backup og meta

Acute Myeloid Leukemia rash: जानिए एक्यूट मायलोइड ल्यूकेमिया रैश के लक्षण और इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी!

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Nidhi Sinha द्वारा लिखित · अपडेटेड 27/06/2022

    Acute Myeloid Leukemia rash: जानिए एक्यूट मायलोइड ल्यूकेमिया रैश के लक्षण और इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी!

    स्किन रैश की समस्या कोई नई समस्या नहीं है, लेकिन स्किन रैश से जुड़ी कई ऐसी समस्या है जिसके बारे में जानकारी ना होने की स्थिति में छोटी सी परेशानी गंभीर रूप ले लेती हैं। इसलिए आज इस आर्टिकल में एक्यूट मायलोइड ल्यूकेमिया रैश (Acute Myeloid Leukemia rash) के बारे में समझेंगे। तो चलिए जानते हैं  रैशे और एक्यूट मायलोइड ल्यूकेमिया (Rashes And Acute Myeloid Leukemia) के बारे में। 

    • एक्यूट मायलोइड ल्यूकेमिया रैश क्या हैं?
    • एक्यूट मायलोइड ल्यूकेमिया रैश से जुड़ी खास बातें क्या हैं?
    • एक्यूट मायलोइड ल्यूकेमिया रैश के लक्षण क्या हैं?
    • डॉक्टर से कब संपर्क करना चाहिए?

    चलिए अब एक्यूट मायलोइड ल्यूकेमिया रैश से जुड़े इन सवालों का जवाब जानते हैं।

    और पढ़ें : हाइड्रोजन पेरोक्साइड और स्किन कंडिशन: क्यों स्किन के लिए हाइड्रोजन पेरोक्साइड का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए?

    एक्यूट मायलोइड ल्यूकेमिया रैश क्या हैं? (About Acute Myeloid Leukemia rash)

    एक्यूट मायलोइड ल्यूकेमिया रैश की समस्या त्वचा पर छोटे स्पॉट्स या चोट के निशान की तरह होते हैं। हालांकि अगर एक्यूट मायलोइड ल्यूकेमिया रैश की समस्या ल्यूकेमिया सेल्स (Leukemia cells) के कारण विकसित हो जाते हैं, तो इससे अलग-अलग तरह के रैश की समस्या शुरू हो सकती है और यह समस्या शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर भी हो सकती है। एक्यूट मायलोइड ल्यूकेमिया रैश (Acute Myeloid Leukemia rash) की समस्या रेड (Red) या पर्पल (Purple) रंग का नजर आ सकता है। 

    एक्यूट मायलोइड ल्यूकेमिया रैश (Acute Myeloid Leukemia rash) से जुड़ी खास बातें 

    • रेड स्पॉट्स (Red spots)- एक्यूट मायलोइड ल्यूकेमिया की वजह से अगर लो प्लेटलेट्स की समस्या होती है, तो ऐसी स्थिति में एक्यूट मायलोइड ल्यूकेमिया रैश लाल या पर्पल रंग के देखे जा सकते हैं। ऐसी स्थिति को पेटीचिया (Petechiae) कहते हैं। पेटीचिया की समस्या तब शुरू होती है, जब स्किन के अंदुरुनी हिस्से में मौजूद ब्लड वेसेल्स (Blood Vessels) में छोटी-छोटी दरारे पड़ने लगे। वहीं एक्यूट मायलोइड ल्यूकेमिया के पेशेंट्स में ब्लड वेसेल्स की ये समस्या आसानी से नोटिस भी की जा सकती है। 
    • चोट (Bruising)- एक्यूट मायलोइड ल्यूकेमिया की समस्या से पीड़ित लोगों में त्वचा पर चोट के निशान देखे जा सकते हैं। दरअसल प्लेटलेट्स कम होने की वजह से चोट जैसे निशान स्किन पर देखे जा सकते हैं। 
    • मसूड़ों में सूजन (Swollen gums)- नैशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन (National Center for Biotechnology Information) में पब्लिश्ड रिपोर्ट के अनुसार एक्यूट मायलोइड ल्यूकेमिया की समस्या से पीड़ित लोगों में मसूड़ों में सूजन (Swelling)  की समस्या हो सकती है। 
    • ब्लीडिंग की समस्या (Bleeding problem)- एक्यूट मायलोइड ल्यूकेमिया के कारण ब्लीडिंग की समस्या भी पेशेंट में देखी जा सकती है। रिसर्च रिपोर्ट्स के अनुसार एक्यूट मायलोइड ल्यूकेमिया के मरीजों में नाक से खून आना (Nosebleeds), मेंस्ट्रुअल पीरियड्स (Menstrual periods) के दौरान जरूरत से ज्यादा ब्लड आना या फिर मसूड़ों से खून (Bleeding gums) आने की समस्या देखी जा सकती है। 

    नोट: यू.एस. डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ एंड ह्यूमन सर्विसेस (U.S. Department of Health & Human Services) में पब्लिश्ड रिपोर्ट के अनुसार एक्यूट मायलोइड ल्यूकेमिया कैंसर का सबसे एग्रेसिव फॉर्म भी हो सकता है, जिसमें ब्लड सेल्स का निर्माण होने की स्थिति को प्रोमायलोसाइट्स (Promyelocytes) कहते हैं। प्रोमायलोसाइट्स बोन मैरो या ब्लड में मौजूद हो सकते हैं। वहीं रिसर्च रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसी स्थिति रेड ब्लड सेल्स (Red Blood Cells), व्हाइट ब्लड सेल्स (White blood cells) एवं प्लेटलेट्स (Platelets) को कम करने का काम करते हैं।

    और पढ़ें : Skin Lesions: स्किन लीजन क्या है? जानिए स्किन लीजन का कारण, इलाज और घरेलू उपाय

    एक्यूट मायलोइड ल्यूकेमिया रैश के लक्षण क्या हैं? (Symptoms of Acute myeloid leukemia rash)

    एक्यूट मायलोइड ल्यूकेमिया रैश (Acute Myeloid Leukemia rash) किसी भी उम्र में हो सकता है, लेकिन ज्यादा उम्र के लोगों में इसके होने की संभावना अधिक होती है। अधिकतर लोगों में इसके कारणों को पहचानना आसान नहीं होता। अब बात की जाए इसके लक्षणों के बारे में तो इसकी शुरुआत फ्लू (Flu) की तरह के लक्षणों से हो सकती है। ऐसा भी माना जाता है कि इस कैंसर का कोई खास लक्षण नजर नहीं आते हैं, लेकिन कुछ लोगों में इसके लक्षण इस प्रकार हो सकते हैं :

  • बिना कारण थकावट (Fatigue) महसूस होना।
  • बिना कारण बुखार (Fever) आना।
  • वजन कम (Weight loss) होना।
  • भूख कम (loss of Appetite) लगना।
  • सिरदर्द (Headaches) की समस्या रहना।
  • असामान्य ब्लीडिंग या नील पड़ने (Unusual Bleeding or Bruising) की समस्या होना।
  • त्वचा पर छोटे लाल स्पॉट्स (Tiny Red Spots on Skin) होना।
  • मसूड़ों में सूजन (Swollen Gums) आने की समस्या होना।
  • लिवर या स्प्लीन में सूजन (Swollen Liver or Spleen) आना।
  • सामान्य से अधिक इंफेक्शन (More Infections than Usual) की समस्या होना।
  • कई लोगों में इस कैंसर (Cancer) की स्थिति में कुछ अन्य लक्षण भी देखे जा सकते हैं।

    और पढ़ें : Best Vitamin C serum: जानिए बेस्ट विटामिन सी सीरम के फायदे और किन बातों को रखकर चुने सीरम!

    ब्लड सेल्स कम होने पर कैसे लक्षण देखे जा सकते हैं? (Symptoms from low numbers of blood cells)

    अमेरिकन कैंसर सोसाइटी American Cancer Society) में पब्लिश्ड रिपोर्ट के अनुसार एक्यूट मायलोइड ल्यूकेमिया रैश (Acute Myeloid Leukemia rash) की समस्या होने पर अगर ब्लड सेल्स कम (Low Blood Cells) होने लगे तो निम्नलिखित लक्षण देखे जा सकते हैं। जैसे:

    • अत्यधिक थकान (Fatigue) महसूस होना।
    • चक्कर (Dizziness) आना।
    • हल्का सिरदर्द (Lightheadedness) महसूस होना।
    • ठण्ड (Feeling cold) लगना।
    • कमजोरी (Weakness) महसूस होना।
    • सांस लेने में कठिनाई (Shortness of breath) होना।
    • त्वचा का रंग हल्का (Pale skin) पड़ना।

    ऐसे लक्षण एक्यूट मायलोइड ल्यूकेमिया रैश की ओर इशारा करते हैं।

    और पढ़ें : Blind Pimple: ब्लाइंड पिंपल से छुटकारा पाने के लिए 7 घरेलू उपाय एवं 9 टिप्स कर सकते हैं फॉलो!

    ब्लड सेल्स ज्यादा होने पर कैसे लक्षण देखे जा सकते हैं? (Symptoms from high numbers of leukemia cells)

    ब्लड सेल्स (Blood cells) ज्यादा होने पर निम्नलिखित लक्षण देखे जा सकते हैं। जैसे:

    • बोलने में कठिनाई (Slurred speech) महसूस होना।
    • सिरदर्द की समस्या (Headaches) होना।
    • शरीर के एक हिस्से में कमजोरी (Weakness on one side of the body) महसूस होना।
    • नींद नहीं आने की समस्या (Sleepiness) होना।
    • भ्रम (Confusion) में रहना।

    ऐसे लक्षण ब्लड सेल्स (Blood cells) ज्यादा होने की ओर इशारा करते हैं।

    ल्यूकेमिया सेल्स के फैल जाने पर कैसे लक्षण देखे जा सकते हैं? (Symptoms from the spread of leukemia cells)

    ल्यूकेमिया सेल्स (Leukemia cells) के फैल जाने पर निम्नलिखित लक्षण देखे जा सकते हैं। जैसे:

    • दौरे पड़ने (Seizures) की समस्या होना।
    • उल्टी (Vomiting) आना।
    • सिरदर्द (Headaches) होना।
    • फेशियल नंबनेस (Facial numbness) होना।
    • धुंधला दिखाई (Blurry vision) पड़ना।
    • कमजोरी (Weakness) महसूस होना।

    ऐसे लक्षण ल्यूकेमिया सेल्स (Leukemia cells) के फैल जाने पर महसूस किये जा सकते हैं।

    और पढ़ें : PCOS, Acne, And Acne Treatment: पीसीओएस, एक्ने और एक्ने ट्रीटमेंट के बारे में समझें यहां!

    एक्यूट मायलोइड ल्यूकेमिया रैश (Acute Myeloid Leukemia rash): डॉक्टर से कब करें संपर्क?

    निम्नलिखित स्थितियों में डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है। जैसे:

    • सांस लेने में कठनाई (Shortness of breath) महसूस करना।
    • बार-बार बुखार (Fever) आना।
    • चोट लगने पर ब्लीडिंग (Easy bruising or bleeding )होना।
    • बिना कारण वजन कम (Unexplained weight loss) होना।
    • भूख नहीं (Loss of appetite) लगना
    • अत्यधिक थकावट (Fatigue) महसूस होना।
    • अत्यधिक कमजोरी (Weakness) महसूस होना।

    इन स्थितियों में डॉक्टर से जल्द से जल्द संपर्क करना चाहिए।

    उम्मीद करते हैं कि आपको इस आर्टिकल की जानकारी पसंद आई होगी और आपको एक्यूट मायलोइड ल्यूकेमिया रैश (Acute Myeloid Leukemia rash) से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां मिल गई होंगी। अगर आपके मन में एक्यूट मायलोइड ल्यूकेमिया रैश (Acute Myeloid Leukemia rash) से जुड़े अन्य कोई सवाल हैं, तो आप हमारे फेसबुक पेज पर पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब आपको कमेंट बॉक्स में देने की पूरी कोशिश करेंगे। आप अधिक जानकारी के लिए हैलो स्वास्थ्य के फेसबुक पेज में विजिट करें।

    आयुर्वेदिक ब्यूटी रेमेडीज के बारे में जानें संपूर्ण जानकारी नीचे दिए इस वीडियो लिंक को क्लिक कर। आयुर्वेदिक ब्यूटी एक्सपर्ट पूजा नागदेव खास जानकारी साझा कर रहीं हैं आयुर्वेदिक ब्यूटी रेमेडीज की, जिससे आप आसानी से अपना सकती हैं और चेहरे पर एक्ने के दाने या अन्य दाग-धब्बों को दूर करने के उपाय।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Nidhi Sinha द्वारा लिखित · अपडेटेड 27/06/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement