backup og meta

Red skin: रेड स्किन की समस्या किन कारणों से होती है, क्या इससे पाया जा सकता है छुटकारा?

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 16/02/2022

    Red skin: रेड स्किन की समस्या किन कारणों से होती है, क्या इससे पाया जा सकता है छुटकारा?

    रेड स्किन (Red skin) या  स्किन में लालिमा आने के कारण उस स्थान पर जलन बढ़ जाती है। आपने देखा होगा कि मच्छर के काटने पर या किसी इंसेक्ट के काटने से, जल जाने पर या फेस किसी प्रकार की एलर्जी हो जाने पर स्किन का रंग लाल हो जाता है। स्किन में लालिमा एक नहीं बल्कि कई कारणों से आ सकती है। आमतौर पर एलर्जी, मच्छर के काटने से स्किन में आने वाली लालिमा कुछ समय बाद ठीक हो जाती है लेकिन कुछ लोगों को स्किन में लालिमा या रेड स्किन की समस्या बनी रहती है। स्किन में लालिमा क्यों होती है या किन किन कारणों से होती है और इसका क्या ट्रीटमेंट होता है, हम आपको इसके बारे में जानकारी देंगे। आइए जानते हैं रेड स्किन (Red skin) के बारे में।

    रेड स्किन (Red skin) की समस्या का क्यों करना पड़ता है सामना?

    रेड स्किन

    रेड स्किन की समस्या किसी को भी हो सकती है। इसके कई कारण हो सकते हैं। आपको रेड स्किन की समस्या क्यों हुई है, यह डॉक्टर जांच के बाद जानकारी दे सकते हैं। जानिए कुछ स्किन की समस्या के कारणों के बारे में, जिनके कारण स्किन का रंग लाल या रेड स्किन की समस्या हो जाती है।

    सूरज की तेज धूप के कारण रेड स्किन की समस्या

    सूरज की तेज रोशनी में जो लोग ज्यादा समय बिताते हैं, उन्हें स्किन में लालिमा की समस्या हो जाती है। अल्ट्रावायलेट रेस का स्किन पर बुरा असर पड़ता है। जो लोग सनस्क्रीन का इस्तेमाल नहीं करते हैं, उनमें सूरज की किरणों का बुरा प्रभाव ज्यादा पड़ता है। इस कारण से स्किन में लालिमा के साथ ही इचिंग की भी समस्या हो जाती है। लंबे समय तक परेशानी पर ध्यान ना देने पर उस स्थान की स्किन निकलने लगती है। रेड स्किन की समस्या से बचने के लिए धूप में कम निकलना चाहिए और जब भी धूप में निकलें तो छाते के साथ ही सनस्क्रीन का इस्तेमाल भी करना चाहिए।

    और पढ़ें: स्किन और हेयर के लिए कॉफी के फायदे जानने के बाद आज से ही शुरू कर देंगे यूज करना

    बर्न के कारण रेड स्किन की समस्या (Red skin problem due to burn)

    बर्न या जलने के कारण रेडस्किन की समस्या हो सकती है। जलने के एक नहीं बल्कि कई कारण हो सकते हैं, जिसके बाद स्किन रेड हो जाती है। इसमें केमिकल बर्न, इलेक्ट्रिकल बर्न, फ्रिक्शन बर्न, रेडिएशन बर्न, थर्मल बर्न आदि जलने का कारण हो सकता है। थर्मल बर्न की समस्या तब होती है, जब स्किन किसी गरम चीज के संपर्क में आती है। इसमें स्टीम, गरम लिक्विड या फिर फ्लेम शामिल हो सकता है।

    केमिकल बर्न के कारण भी स्किन रेड हो सकती है। कुछ केमिकल्स जैसे कि ब्लीच, एसिड, डिटर्जेंट आदि केमिकल बर्न का कारण बन सकते हैं। वही इलेक्ट्रिकल बर्न वायर के संपर्क में आने में हो सकता है। कई बार किसी मेटल के फ्रिक्शन के कारण भी स्किन बर्न की समस्या हो सकती है। वही रेडिएशन के संपर्क में आने पर भी स्किन बर्न हो सकता है। कैंसर को ठीक करने के लिए अपनाई जाने वाली रेडिएशन थेरिपी (Radiation therapy) भी स्किन बर्न का कारण बन सकती है।

    और पढ़ें: डेड स्किन से छुटकारा (Get rid of dead skin) कैसे मिल सकता है?

    स्किन बर्न को एक नहीं बल्कि चार प्रकार से स्किन को प्रभावित करते हैं।

    • फर्स्ट-डिग्री बर्न सबसे हल्के होते हैं और आमतौर पर रेड स्किन से युक्त होते हैं।
    • सेकंड-डिग्री और थर्ड-डिग्री बर्न्स अधिक गंभीर होते हैं और त्वचा की कई परतों को नुकसान पहुंचाते हैं।
    • फोर्थ-डिग्री बर्न सबसे गंभीर होते हैं और त्वचा के नीचे की हड्डियों और मसल्स को प्रभावित कर सकते हैं।

    घमौरियों के कारण रेड स्किन

    गर्मियों में ज्यादातर लोगों को अक्सर घमौरियों की समस्या हो जाती है। घमौरियों की समस्या तब होती है, जब त्वचा गर्मी की वजह से इरिटेट हो जाती है। मौसम में आद्रता के कारण त्वचा में छोटे छोटे दाने, फुंसियां हो जाती हैं, जिनमें बहुत खुजली होती है। यह चुभने जैसा एहसास पैदा करते हैं। गर्मी में त्वचा में चकत्ते भी निकल आते हैं, जो लालिमा युक्त होते हैं। ऐसे में खुद को ठंडा रखना और ठंडे पदार्थों का सेवन करना घमौरियों से राहत पहुंचाता है।

    और पढ़ें: स्किन के लिए बादाम का तेल हो सकता है इतना फायदेमंद, आपने सोचा नहीं होगा

    फॉलिकुलिटिस (Folliculitis) के कारण रेड स्किन

    फॉलिकुलिटिस (Folliculitis) एक सामान्य स्थिति है, जहां त्वचा में बालों के रोम में सूजन हो जाती है। सूजन अक्सर बैक्टीरिया या फंगल संक्रमण के कारण पैदा होती है। फॉलिकुलिटिस (Folliculitis) के कारण स्किन में खुजली की समस्या हो जाती है और साथ ही दानों में पस भी भर सकता है। अगर आप इस बीमारी का इलाज कराते हैं, तो इस समस्या से राहत मिल जाती है।

    रोसैसिया के कारण रेड स्किन की समस्या

    रोसैसिया  स्किन से संबंधित एक कंडीशन है, जिसके कारण चेहरे में लालिमा दिखने लगती है। यह लालिमा टेंपरेरी होती है और कुछ लोगों में लंबे समय तक भी रह सकती है। वहीं कुछ लोगों में यह धीरे-धीरे बढ़ता है और परमानेंट भी हो जाता है। इस कारण से प्रभावित क्षेत्र में जलन या चुभने का एहसास भी हो सकता है।

    और पढ़ें: स्किन पेलनेस के कारण क्या हो सकते हैं?

    सोरायसिस (Psoriasis)

    सोरायसिस (Psoriasis) एक लॉन्ग टर्म कंडीशन है, जो न्यू स्किन के ओवरप्रोडक्शन का कारण बनती है। इस कारण से त्वचा के लाल, सूखे, पपड़ीदार पैच बनते हैं। ये पैच कोहनी, घुटनों या सिर पर डेवलप होते हैं लेकिन ये पैच शरीर पर कहीं भी दिखाई दे सकते हैं। सोरायसिस की समस्या कुछ समय के बाद अपने आप ठीक हो जाती है और फिर दोबारा शरीर में आ जाते हैं।

    दाद की समस्या के कारण रेड स्किन होना

    दाद एक वायरल इंफेक्शन है, जो त्वचा पर लाल चकत्ते या फफोले का कारण बनता है। रैश की समस्या फेस और आंखों के साथ ही ट्रंक में भी दिख सकती है। दाद के कारण जलन की समस्या, झुनझुनी और दर्द का एहसास हो सकता है। इस समस्या में फफोलों में फ्लूड भी भर सकता है। जिन लोगों को पहले चिकनपॉक्स की समस्या हो चुकी है, उनमें दाद की समस्या हो सकती है। दाद दी समस्या के कारण स्किन रेड हो जाती है लेकिन ये समस्या ठीक होने पर स्किन में से लालिमा दूर हो जाती है।

    ल्यूपस की समस्या के कारण स्किन लाल होना

    ल्यूपस एक क्रॉनिक कंडीशन है। इस कारण से इम्यून सिस्टम गलती से शरीर के ऑर्गन और टिशू में अटैक करने लगता है। इस कंडीशन के कारण शरीर का कोई भी ऑर्गन खराब हो सकता है। ल्यूपस के कारण फेस, खोपड़ी, गर्दन आदि में चकत्ते दिखने लगता है। ट्रीटमेंट के बाद इस कंडीशन के लक्षणों से छुटकारा मिल जाता है।

    इस आर्टिकल में हमने आपको रेड स्किन (Red skin) ने को लेकर जानकारी दी है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की ओर से दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको इस संबंध में अधिक जानकारी चाहिए, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्स्पर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 16/02/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement