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में करेंगे मदद!

    ग्लूटेन की अधिक मात्रा हो सकती है हानिकारक

    ग्लूटेन की अधिक मात्रा भी आपके गट के लिए अच्छी नहीं मानी जाती है। ग्लूटेन की अधिक मात्रा इंटेस्टाइनल परमिएबिलिटी (intestinal permeability) या लीकी गट के लिए जिम्मेदार हो सकती है। अगर आपको सीलिएक डिजीज नहीं है, तो भी ग्लूटेन की अधिक मात्रा गट हेल्थ के लिए बिल्कुल अच्छी नहीं मानी जाती है। इस कारण से आपच भोजन के कण, पैथोजन आदि इंटेस्टाइन लाइनिंग के माध्यम से ब्लड में भी जा सकते हैं, जो बीमारी को जन्म दे सकते हैं। आप जब भी कोई फूड खरीदें तो फूड के लेबल को जरूर ध्यान से पढ़ें क्योंकि आपको इसमें ग्लूटेन के बारे में जानकारी दी होती है।

    और पढ़ें: गैस्ट्रोपैरीसिस : पाचन क्रिया से जुड़ी इस समस्या से हो सकती है टाइप 2 डायबिटीज की तकलीफ!

    पाचन की समस्या पैदा कर सकती है स्ट्रेस की समस्या

    आपको जानकर हैरानी होगी कि तनाव आपके गट की हेल्थ को खराब कर सकता है। यह सच बात है आप जितना तनाव या स्ट्रेस में रहते हैं, उतना ही आपका पेट या पाचन की क्रिया ठीक से नहीं हो पाती है। तनाव के कारण आपको कब्ज की समस्या भी हो सकती है। आपको अपने आपको रिलैक्स फील कराने के लिए मेडिटेशन करना चाहिए। ऐसा करने से आप का पाचन दुरस्त रहेगा और साथ ही गट की हेल्थ भी बेहतर रहेगी। हेल्दी फूड्स का सेवन कर और अनहेल्दी फूड्स को न कहकर आप गट हेल्थ का बेहतर तरीके से ख्याल रख सकते हैं।

    और पढ़ें: एंजाइम क्या है: एंजाइम का पाचन के साथ क्या संबंध है?

    इस आर्टिकल में हमने आपको गट के बारे में अहम जानकारी (Important information about the Gut) को लेकर जानकारी दी है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की ओर से दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको इस संबंध में अधिक जानकारी चाहिए, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्स्पर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 11/02/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement