एल्कोहल इनटॉक्सिकेशन उन लोगों को होता है जिन्हें नशा करने की आदत होती है। एल्कोहल इनटॉक्सिकेशन वो स्थिति है जिसमें व्यक्ति बहुत ज्यादा शराब पी लेता है। यह स्थिति अस्थायी होती है लेकिन कभी-कभी यह जानलेवा भी हो सकती है। ज्यादा शराब पीने से शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से नुकसान होता है। इसके लक्षण हल्के से लेकर गंभीर तक हो सकते हैं। शराब का नशा गंभीर होता है। यह आपके शरीर के तापमान, श्वास, हृदय गति और गैग रिफ्लेक्स को प्रभावित करता है। यह कभी-कभी कोमा या मृत्यु का कारण भी बन सकता है।

एल्कोहल इनटॉक्सिकेशन अस्थायी होने के साथ खतरनाक स्थिति भी है। इसके लिए तुरंत इलाज की जरूरत पड़ती है। अगर लोग संयमित रहकर शराब का सेवन करते हैं तो वो इतना नुकसानदायक नहीं होता है। लेकिन लंबे समय तक नियमित रूप से ज्यादा शराब पीना आपके जीवन को खतरे में डाल सकता है। युवा और वयस्क दोनों एल्कोहल इनटॉक्सिनेशन का अनुभव कर सकते हैं। एल्कोहल इनटॉक्सिनेशन एक मेडिकल इमरजेंसी माना जाता है।
डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ और ह्यूमन सर्विसेज ने शराब के नशे को दो वर्गों में विभाजितक किया है। ज्यादा शराब पीना कैंसर का कारण भी बन सकता है। इससे मुंह का कैंसर, स्वरयंत्र कैंसर और घेघा हो सकता है। एल्कोहल इनटॉक्सिकेशन के बारे में अधिक जानने के लिए इसके कारणों, लक्षणों और उपचार के बारे में जानें।
ये भी पढ़ें: Alcohol Addiction: शराब की लत क्या है?
एल्कोहल इनटॉक्सिकेशन में शराब शरीर के स्वाभाविक रूप से होने वाले न्यूरोट्रांसमीटर GABA (गामा एमिनो ब्यूटिरिक एसिड) के प्रभाव को बढ़ा देती है। न्यूरोट्रांसमीटर ऐसे रासायनिक पदार्थ हैं जो तंत्रिकाओं तक संकेत पहुंचाते हैं। एल्कोहल इनटॉक्सिनेशन से दिमाग को मिलने वाले संकेत में बाधा आती है। ज्यादा शराब पीने से मानसिक और शारीरिक गतिविधियां बदल जाती हैं। लंबे समय से शराब पीने वालों में ही ये समस्या ज्यादा देखी गई है। ज्यादा शराब पीने वाले माउथवॉश और कुछ दवाएं भी लेते हैं। इस वजह से भी उन्हें एल्कोहल इनटॉक्सिनेशन की समस्या हो जाती है।
जो पुरुष दो घंटे में पांच या उससे ज्यादा गिलास शराब पी लेता है तो उसे एल्कोहल इनटॉक्सिकेशन हो जाता है। वहीं महिलाओं के साथ ये चार गिलास में ही हो जाता है। ज्यादा शराब पीने के बाद लोग अक्सर बेहोश हो जाते हैं। ऐसे में आपके पेट और आंतों से लगातार शराब रिसती रहती है और शरीर में शराब का स्तर बना रहता है।
जब भोजन पचने में ज्यादा समय लगे और शराब को शरीर जल्दी अवशोषित कर ले तो समझना चाहिए कि आपको एल्कोहल इनटॉक्सिकेशन हो गया है। अगर आप कम समय में ज्यादा शराब पी जाते हैं तो ये आपके लिए खतरनाक है।
ये भी पढ़ें: शराब सिर्फ नशा ही नहीं, दवा का भी काम करती है कभी-कभी
जिसे एल्कोहल इनटॉक्सिकेशन की समसया होती है उसमें कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। एक नजर डालते हैं लक्षणों पर-
इसके अलावा कुछ अन्य सावधानियां भी बरतनी चाहिए। जो इस प्रकार हैं:
ये भी पढ़ें: क्या शराब पीने के फायदे भी हो सकते हैं ?
हैलो स्वास्थ्य किसी भी तरह की कोई भी मेडिकल सलाह नहीं दे रहा है, अधिक जानकारी के लिए आप डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।
Adrenalectomy : एड्रिनलक्टॉमी सर्जरी क्या है?
बार्बी डॉल के नए फीचर में दिखी विटिलिगो बीमारी, विविधता और समानता दिखाना उद्देश्य
नशे में सेक्स करना कितना सही है? जानिए स्मोक सेक्स और ड्रिंक सेक्स में अंतर
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Alcohol intoxication: https://www.medicalnewstoday.com/articles/327202 Accessed By 27 March 2020
Alcohol intoxication: https://www.healthline.com/health/alcohol-intoxication Accessed By 27 March 2020
Alcohol intoxication: https://www.emedicinehealth.com/alcohol_intoxication/article_em.htm Accessed By 27 March 2020
Alcohol intoxication: https://www.mayoclinic.org/diseases-conditions/alcohol-poisoning/symptoms-causes/syc-20354386 Accessed By 27 March 2020
Current Version
25/08/2020
Bhawana Sharma द्वारा लिखित
के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड डॉ. पूजा दाफळ
Updated by: Sanket Pevekar