backup og meta

Amorolfine cream: अमोरोलफिने क्रीम क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


shalu द्वारा लिखित · अपडेटेड 26/06/2020

Amorolfine cream: अमोरोलफिने क्रीम क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स

जानिए मूल बातें

अमोरोलफिने क्रीम (Amorolfine cream) उपयोग किसलिए किया जाता है?

अमोरोलफिने क्रीम (Amorolfine cream) का उपयोग फंगल संक्रमण का इलाज में किया जाता है। जो नाखून के टूटने का कारण बनता है। इसका उपयोग त्वचा के फंगल संक्रमण के इलाज में भी होता है। इसमें हाइड्रोक्लोराइड होता है। यह दवाओं के एक समूह से संबंधित है जिसे एंटीफंगल कहा जाता है। यह विभिन्न प्रकार के कवक को मारता है, जो नाखून संक्रमण का कारण बनते हैं।

इस क्रीम को लगाना आसान है और इसके दुष्प्रभाव भी बेहद कम हैं। आपको तब तक इसका उपयोग करते रहना चाहिए। जब तक कि स्वस्थ नाखून वापस नहीं बढ़ जाते। यह संक्रमण को वापस लौटने से रोकने का कार्य करती है। इस क्रीम का जब तक उपयोग कर रहे हैं उन नाखूनों पर नेल पॉलिश का प्रयोग न करें जिनका आप उपचार कर रहे हैं।

और पढ़ें:Albendazole : एल्बेंडाजोल क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

अमोरोलफिने क्रीम (Amorolfine cream) का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए?

  • अमोरोलफिने क्रीम का उपयोग करने से पहले आपको अपने नाखून की सतह को साफ करने की आवश्यकता है। संक्रमित क्षेत्र को पानी से अच्छी तरह साफ कर लें।
  • संक्रमित क्षेत्र को धोने के बाद एक साफ कपड़े से सूखा लें। 
  • अब अमोरोलफिने क्रीम का उपयोग केवल उस क्षेत्र पर करें, जो संक्रमित है।
  • अमोरोलफिने क्रीम की संक्रमित स्थान पर एक पतली लेयर लगाएं। 
  • जलन से बचने के लिए अपने नाखून के आसपास की त्वचा पर इस क्रीम को न लगने दें।
  • अमोरोलफिने क्रीम को आपके डॉक्टर द्वारा बताई गई अवधि तक उपयोग किया जाना चाहिए। यदि आप दी गई अवधि से पहले क्रीम का उपयोग करना बंद कर देते हैं तो यह असर नहीं करेगी।
  • इसके कुछ सामान्य साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। जो ज्यादातर स्वंय ही ठीक हो जाते हैं। 
  • अमोरोलफिने क्रीम को बच्चों पर उपयोग करते समय सावधानी रखें। इसको बच्चों के मुंह से संपर्क में न आने दें। इस क्रीम का उपयोग केवल त्वचा के लिए किया जाता है।

और पढ़ें:  Alex Syrup: एलेक्स सिरप क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

मैं अमोरोलफिने क्रीम (Amorolfine cream) को कैसे स्टोर करूं?

अमोरोलफिने क्रीम को कमरे के तापमान पर स्टोर करना चाहिए। इसे अधिक गर्मी और तेज प्रकाश से दूर रखें। जब तक क्रीम को फ्रिज में रखने के लिए न कहा जाए तब तक इसको फ्रिज में न रखें। अमोरोलफिने क्रीम को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखें। दवा को टॉयलेट या नाली में न डालें। इस तरह से ये दवाएं पर्यावरण को दूषित कर सकती है। दवा को डिस्पोज कैसे करना है इस बारे में कैमिस्ट या डॉक्टर से परामर्श करें। 

[mc4wp_form id=’183492″]

सावधानियां एवं चेतावनी

अमोरोलफिने क्रीम (Amorolfine cream) का इस्तेमाल करने से पहले मुझे क्या जानना चाहिए?

  • इस दवा का उपयोग करने से पहले क्रीम की एक्सपायरी डेट जरूर चेक कर लेना चाहिए
  • इस दवा को एलर्जी वाले रोगियों में उपयोग करने के लिए अनुशंसित नहीं किया गया है। इसमें मौजूद तत्व आपकी स्थिति बिगाड़ सकते हैं। इसके उपयोग से पहले अपनी एलर्जी की समस्या अपने डॉक्टर को बताएं।
  • यह दवा 18 वर्ष से कम आयु के रोगियों में उपयोग के लिए अनुशंसित नहीं है 
  • अमोरोलफिने क्रीम का उपयोग अधिक चोटिल स्थान पर नहीं करना चाहिए।
  • यह दवा बच्चों में उपयोग के लिए अनुशंसित नहीं है क्योंकि उपयोग की सुरक्षा और प्रभाव के बारे में ज्ञात जानकारी नहीं है।
  • नाखूनों पर इसका प्रयोग करते समय किसी अन्य क्रीम या पदार्थ का उपयोग न करें।
  • यह दवा केवल बाहरी उपयोग के लिए है। अपनी आंखों, मुंह, चोट या घावों के साथ इस दवा के संपर्क से बचें।
  • यदि आप किसी भी प्रकार की मौखिक दवा, हर्बल का सेवन कर रहे हैं, तो इस बारे में अपने चिकित्सक को सूचित करें।

और पढ़ें: Clonidine : क्लोनिडीन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

  • इस दवा का उपयोग करने के लिए किसी को स्वंय सलाह न दें। भले ही उसके लक्षण आपके लक्षण के समान हैं। 
  • क्रीम के उपयोग से कुछ दिनों में आपको आराम महसूस नहीं होता है तो इसके बारे में अपने चिकित्सक से संपर्क करें।
  • यदि आपकी कोई मेडिकल कंडिशन है, तो इसके उपयोग से पहले अपने चिकित्सक से बात करें।

क्या गर्भावस्था या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान अमोरोलफिने क्रीम (Amorolfine cream) को लगाना सुरक्षित है?

अमोरोलफिने क्रीम गर्भावस्था के समय महिलाओं में उपयोग के लिए अनुशंसित नहीं है जब तक कि आवश्यक न हो। इस दवा का उपयोग करने से पहले डॉक्टर के साथ सभी जोखिमों और लाभों पर चर्चा की जानी चाहिए। इसी प्रकार यदि आप स्तनपान करा रही है तो, स्तनपान कराने वाली महिलाओं में बिना चिकित्सक सलाह के इसको उपयोग नहीं करना चाहिए। इस दवा का उपयोग करने से पहले डॉक्टर के साथ सभी जोखिमों और लाभों पर चर्चा की जानी चाहिए। 

जानिए इसके साइड इफेक्ट

अमोरोलफिने क्रीम (Amorolfine cream) के क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं?

ज्यादातर मामलों में अमोरोलफिने क्रीम के दुष्प्रभाव देखने को नहीं मिलते हैं, लेकिन इसके उपयोग को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही कुछ दुष्प्रभावों का कारण बन सकती है। यदि आप क्रीम का ओवरडोज ले रहे हैं, एक्सपायर क्रीम का उपयोग कर रहे हैं, या क्रीम गलती से मुंह में चली जाए, तो ऐसी स्थिती में इसके साइड इफेक्ट्स देखने को मिल सकते हैं। कुछ अलग क्रीम के समायोजन से भी इसके कुछ दुष्प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। 

  • हीव्स
  • त्वचा में  चकत्ते
  • त्वचा की जलन
  • त्वचा पर लाल धब्बे
  • नाखूनों के रंग में परिवर्तन
  • त्वचा के नीचे फफोले
  • इन जरूरी बातों को जानें

    कौन-सी दवाइयां अमोरोलफिने क्रीम (Amorolfine cream) के साथ रिएक्शन कर सकती हैं?

    किसी दवा के साथ अमोरोलफिने क्रीम के इंटरैक्शन की विशेष जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन यदि आप किसी भी प्रकार की दवा का मौखिक या अन्य प्रकार से सेवन कर रहे हैं तो इसके बारे मे अपने चिकित्सक को जरूर बताएं। एलर्जी की समस्या वाले लोगों में विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है।

    क्या अमोरोलफिने क्रीम (Amorolfine cream) भोजन या एल्कोहॉल के साथ रिएक्शन करती है?

    अमोरोलफिने क्रीम के साथ किसी खास तरह की डायट की सलाह नहीं दी जाती है, लेकिन इसके उपयोग के साथ एल्कोहॉल लेने से पहले अपने चिकित्सक से उसके जोखिम और लाभ के बारे में सलाह जरूर लें। 

    और पढ़ें :Aceclo Plus: एसिक्लो प्लस क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

    अमोरोलफिने क्रीम (Amorolfine cream) हेल्थ कंडिशन पर क्या असर डालती है?

    यदि अमोरोलफिने क्रीम का उपयोग सावधानी से किया जाए तो यह आपके स्वास्थ्य स्थिति को प्रभावित नहीं कर सकती। यदि यह मुंह, आंख, नाक में नहीं जाता है तो इसके रिएक्शन करने की संभावना बहुत ही कम होती है। ऐसे में इसके संभावित रिएक्शन से बचने के लिए बेहतर होगा कि आप इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।

    डॉक्टर की सलाह

    अमोरोलफिने क्रीम (Amorolfine cream) का सामान्य डोज क्या है?

    यदि आपके नाखून में किसी तरह का इंफेक्शन है, तो डॉक्टर आपको अमोरोलफिने क्रीम का उपयोग करने की सलाह दे सकता है। बच्चों और वयस्कों में इसका उपयोग बहुत अधिक आवश्यकता होने पर ही किया जाता है। इसका उपयोग केवल नाखून के उन क्षेत्रों में किया जाता है जो संक्रमण से प्रभावित हैं। आपको जितनी बार डॉक्टर ने इसको उपयोग करने की सलाह दी है। इस क्रीम का उपयोग केवल उतनी बार ही करना चाहिए। आपके संक्रमण की जांच करने के बाद डॉक्टर आपके डोज को निर्धारित करता है।

    ओवरडोज या आपात स्थिति में मुझे क्या करना चाहिए?

    अमोरोलफिने क्रीम के आमतौर पर साइड इफेक्ट्स नहीं होते हैं, लेकिन यदि आप इसकाअधिक प्रयोग कर लें, या यह क्रीम आपके मुंह, आंख में चली जाए तो ऐसी स्थिति में इसके अधिक दुष्प्रभाव देखने को मिलते हैं। यदि ऐसा होता है तो इस बारे में डॉक्टर को जरूर बताएं। किसी भी दवा का ओवरडोज होने पर साइड इफेक्ट की संभावना अधिक हो जाती है। ऐसे में तुंरत अपने चिकित्सक की सहायता लें।

    और पढ़ें: Aciloc RD : एसिलोक RD क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां

    अमोरोलफिने क्रीम (Amorolfine cream) का डोज मिस हो जाए तो क्या करूं?

    यदि अमोरोलफिने क्रीम को आप समय पर त्वचा पर लगाना भूल गए हैं तो याद आते ही उसका उपयोग नाखून के संक्रमण क्षेत्र पर लगाएं। हालांकि, अगर  क्रीम लगाने के अगले डोज को समय होने वाला है तो भूले हुए डोज की बजाए, निर्धारित की गई अगली डोज का उपयोग पहले से तय किए गए समय पर करें। कभी भी एक साथ दो बार इस क्रीम का उपयोग न करें। ऐसा करने से कुछ मामलों में इसके दुष्प्रभाव विकसित हो सकते हैं।

    उपर दी गई जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। इसलिए किसी भी दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर करें। हैलो स्वास्थ्य किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार प्रदान नहीं करता है।

    और पढ़ें: Becosules : बीकोस्यूल्स क्या है? जानिए इसके उपयोग, डोज और सावधानियां

    अमोरोलफिने (Amorolfine) किस रूप में उपलब्ध है?

    अमोरोलफिने क्रीम केवल क्रीम के रूप में ही उपलब्ध है।

    उपर दी गई जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। इसलिए किसी भी दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    shalu द्वारा लिखित · अपडेटेड 26/06/2020

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement