इसे 12 साल से बड़े यूज कर सकते हैं। यह चॉकलेट, मैंगो, बनाना फ्लेवर में उपलब्ध है। इसके 500 ग्राम के पैक की कीमत 675 रुपए के लगभग है।
न्यूट्रीमसल मेसिव वेट गेनर (Nutrimuscle massive Weight Gainer)
वेट गेनर सप्लिमेंट्स में यह सप्लिमेंट भी प्रमुख है। यह प्रोडक्ट मसल सिंस्थेसिस, पोस्ट वर्कआउट रिकवरी के साथ ही मसल्स और वेट गेन करने में मदद करता है। कंपनी का दावा है कि इसकी एक सर्विंग में 1370 कैलोरीज, 302 ग्राम कार्ब और 34 ग्राम प्रोटीन होता है। यह प्रोडक्ट ग्लूटेन फ्री है और इसमें किसी प्रकार के हानिकारक सब्सटेंस नहीं है। अंडरवेट लोगों के लिए यह सुटेबल प्रोडक्ट है जो कैलोरी इंटेक को बढ़ाना चाहते हैं। यह पचने में भी आसान है। इसके 1.35 kg पैक की कीमत 449 रुपए है।
जीएनसी प्रो परफॉर्मेंस वेट गेनर (GNC Pro Performance Weight Gainer)
जीएनसी प्रो भी वेट गेनर सप्लिमेंट्स (Weight gainer supplements) में से एक है। यह वेट उठाने वाले लोगों और जो वेट बढ़ाने के लिए कैलोरी इंटेक बढ़ाना चाहते हैं उनके लिए सुटेबल है। इस प्रोडक्ट की एक सर्विंग में 73 ग्राम प्रोटीन और 440 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है। वजन बढ़ाने वाले इस सप्लिमेंट में डायजेस्टिव एंजाइम होते हैं जो जटिल प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट के बेहतर ब्रेकडाउन में मदद करते हैं। इसके 3किलो के पैक की कीमत 2200 रुपए के लगभग है।
वेट गेनर सप्लिमेंट्स (Weight gainer supplements) के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
वेट गेनर सप्लिमेंट्स को लेकर लोगों के मन में कुछ सवाल होते हैं। जिनका जवाब हम यहां देने जा रहे हैं।
और पढ़ें: वजन बढ़ाने के लिए दुबले पतले लोग अपनाएं ये आसान उपाए
1. सीरियस मास वेट गेनर का उपयोग कैसे करें?
सीरियस मास वेट गेनर मांसपेशियों के निर्माण और वजन बढ़ाने के लिए उपयुक्त है। इस प्रकार के वेट गेनर का उपयोग वर्कआउट के बाद या सोने से पहले किया जा सकता है। कसरत के बाद ½-1 सर्विंग पीने से रिकवरी में मदद मिलती है। सोने से पहले सेवन करने से यह रात भर रिकवर होने वाली मांसपेशियों को पोषण प्रदान करता है।
2. वेट गेनर वाले का सेवन कैसे करें?
वेट गेनर का सेवन आपकी आवश्यकता और शरीर के प्रकार पर निर्भर करता है। सर्वोत्तम परिणामों के लिए वेट गेनर के 2-3 स्कूप का रोजाना सेवन करना चाहिए और दूध में मिलाकर इस्तेमाल करना चाहिए। इसके बारे में फिटनेस एक्सपर्ट या मेडिकल प्रोफेशनल से भी सलाह लें।
और पढ़ें: वेजिटेरियन लोग वजन बढ़ाने के लिए डायट में शामिल करें ये चीजें
3. कौन सा वेट गेनर वाला सबसे अच्छा साबित हो सकता है?
आपके लिए सबसे अच्छा वेट गेनर वह है जो मांसपेशियों के निर्माण या वजन बढ़ाने के लक्ष्यों के लिए उपयुक्त है और शरीर के प्रकार के अनुरूप भी है। इसमें ऐसे तत्व होने चाहिए जो आपके शरीर को नकारात्मक रूप से प्रभावित न करें या कोई दुष्प्रभाव न हों।
उम्मीद करते हैं कि आपको वेट गेनर सप्लिमेंट्स (Weight gainer supplements) से संबंधित जरूरी जानकारियां मिल गई होंगी। अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। अगर आपके मन में अन्य कोई सवाल हैं तो आप हमारे फेसबुक पेज पर पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब आपको कमेंट बॉक्स में देने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने करीबियों को इस जानकारी से अवगत कराने के लिए आप ये आर्टिकल जरूर शेयर करें।