backup og meta

Rectal Hemorrhage: रेक्टल हेमोरेज क्या है? जानिए रेक्टल हेमोरेज के लक्षण, कारण और इलाज!

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Nidhi Sinha द्वारा लिखित · अपडेटेड 25/02/2022

    Rectal Hemorrhage: रेक्टल हेमोरेज क्या है? जानिए रेक्टल हेमोरेज के लक्षण, कारण और इलाज!

    डायजेशन से जुड़ी समस्या होने पर कॉन्स्टिपेशन (Constipation), लूज मोशन (Loss motion), डायरिया (Diarrhea) या ऐसी ही कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वैसे ये परेशानियां सिर्फ इतना ही नहीं है, क्योंकि कभी-कभी स्टूल में ब्लड (मल में खून) की समस्या भी देखी जा सकती है। इस समस्या के शिकार महिला और पुरुष दोनों ही हो सकते हैं। इसलिए आज इस आर्टिकल में रेक्टल हेमोरेज (Rectal Hemorrhage) से जुड़ी जानकारी आपके साथ शेयर करेंगे। 

    • रेक्टल हेमोरेज क्या है?
    • रेक्टल हेमोरेज के कारण क्या हैं?
    • रेक्टल हेमोरेज के लक्षण क्या-क्या हो सकते हैं?
    • रेक्टल हेमोरेज का निदान कैसे किया जा सकता है?
    • रेक्टल हेमोरेज का इलाज कैसे किया जा सकता है?
    • क्या रेक्टल ब्लीडिंग (रेक्टल हेमोरेज) की समस्या अपने आप ठीक हो सकती है?
    • डॉक्टर से कब संपर्क करना है जरूरी है?

    चलिए अब रेक्टल हेमोरेज (Rectal Hemorrhage) से जुड़े इन सवालों का जवाब जानते हैं। 

    और पढ़ें : Nervous Stomach: कहीं नर्वस स्टमक का कारण तनाव तो नहीं? क्यों हो सकता स्टमक नर्वस?

    रेक्टल हेमोरेज (Rectal Hemorrhage) क्या है?

    Rectal Hemorrhage: रेक्टल हेमोरेज

    स्टूल में ब्लड नजर आना या अगर आपने टॉयलेट पेपर यूज करने के दौरान ब्लड देखा है, तो यह बीमारी का संकेत है। क्योंकि स्टूल से ब्लड आने की समस्या को रेक्टल हेमोरेज (Rectal Hemorrhage) कहते हैं। रेक्टल हेमोरेज को रेक्टल ब्लीडिंग (Rectal Bleeding) के टर्म से भी जाना जाता है। नैशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन (National Center for Biotechnology Information) में पब्लिश्ड रिपोर्ट के अनुसार बवासीर (Hemorrhoids) रेक्टल ब्लीडिंग का मुख्य कारण है, लेकिन इसके कई अन्य कारण भी हो सकते हैं।  

    और पढ़ें : Exercise For GERD: आसान हैं गर्ड के लिए एक्सरसाइज की लिस्ट में शामिल 5 वर्कआउट!

    रेक्टल हेमोरेज के कारण क्या हैं? (Cause of Rectal Hemorrhage) 

    रेक्टल हेमोरेज के कारण निम्नलिखित हो सकते हैं। जैसे:

    • पाइल्स (Hemorrhoids) की समस्या होना। 
    • रेक्टल (गुदा) के अंदर दरार पड़ना। 
    • कॉन्स्टिपेशन (Constipation) की समस्या रहना। 
    • टाइट स्टूल होना। 
    • एनस के अंदर मौजूद पॉलीप्स या छोटे-छोटे टिशू सामान्य से ज्यादा बढ़ जाना। 
    • एनल कैंसर (Anal Cancer) होना। 
    • कोलन कैंसर (Colon Cancer) होना। 
    • इंफ्लामेटरी बाउल डिजीज (Inflammatory Bowel Disease) की समस्या रहना। 

    इन ऊपर बताये स्थितियों में रेक्टल हेमोरेज की समस्या दस्तक दे सकती है। इसलिए रेक्टल हेमोरेज के लक्षण को समझें और डॉक्टर से इलाज के लिए संपर्क करें। 

    रेक्टल हेमोरेज के लक्षण क्या-क्या हो सकते हैं? (Symptoms of Rectal Hemorrhage) 

    रेक्टल हेमोरेज के लक्षण को समझने के लिए निम्नलिखित बातों को ध्यान रखें। जैसे:

    • रेक्टल पेन (Rectal pain) या प्रेशर (Pressure) महसूस करना। 
    • अंडरवियर, टॉयलेट पेपर, स्टूल या टॉयलेट बाउल में ब्लड (Blood) नजर आना। 
    • स्टूल का रंग लाल, मैरून या काला होना। 
    • टार जैसा स्टूल होना। 
    • भ्रम (Mental confusion) महसूस करना। 
    • हल्का सिरदर्द महसूस करना।    
    • चक्कर (Dizzy) आना। 
    • बेहोश (Fainting) होना। 

    ये लक्षण रेक्टल ब्लीडिंग के लक्षण (Rectal Hemorrhage symptoms) की ओर इशारा करते हैं। इसलिए ऐसे लक्षणों को इग्नोर नहीं करना चाहिए और डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। डॉक्टर परेशानियों को समझकर इलाज करते हैं, जिससे मरीज को जल्द से जल्द फायदा होता है।

    और पढ़ें : क्या आप महसूस कर रहे हैं पेट में जलन, इंफ्लमेटरी बाउल डिजीज हो सकता है कारण

    रेक्टल हेमोरेज का निदान कैसे किया जा सकता है? (Diagnosis of Rectal Hemorrhage) 

    रेक्टल हेमोरेज का निदान निम्नलिखित तरह से किया जा सकता है। जैसे: 

  • फिजिकल एग्जाम (Physical exam)- अफेक्टेड एरिया को चेक करना और इस दौरान एनस को डॉक्टर क्लोस्ली मॉनिटर करते हैं। 
  • एंडोस्कोपिक प्रक्रिया (Endoscopic procedures)- डॉक्टर थिन एवं फ्लैक्सिबल स्कोप वाले कैमरा से एनस की जांच करते हैं। 
  • ब्लड टेस्ट (Blood tests)- ब्लड टेस्ट से व्यक्ति में एनीमिया (Anemia) की जानकारी मिलती है। 
  • स्टूल टेस्ट (Stool tests)- स्टूल में ब्लड टेस्ट की जानकारी के लिए स्टूल टेस्ट की जाती है। 
  • इन टेस्ट के अलावा डॉक्टर आवश्यकता पड़ने पर गैस्ट्रिक लावेज (Gastric lavage) एवं एक्स-रे (X-ray) करवाने की भी सलाह दे सकते हैं। टेस्ट रिपोर्ट्स को ध्यान में रखकर रेक्टल हेमोरेज का इलाज शुरू किया जाता है। 

    और पढ़ें : स्टीमुलेंट लैक्सेटिव या सेलाइन लैक्सेटिव के सेवन से पहले हमें क्या जानना है जरूरी?

    रेक्टल हेमोरेज का इलाज कैसे किया जा सकता है? (Treatment for Rectal Hemorrhage) 

    रेक्टल हेमोरेज का इलाज निम्नलिखित तरह से किया जा सकता है। जैसे:

    • हेमोरॉइड्स (Hemorrhoids) की समस्या अगर ज्यादा गंभीर हो तो डॉक्टर जल्द से जल्द इसका इलाज करते हैं और आवश्यकता पड़ने पर सर्जरी की सहायता से इसे रिमूव किया जाता है। 
    • एनल फिसर की समस्या प्रायः खुद ही ठीक हो जाता है, लेकिन इंफेक्शन की संभावनाओं को कम करने के लिए एंटीबायोटिक मेडिसिन (Antibiotics Medicine) प्रिस्क्राइब की जा सकती है। 
    • कोलन कैंसर (Colon cancer) की समस्या होने पर इलाज में वक्त लगता है और इस दौरान सर्जरी (Surgery), कीमोथेरिपी (Chemotherapy) और रेडिएशन थेरिपी (Radiation Therapy) की मदद ली जा सकती है। 
    • पॉलिप्स (Polyps) की समस्या होने पर डॉक्टर पशेंट की हेल्थ कंडिशन को ध्यान में रखकर इलाज शुरू करते हैं, क्योंकि इससे कैंसर की आशंका बढ़ जाती है।    

    इन्हीं अलग-अलग विकल्पों से रेक्टल हेमोरेज का इलाज (Treatment of Rectal Hemorrhage) किया जाता है। हालांकि रेक्टल ब्लीडिंग की समस्या को घरेलू उपायों से भी दूर किया जा सकता है, लेकिन अगर घरेलू उपायों से लाभ ना मिले तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

    और पढ़ें : आप भी कब्ज के लिए करते हैं घरेलू उपायों पर भरोसा? देखिए कहीं हो ना जाए धोखा!

    क्या रेक्टल ब्लीडिंग (रेक्टल हेमोरेज) की समस्या अपने आप ठीक हो सकती है? (Tips to prevent Rectal Hemorrhage) 

    कुछ केसेस में रेक्टल ब्लीडिंग या रेक्टल हेमोरेज की समस्या (Problem of Rectal Bleeding) अपने आप ठीक हो सकती है, लेकिन इस बीमारी के प्रति लापरवाही गंभीर समस्या को भी दावत दे सकती है। इसलिए इससे बचाव के लिए घरेलू उपाय किये जा सकते हैं। जैसे:

    • हाई फाइबर फूड (High-fiber foods) का सेवन करें। 
    • नियमित एक्सरसाइज या योगासन करें। 
    • रेक्टल एरिया (Rectal area) को क्लीन करें। 
    • बॉडी को हाइड्रेटेड (Hydrated) रखें। 
    • जंक फूड (Junk food) का सेवन ना करें।
    • मसालेदार खाने (Spicy food) से परहेज करें।

    इन उपायों से रेक्टल ब्लीडिंग की समस्या (Problem of Rectal Bleeding) से निजात मिल सकती है। हालांकि कुछ स्थितियों में डॉक्टर से कंसल्टेशन करना जरूरी है। 

    और पढ़ें : Gastric Suction: गैस्ट्रिक सक्शन क्या है और इसकी जरूरत कब पड़ती है?

     रेक्टल हेमोरेज (Rectal Hemorrhage) की समस्या है, तो ऐसी स्थिति में इसे इग्नोर ना करें। डॉक्टर पेशेंट की मेडिकल हिस्ट्री (Medical History) और बीमारी की गंभीरता को समझन कर इलाज करते हैं।

    नोट : ध्यान रखें कि कभी-कभी कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ एवं पेय पदार्थों के सेवन की वजह स्टूल का रंग सामान्य से अलग हो सकता है। इसलिए ऐसी स्थिति में परेशान होने की जरूरत नहीं है, लेकिन अगर आप स्टूल से ब्लड (Blood in Stool) आने की समस्या या रेक्टल होमोरेज के लक्षण को महसूस कर रहें हैं तो इसे इग्नोर नहीं करें।

    अगर आपको कोई भी शारीरिक या मानसिक परेशानी हो, तो उसे नजरअंदाज ना करें। छोटी से छोटी बीमारी को नजरअंदाज करने का मतलब है आप अनजाने में किसी गंभीर बीमारी को इन्वाइट कर रहें हैं। इसलिए ऐसा ना करें और डॉक्टर से सलाह लें।

    कॉन्स्टिपेशन (Constipation) की समस्या को योग से भी दूर किया जा सकता है। कब्ज की समस्या कई गंभीर बीमारियों को दावत दे सकती है। इसलिए इससे बचना जरूरी है। तो कॉन्स्टिपेशन की समस्या से बचने के लिए नीचे दिए इस वीडियो लिंक पर क्लिक करें।

     

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Nidhi Sinha द्वारा लिखित · अपडेटेड 25/02/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement