backup og meta

पीरियड डिले मेडिकेशन (Period delay medication) क्या प्रेग्नेंसी पर डाल सकती हैं असर, जानिए यहां

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Sayali Chaudhari · फार्मेकोलॉजी · Hello Swasthya


Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 15/12/2021

    पीरियड डिले मेडिकेशन (Period delay medication) क्या प्रेग्नेंसी पर डाल सकती हैं असर, जानिए यहां

    हर लड़की के जीवन में पीरियड्स यानी की माहवारी की शुरुआत 12 से 15 साल की उम्र में हो जाती है। लड़कियों में यह चक्र 28 दिनों में शुरू हो जाता है। इस दौरान लड़कियों को या महिलाओं को पेट में दर्द या क्रैम्प की समस्या से गुजरना पड़ता है। एग रिलीज होने के बाद जब फर्टिलाइज नहीं हो पाता है, तो यूट्रस के चारों ओर बनी वॉल रप्चर होती है और ब्लड के रूप में वजायना के बाहर निकल जाता है। महावारी में डिले होना कई बार महिलाओं को खुश भी कर देता है क्योंकि वो कुछ कारणों से ऐसा चाह ही रही थी। जिन महिलाओं को पहले से ही पता है कि उन्हें पीरियड डेट में काम है, तो मेडिसिंस की भी मदद ली जा सकती है।  महावारी में डिले होना मेडिकेशन का भी नतीजा हो सकता है।

    कई बार लड़कियां या महिलाएं पीरियड्स की डेट को आगे बढ़ाने के लिए मेडिसिंस का सेवन भी करती हैं। दवाओं का सेवन करने से पीरियड्स की डेट आगे बढ़ जाती है। पीरियड्स की डेट को आगे बढ़ाने के लिए एक नहीं बल्कि बहुत से कारण हो सकते हैं। बीच हॉलिडे पर जाना हो या फिर रोमांटिक डेट हो या फिर महिलाओं को या लड़कियों को किसी शादी को अटेंड करना हो, ऐसे में महावारी की डेट को आगे बढ़ाना उनके लिए सुविधाजनक ऑप्शन होता है। हो सकता है कि आपके मन में भी यह प्रश्न आया हो कि पीरियड्स डिले मेडिसिन लेने से क्या किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता है? अगर आपके मन में यह प्रश्न है, तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। आइए जानते हैं कि महावारी में डिले होना क्या आपकी गर्भावस्था को प्रभावित कर सकता है।

    और पढ़ें: प्रेग्नेंसी के दौरान 3डी और 4डी अल्ट्रासाउंड में क्या अंतर है और इसकी जरूरत कब पड़ती है?

    महावारी में डिले होना और प्रेग्नेंसी (Period delay medication and pregnancy) : पहले जानिए महावारी में डिले वाली मेडिसिंस के बारे में!

    महावारी में डिले आना

    अगर आपने कभी पीरियड डिले मेडिकेशन का इस्तेमाल नहीं किया है, तो आपके मन में ये प्रश्न होगा कि आखिर ये कौन-सी दवा होती है? महावारी में देरी या पीरियड डिले मेडिकेशन और प्रेग्नेंसी (Period delay medication and pregnancy) का क्या कोई संबंध है? अगर आप डॉक्टर से महावारी को देर से शुरू करने के लिए दवा मांगती हैं, तो डॉक्टर नोरेथिस्टरोन (norethisterone) नाम की दवा लिख सकते हैं। आपको पीरियड शुरू होने की डेट के करीब तीन से चार दिन पहले दवा का सेवन करने की सलाह दी जाती है। दवा का सेवन दिन में दो से तीन बार करना पड़ सकता है। आपको इस संबंध में डॉक्टर ही जानकारी दे सकते हैं कि दवा का कितना सेवन करना चाहिए। दवा का सेवन बंद करने के दो से तीन दिन बाद पीरियड शुरू हो जाते हैं। जिन लोगों को ब्लड क्वॉट की हिस्ट्री होती है, उनको इस दवा का सेवन न करने की सलाह दी जाती है।

    ये दवा गर्भनिरोधक गोलियों की तरह काम नहीं करता है। इसके इस्तेमाल के बावजूद भी कंसीव किया जा सकता है। जो महिलाएं गर्भनिरोधक का इस्तेमाल नहीं कर रही हैं, उन्हें गर्भनिरोधक गोली के रूप में पीरियड डिले मेडिकेशन लेने की गलती नहीं करनी चाहिए। बेहतर होगा कि आप सुरक्षित संबंध बनाएं। महावारी में डिले होना आपके लिए कई बार सुविधाजनक साबिध हो सकता है, इसलिए दवा का इस्तेमाल करते समय सावधानी जरूरी है।

    और पढ़ें: प्रेग्नेंसी में भ्रूण के लिए जगह बनाने के लिए शरीर के अंगों में होते हैं ये बदलाव

    महावारी में डिले होना:  प्रेग्नेंसी में नोरेथिस्टरोन (Norethisterone)  क्या डालती है असर?

    अगर आप प्रेग्नेंट है तो आपको नोरेथिस्टरोन (Norethisterone)  का सेवन नहीं करना चाहिए। नोरेथिस्टरोन (Norethisterone)  प्रेग्नेंसी के दौरान हॉमोंस में बदलाव ला सकता है, जिसके कारण बेबी के विकास में बाधा पैदा हो सकती है। अगर आप को इस संबंध में कोई भी दुविधा हो, तो आपको डॉक्टर से इस बारे में जानकारी लेनी चाहिए। अगर आपको लगता है कि आपका पीरियड अभी शुरू नहीं हुआ है और आप प्रेग्नेंट भी हो सकती हैं, तो आपको पहले जांच करनी चाहिए। अगर आप डॉक्टर के पास जाएंगे, तो भी आप डॉक्टर को इस बारे में जरूर बताएं। डॉक्टर आपको नोरेथिस्टरोन (Norethisterone) को देने से पहले प्रेग्नेंसी टेस्ट जरूर करेंगे। महावारी में डिले होना कंसीव करने में समस्या पैदा नहीं करता है लेकिन अगर आप पहले से प्रेग्नेंट हैं, तो बेहतर होगा कि इस दवा का सेवन न करें।

    और पढ़ें: मोंटगोमरी ट्यूबरकल्स: प्रेग्नेंसी के दौरान ब्रेस्ट में आने वाले इस बदलाव से ना हो परेशान!

    पीरियड डिले होने पर कंसीव करने पर असर?

    अगर आप गर्भनिरोधक गोलियों का इस्तेमाल कर रही हैं और साथ ही पीरियड डिले भी करना चाहती हैं, तो महावारी में डिले होना किसी प्रकार की समस्या पैदा कर सकता है? जी नहीं! गर्भनिरोधक गोलियों के साथ भी नोरेथिस्टरोन (Norethisterone)  का सेवन किया जा सकता है। ऐसा करने से किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी और आपको पीरियड भी देरी से आएगा। अगर आप गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन बंद कर देती हैं और नोरेथिस्टरोन (Norethisterone) का सेवन जारी रख असुरक्षित सेक्स करती हैं, तो आप प्रेग्नेंट हो सकती हैं। दवा का इस्तेमाल बंद करने के तीन दिन बाद ही आपको पीरियड शुरू हो जाएगा। अगर आपको पांच से दस दिन बाद भी पीरियड चालू नहीं होता है, तो प्रेग्नेंसी टेस्ट कर सकते हैं। अगर टेस्ट निगेटिव है तो आपको डॉक्टर से जरूर मिलना चाहिए।

    और पढ़ें: प्रेग्नेंसी में क्रैम्पिंग: इन स्थितियों में तुरंत मेडिकल हेल्प लेना है आवश्यक!

    महावारी में डिले होना मेडिसिंस से संभव है। आप ऑनलाइन या फिर डॉक्टर की सलाह के बाद मेडिसिंस ले सकते हैं। दवाओं का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से जानकारी जरूर लें। अगर आपको किसी प्रकार की कंडीशन या बीमारी है, तो बेहतर होगा कि इस बारे में डॉक्टर को जरूर बताएं। आमतौर पर इस दवा का इस्तेमाल सुरक्षित माना जाता है और साथ ही कंसीव करने में भी किसी तरह की समस्या नहीं होती है। अगर आप कंसीव करना चाहते हैं तो आप दवा के इस्तेमाल के बाद भी कंसीव कर सकते हैं बस बेहतर होगा कि प्रेग्नेंसी के दौरान इस दवा का सेवन बिल्कुल ना करें अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें

    और पढ़ें: प्रेग्नेंसी में टूटे बाल, तो इन प्रोडक्ट्स को अपनाने की दी जा सकती है सलाह!

    इस आर्टिकल में हमने आपको महावारी में डिले होना (Period delay medication and pregnancy) के बारे में जानकारी दी है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपकोइस संबंध में अधिक जानकारी चाहिए, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्स्पर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    Sayali Chaudhari

    फार्मेकोलॉजी · Hello Swasthya


    Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 15/12/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement