डेट के लिए हो जाएं तैयार
महामारी में लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को मेंटेन करने के लिए आपको ऑनलाइन डेटिंग जरूर करनी चाहिए। डेटिंग के लिए आपको प्रिपरेशन भी करनी चाहिए। आप क्या कपड़े पहनेंगे, घर का कौन-सा एरिया आप खास तरीके से सजा सकते हैं या फिर डेट के दौरान आप दोनों क्या बातें करेंगे और क्या खाएंगे? इन सब बातों के लिए आपको पहले से लिस्ट तैयार कर लेनी चाहिए। आप चाहे तो दोनों की फेवरेट डिश तैयार कर कैंडल लाइट डिनर भी कर सकते हैं। हम जानते हैं कि आपको सौ प्रतिशत मजा तो नहीं आएगा लेकिन अपने रिलेशनशिप को मजबूत करने का ये सबसे बेहतर तरीका है। आपको इसे ट्राय जरूर करना चाहिए।
और पढ़ें: जान लीजिए क्या होते हैं ओपन रिलेशनशिप के फायदे और नुकसान
ऑनलाइन गेम (Online game) हैं बेस्ट चॉइस
रिलेशनशिप में दूरी आपके रिश्तों को कमजोर करने का काम कर सकती है। आप दोनों एक-दूसरे के साथ जितना ज्यादा समय बिताएंगे, उतना ही आपका रिश्ता मजबूत होगा। आप व्यस्त शेड्यूल में कुछ समय अपने लिए निकालिए और पार्टनर के साथ ऑनलाइन गेम (online game) खेल कर उन्हें चैलेंज करें। ये वाकई बहुत मजेदार एक्टिविटी है। गेम खेलने के दौरान आपको ऐसा एहसास बिल्कुल नहीं होगा कि आपका पार्टनर आपसे दूर है। आप चाहे तो गेम में बदलाव भी कर सकती हैं। हर बार एक ही गेम खेलने से दोनों लोग बोरियत भी महसूस कर सकते हैं। आप चाहे तो क्रॉसवर्ड पजल्स भी सॉल्व कर सकते हैं।
[mc4wp_form id=”183492″]
और पढ़ें: जानिए शारीरिक इंटिमेसी रिलेशनशिप के लिए कैसे है फायदेमंद
टेंशन दूर करने के लिए ये भी करें ट्राय
पेंडेमिक के कारण लोगों ने बहुत सी परेशानियों का सामना किया है। हो सकता है कि आपको या पार्टनर को भी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ा हो। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप (Long distance relationship) में हर वक्त सपोर्ट कर पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। स्ट्रेस लेवल को कम करने के लिए आप पार्टनर से रोजाना बात तो करते ही होंगे, लेकिन आपको उन्हें रोजाना जोक्स भी भेजने चाहिए। ऐसा करने से उनके चेहरे पर मुस्कुराहत आएगी और स्ट्रेस भी छूमंतर हो जाएगा। आप दोनों को ही ऐसा रोजाना करना चाहिए। सिर्फ जोक्स ही नहीं आप पार्टनर को लव लेटर भी भेज सकते हैं। लव लेटर पुराने जमाने की बात नहीं है बल्कि ये आपके एहसास को बयां करने का बेहतरीन जरिया है।
एडवाइस देना न भूलें
हमने आपको पेंडमिक में लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को मेंटेन करने के बारे में जानकारी दी है लेकिन एक बात आपने गौर नहीं करी होगी। जी हां! हम आपको यहां महामारी के दौरान रिलेशन को मेंटेन करने की बात बता रहे हैं। आपको अपने पार्टरनर को उन सावधानियों के बारे में जरूर बताना चाहिए, जो सुरक्षा की दृष्टि से बहुत जरूरी हैं। हम जानते हैं कि आपको इन बातों का ख्याल है लेकिन फिर भी समय-समय पर अपने पार्टनर को सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क के फायदे और हाइजीन के बारे में न बताना भूलें। आप चाहे तो ऑथेंटिक वेबसाइट के माध्यम ले समय-समय पर आने वाले अपडेट को अपने पार्टनर के साथ शेयर कर सकते हैं। रिश्तों की मजबूती के साथ ही स्वास्थ्य का ख्याल रखना भी बहुत जरूरी है।