PCOS, Acne, And Acne Treatment: पीसीओएस, एक्ने और एक्ने ट्रीटमेंट के बारे में समझें यहां!
पीसीओएस, एक्ने और एक्ने ट्रीटमेंट … आज इस आर्टिकल में इसी से जुड़ी जानकारी आपके साथ शेयर करेंगे। पीआर न्यूजवायर फॉर जर्नलिस्ट (PR NEWSWIRE FOR JOURNALISTS) में पब्लिश्ड रिपोर्ट के अनुसार पूरे विश्व में 90 प्रतिशत से ज्यादा लोग एक्ने की समस्या से कभी ना कभी परेशान होते हैं। वहीं नैशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन (National Center for Biotechnology Information) में पब्लिश्ड रिपोर्ट के अनुसार एक्ने को स्किन डिजीज के श्रेणी में रखा गया है। रिसर्च रिपोर्ट्स के अनुसार बॉडी में हॉर्मोन लेवल इम्बैलेंस होने की वजह से एक्ने की समस्या हो सकती है। एक्ने यानी मुंहासे की समस्या महिला एवं पुरुषों दोनों में देखी जाती है। कुछ महिलाओं में पीसीओएस यानी पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम के कारण भी एक्ने की समस्या शुरू हो सकती है। इसलिए आज पीसीओएस, एक्ने और एक्ने ट्रीटमेंट (PCOS, Acne, And Acne Treatment) के बारे में यहां विस्तार से समझेंगे।
पीसीओएस, एक्ने और एक्ने ट्रीटमेंट (PCOS, Acne, And Acne Treatment) की शुरुआत में सबसे पहले पीसीओएस एवं एक्ने के बारे में जान लेते हैं।
पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम को शॉर्ट टर्म में पीसीओएस (PCOS) कहते हैं। अगर पीसीओएस को सामान्य शब्दों में समझें, तो जब ओवरी में सिस्ट बनने लगे तो ऐसी स्थिति पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) कहलाती है। जिन में महिलाओं में पीसीओएस की समस्या होती है उनमें ओवरी का साइज सामान्य से ज्यादा बड़ा हो जाता है। वहीं पीसीओएस की वजह से अनियमित पीरियड्स (Periods), गर्भधारण (Pregnancy) और कार्डियक फंक्शन (Cardiac function) से जुड़ी समस्याएं भी दस्तक दे सकती है। इसके अलावा पीसीओएस के कारण एक्ने की समस्या भी देखी जा सकती है।
त्वचा पर सफेद, काले या लाल दाने एक्ने की समस्या की ओर इशारा करते हैं। कई बार इन दानों से दर्द या किसी भी तरह की परेशानी नहीं होती है, लेकिन कभी-कभी इन दानों की वजह से दर्द या जलन जैसी समस्या शुरू हो जाती है। हालांकि इससे परेशान ना हों और पीसीओएस, एक्ने और एक्ने ट्रीटमेंट (PCOS, Acne, And Acne Treatment) के बारे में समझें।
पीसीओएस, एक्ने और एक्ने ट्रीटमेंट क्या है? (PCOS, Acne, And Acne Treatment)
पीसीओएस, एक्ने और एक्ने का इलाज (PCOS, Acne, And Acne Treatment) इस प्रकार किया जा सकता है। जैसे:-
नैशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन (National Center for Biotechnology Information) में पब्लिश्ड रिपोर्ट के अनुसार पीसीओएस, एक्ने और एक्ने का इलाज ओरल कॉन्ट्रासेप्टिव (Oral contraceptives) से किया जा सकता है। ओरल कॉन्ट्रासेप्टिव के सेवन एक्ने की समस्या से बचने में मदद मिलने के साथ ही अनचाहे गर्भ से भी बचने में मदद मिल सकती है।
एक्ने की समस्या से बचने के लिए एंटी-एंड्रोजेन ड्रग्स (Anti-androgen drugs) के सेवन की सलाह दी जा सकती है। इसके सेवन से महिलाओं में बढ़ने में वाले मेल हॉर्मोन को कम करने में मदद मिल सकती है। वहीं यह ध्यान रखें कि अगर हिलाओं में टेस्टोस्टोरेन लेवल जरूरत से ज्यादा बढ़ जाए, तो सीबम (Sebum) एवं स्किन सेल्स (Skin cells) एक्ने की समस्या शुरू करने लगते हैं।
ओवर-द-काउंटर (OTC) मिलने वाले एंटी एक्ने क्रीम रेटिनॉइड्स (Retinoids) के इस्तेमाल की सलाह दी जा सकती है। रेटिनॉइड्स का इस्तेमाल एंटी-रिंकल्स क्रीम (Anti wrinkles) के तौर पर भी किया जाता है।
इन अलग-अलग तरहों से पीसीओएस, एक्ने और एक्ने ट्रीटमेंट (PCOS, Acne, And Acne Treatment) किया जा सकता है। रिसर्च रिपोर्ट्स के अनुसार 30 से 60 प्रतिशत इंफ्लेमेंटरी एक्ने (Inflammatory acne) की समस्या को ओरल कॉन्ट्रासेप्टिव थेरिपी (Oral contraceptive therapy) की सहायता से ठीक होने में 3 से 6 महीने का वक्त लग सकता है। इससे 50 से 90 प्रतिशत लोगों में एक्ने लीजन (Acne lesions) की समस्या दूर होती है।
कॉस्मेटिक प्रॉडक्ट्स (Cosmetic products) के इस्तेमाल कम से कम करें और अगर मेकअप का इस्तेमाल कर रहें हैं, तो मेकअप (Makeup) को अच्छी तरह से क्लीन जरूर करें।
ऑयली एवं जंक फूड (Oily and Junk food) से दूर रहें।
नियमित एक्सरसाइज करें। अगर एक्सरसाज (Exercise) या योग (Yoga) करने में परेशानी महसूस होती है, तो वॉक (Walk) करें।
पानी (Water), जूस (Juice) और फलों (Fruits) का सेवन नियमित करें।
पीसीओएस, एक्ने और एक्ने ट्रीटमेंट (PCOS, Acne, And Acne Treatment) के साथ-साथ इन टिप्स को भी फॉलो किया जा सकता है। वहीं पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम ((Polycystic Ovary Syndrome) की समस्या होने पर इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए, क्योंकि पीसीओएस के लिए टेस्ट (PCOS Test) करवाने के की सलाह दे सकते हैं और टेस्ट रिपोर्ट के आधार पर इलाज शुरू करते है जिससे जल्द फायदा मिल सकता है।
पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) की समस्या होने पर डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें, क्योंकि अगर इस स्थिति में एक्ने या मुंहासे की समस्या होने पर इस परेशानी को हमेशा पीसीओएस (PCOS) से ही जोड़कर ना देखें। कई बार एक्ने (Acne) की समस्या अन्य कारणों की वजह से भी हो सकती है। इसलिए डॉक्टर से कंसल्टेशन करें और उचित इलाज करवाएं।
आयुर्वेदिक ब्यूटी रेमेडीज के बारे में जानें संपूर्ण जानकारी नीचे दिए इस वीडियो लिंक को क्लिक कर। आयुर्वेदिक ब्यूटी एक्सपर्ट पूजा नागदेव खास जानकारी साझा कर रहीं हैं आयुर्वेदिक ब्यूटी रेमेडीज की, जिससे आप आसानी से अपना सकती हैं और स्किन से जुड़ी परेशानियों को दूर कर सकती हैं या इनसे दूर रह सकती हैं।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Polycystic ovary syndrome and the skin/https://www.health.harvard.edu/blog/polycystic-ovarian-syndrome-and-the-skin-2021042922502#:~:text=Women%20with%20PCOS%20may%20notice,treat%20this%20type%20of%20acne./Accessed on 02/03/2022
Update on Management of Polycystic Ovarian Syndrome for Dermatologists/
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC6434760/Accessed on 02/03/2022
Polycystic Ovarian Disease/
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/books/NBK459251/Accessed on 02/03/2022
Acne/https://www.healthdirect.gov.au/acne/Accessed on 02/03/2022
Acne https://www.womenshealth.gov/a-z-topics/acne /Accessed on 02/03/2022
skin conditions acne https://medlineplus.gov/skinconditions.html/Accessed on 02/03/2022
acne https://www.healthdirect.gov.au/skin-conditions/Accessed on 02/03/2022
acne cause https://www.mayoclinic.org/diseases-conditions/acne/symptoms-causes/syc-20368047/Accessed on 02/03/2022
Skin Conditions and Related
Need for Medical Care https://www.cdc.gov/nchs/data/series/sr_11/sr11_212.pdf/Accessed on 02/03/2022