backup og meta

जानिए पेट में खाना कब तक रहता है और कैसे होता है इसका पाचन

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Manjari Khare द्वारा लिखित · अपडेटेड 09/02/2022

    जानिए पेट में खाना कब तक रहता है और कैसे होता है इसका पाचन

    डायजेस्टिव सिस्टम (Digestive system) हमारे द्वारा खाए जाने वाले खाद्य पदार्थों से निकले हुए नुट्रिएंट्स से बॉडी को फ्यूल प्रदान करने में मदद करता है। हमारे द्वारा खाया गया खाना गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल (जीआई) ट्रैक्ट के जरिए मूव करता है, जहां यह धीरे-धीरे ब्रेक डाउन होता है, जिससे पोषक तत्वों को एब्सॉर्ब किया जा सकता है। आपके जीआई ट्रैक्ट का प्रत्येक हिस्सा डायजेशन के लिए विशिष्ट है। उदाहरण के लिए, आपका पेट आपके भोजन के ब्रेक डाउन के लिए मैकेनिकल और कैमिकल दोनों तरीकों का उपयोग करता है। फिर यहां से भोजन छोटी आंत में जाता है जहां पोषक तत्वों का अवशोषण होता है, लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि पेट में खाना कब तक रहता है? (How Long Food Stay In Stomach?) आइए, विस्तार से जानते हैं कि पेट कैसे काम करता है और पेट में खाना कब तक रहता है?

    पेट में खाना कब तक रहता है? (How Long Food Stay In Stomach?)

    खाने के बाद, भोजन आमतौर पर आपके पेट में 2 से 4 घंटे रहता है। हालांकि, यह आपके द्वारा खाए गए भोजन के प्रकार, भोजन की मात्रा और अन्य फैक्टर्स के आधार पर अलग-अलग हो सकता है। लिक्विड आइटम्स आमतौर पर आपके पेट से जल्दी निकल जाते हैं, जबकि ठोस खाद्य पदार्थ आमतौर पर अधिक समय लेते हैं। अन्य खाद्य-संबंधी फैक्टर्स जो लंबे समय तक स्टमक रिटेंशन की वजह बन सकते हैं, उनमें शामिल हैं:

    और पढ़ें: टॉप डायजेस्टिव एंजाइम्स : यह एंजाइम्स निभाएं पाचन से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका

    खाना खाने के कितने समय बाद पेट से खाना आगे मूव करता है?

    सामान्यतया, भोजन को पेट से छोटी आंत तक जाने में लगभग 2 से 4 घंटे का समय लगता है। हालांकि, सटीक समय कई फैक्टर्स पर निर्भर कर सकता है, जैसे कि फूड स्ट्रक्चर और मील साइज, हॉर्मोन और सेक्स। पुरुषों की तुलना में महिलाएं भोजन को अधिक धीरे-धीरे पचाती हैं। जब पेट में खाना पहुंचता है तो वहां निम्नलिखित चीजें होती हैं:

    • रिलैक्सेशन : आपके द्वारा खाए गए भोजन को अकोमोडेट करने के लिए पेट का ऊपरी भाग रिलैक्स करता है। यही कारण है कि भोजन के बाद आपका एब्डॉमेन थोड़ा फैला हुआ दिख सकता है।
    • पाचन : आपका पेट आपके भोजन को ब्रेक डाउन करने के लिए रिदमिक चर्निंग और ग्राइंडिंग मोशन (Mechanical digestion) के साथ-साथ पेट के एसिड और एंजाइम (रासायनिक पाचन) का उपयोग करता है।
    • खाली करना : पाइलोरिक स्फिंक्टर (Pyloric sphincter) भोजन की थोड़ी मात्रा को धीरे-धीरे पेट से छोटी आंत (Small intestine) में जाने की अनुमति देता है। छोटी आंत में भोजन अतिरिक्त डाइजेस्टिव फ्लूइड्स के साथ मिल जाता है। यहां ज्यादातर नुट्रिएंट्स एब्सॉर्ब होते हैं। छोटी आंत में खाना 2 से 6 घंटे के बीच रह सकता है।

    क्या कुछ खाद्य पदार्थ पेट में धीमी या तेज गति से मूव कर सकते हैं?

    पेट में खाना कब तक रहता है? (How Long Food Stay In Stomach?) इसमें फूड कंपोजिशन एक बड़ी भूमिका निभाता है। आइए कुछ महत्वपूर्ण फूड-रिलेटेड फैक्टर्स के बारे में जानते हैं जो आपके पेट को खाली होने में कितना समय लगा सकते हैं, इसे प्रभावित कर सकते हैं।

    और पढ़ें: डायजेस्टिव हेल्थ से हैं परेशान, तो अपनाएं इस लो FODMAP डायट को

    कंसिस्टेंसी (Consistency)

    लिक्विड्स आमतौर पर आपके पेट से जल्दी निकल जाते हैं। जैसे जब आप एक गिलास पानी पीते हैं, तो यह अनुमान लगाया जाता है कि 10 मिनट के बाद पेट में इसका केवल 50 प्रतिशत ही बचेगा। ठोस खाद्य पदार्थों को अक्सर ब्रेक डाउन और आगे लिक्विफाइड करने की जरूरत होती है। मतलब यह आपके पेट में अधिक समय तक रहते हैं। वास्तव में, ठोस खाद्य पदार्थ को आपके पेट से निकलने में आमतौर पर लगभग 20 से 30 मिनट लगते हैं।

    कैलोरी कंटेंट (Calorie Content)

    हाय कैलोरी कंटेंट फूड्स की तुलना में कम कैलोरी कंटेंट वाले फूड्स और ड्रिंक्स आमतौर पर पेट से जल्दी निकल जाते हैं। जैसे पेट पानी को जल्दी मूव कर देता है लेकिन एक हाय कैलोरी लिक्विड जैसे कि एक गिलास फ्रूट जूस या मिल्कशेक अधिक धीरे-धीरे बाहर निकलेगा।

    और पढ़ें: जी हां! डायजेस्टिव सिस्टम रहेगा सही, तो आप रहेंगे हेल्दी

    मील साइज (Meal size)

    आपका मील साइज उस दर को प्रभावित कर सकता है जिस पर भोजन आपके पेट से निकलता है। यह ध्यान रखना जरूरी है कि पेट खाली होने से पहले ठोस भोजन में अक्सर अंतराल होता है जिसे लैग पीरियड कहते हैं। हालांकि, इस लैग पीरियड के बीत जाने के बाद लार्जर मील्स स्मॉलर मील्स की तुलना में तेजी से खाली होते हैं।

    नुट्रिएंट कंटेंट (Nutrient Content)

    कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन से भरपूर फूड्स और बेवरेज पेट में अधिक आसानी से ब्रेक डाउन हो जाते हैं। पेट को तेजी से खाली कर देते हैं। हालांकि, हाई फैट और फाइबर वाले फूड्स आपके पेट में अधिक समय तक रहते हैं। इसलिए जब आप हाय फैट या हाय फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ खाते हैं तो आप अधिक समय तक भरा हुआ महसूस करते हैं।

    क्या आपका पेट खाली है यह बताने का कोई तरीका है?

    सामान्यतया, यदि आपको कई घंटे हो गए हैं कुछ भी खाए हुए, तो संभावना है कि आपका पेट खाली है। हालांकि, ध्यान रखें कि आपने जो खाया है और अन्य फैक्टर्स के आधार पर पेट खाली करने की दर अलग-अलग हो सकती है। इस वजह से, समय हमेशा पेट खाली होने का बहुत सटीक इंडिकेटर नहीं हो सकता है। जब आपका पेट खाली होता है, तो आप हंगर के शारीरिक लक्षणों का अनुभव कर सकते हैं। इनमें से कुछ उदाहरणों में शामिल हैं:

  • पेट फूलना या दर्द होना
  • चक्कर आना
  • कमजोरी लगना
  • सिर दर्द
  • चिड़चिड़ापन
  • और पढ़ें: पाचन के लिए ट्रिप्सिन एंजाइम क्यों जरूरी है? जानिए इसके कार्य

    यदि आपको किसी मेडिकल प्रॉसेस से पहले फास्टिंग करने की जरूरत है, तो आपको कब खाना बंद करना होगा?

    कुछ प्रकार के टेस्ट या प्रक्रियाओं के लिए आपको पहले से फास्टिंग करने की जरूरत हो सकती है। जब आप फास्टिंग करते हैं, तो आप एक निश्चित समय के लिए खाने से परहेज करते हैं। जैसे-

    • कुछ प्रकार के ब्लड टेस्ट, जैसे कि शुगर लेवल (Sugar level) और ट्राइग्लिसराइड्स के लिए ;
    • जीआई ट्रैक्ट या एब्डॉमिनल रीजन से जुड़ी प्रक्रियाएं, जैसे कि एंडोस्कोपी या पेट का अल्ट्रासाउंड
    • फूड एलर्जी या इनटॉलेरेंस के लिए टेस्ट
    • सर्जरी जो जनरल एनेस्थीसिया (Anaesthesia) का उपयोग करके की जाती है

    यदि आप उपवास कर रहे हैं, तो आप टेस्ट या प्रॉसेस से पहले 6 से 8 घंटे तक कुछ भी नहीं खा सकते हैं। जैसे यदि आपको सुबह कोई टेस्ट कराना है, तो आप शाम को अपना एक मील लेंगे और प्रॉसेस कंप्लीट होने के बाद ही कुछ खाएंगे। आप किस प्रकार के लिक्विड्स ले सकते हैं, इससे संबंधित अतिरिक्त दिशानिर्देश हो सकते हैं। इसमें अक्सर आपके फास्टिंग पीरियड के दौरान केवल थोड़ी मात्रा में पानी पीना शामिल होता है।

    भोजन और पानी के सेवन के लिए विशिष्ट दिशानिर्देश किए जा रहे टेस्ट या प्रक्रिया पर निर्भर कर सकते हैं। हमेशा अपने डॉक्टर के दिशानिर्देशों का ध्यानपूर्वक पालन करें, और अगर कुछ स्पष्ट नहीं है तो प्रश्न पूछने में संकोच न करें।

    आपका पेट भरा हुआ है या खाली, यह किसी टेस्ट या प्रॉसेस से पहले दवाएं लेने या उपवास करने जैसी चीजों को प्रभावित कर सकता है। इन स्थितियों में, खाने और पीने के सेवन के संबंध में अपने डॉक्टर के निर्देशों का सावधानीपूर्वक पालन करना हमेशा जरूरी होता है।

    उम्मीद करते हैं कि आपको पेट में खाना कब तक रहता है? (How Long Food Stay In Stomach?) इससे संबंधित जरूरी जानकारियां मिल गई होंगी। अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। अगर आपके मन में अन्य कोई सवाल हैं तो आप हमारे फेसबुक पेज पर पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब आपको कमेंट बॉक्स में देने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने करीबियों को इस जानकारी से अवगत कराने के लिए आप ये आर्टिकल जरूर शेयर करें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Manjari Khare द्वारा लिखित · अपडेटेड 09/02/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement