अस्थाकाइंड सिरप में एम्ब्रोक्सोल (Ambroxol), गुआइफेनसिन (Guaifenesin) और टरबुटालाइन (Terbutaline) नामक मुख्य घटक होते हैं। इस दवा को आमतौर पर खांसी, जुकाम, बलगम, दमा, सीओपीडी, ब्रोंकाइटिस, सीने में अकड़न के उपचार में इस्तेमाल किया जाता है।

अस्थाकाइंड के सेवन की सलाह निम्न परिस्थितियों में दी जाती है –
उपरोक्त दी गई बीमारियां होने पर पेशेंट को डॉक्टर अस्थाकाइंड का उपयोग करने की सलाह दे सकता है। एक बात का ध्यान रखें कि उपरोक्त बीमारी होने पर बिना डॉक्टर की सलाह के इस दवा का सेवन न करें।
और पढ़ें : Dytor: डाइटर क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
अस्थाकाइंड की खुराक डॉक्टर द्वारा निर्धारित की जाती है और उसी के अनुसार मरीज को इसका सेवन करना चाहिए। दवा की खुराक मरीज की उम्र, स्वास्थ्य स्थिति, रोग और इलाज की वृद्धि पर निर्भर करती है।
आमतौर पर इस सिरप को दिन में तीर बार लेने की ही सलाह दी जाती है। इसका सेवन डॉक्टरी सलाह के साथ खाना खाने और रात को सोने से पहले किया जा सकता है। दवा के सेवन का नियमित समय तय करें और रोजाना उसी समय खुराक का सेवन करें।
और पढ़ें : Dexorange Syrup: डेक्सोरेंज सिरप क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
ओवरडोज की स्थिति में निम्न लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर या निकटतम आपातकालीन कक्ष से संपर्क करें।
ओवरडोज के कारण होने वाले सभी दुष्प्रभावों व लक्षणों के बारे में यहां नहीं बताया जा सकता है। इसलिए किसी भी प्रकार की असुविधा महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
अस्थाकाइंड सिरप को डॉक्टर द्वारा बताए गए समय पर ही लेना चाहिए। डोज मिस हो जाने पर तुरंत उसका सेवन करें। हालांकि, अगर अगली खुराक का समय पास आ चुका है तो भूली हुई खुराक को छोड़कर, पहले से तय किए गए समय पर अगली खुराक का सेवन करें। कभी भी एक साथ दो खुराक न लें।
और पढ़ें : Dexorange: डेक्सोरेंज क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
अस्थाकाइंड सिरप का इस्तेमाल डॉक्टर द्वारा निर्धारित किए गए समय व विधि के अनुसार ही करना चाहिए। इसके साथ ही आप चाहें तो इसके इस्तेमाल करने की विधि के बारे में लेबल पर छपे निर्देशों से भी जान सकते हैं।
इस प्रकार किसी भी तरह के कंफ्यूजन या सवाल के जवाब आपको मिल जाएंगे। अन्यथा आप चाहें तो डॉक्टर या कैमिस्ट से भी सलाह ले सकते हैं।
सिरप का सेवन करने से पहले उसे अच्छे से मापें। इसके लिए आप बोतल के साथ आए ढक्कन का इस्तेमाल कर सकते हैं। चम्मच का इस्तेमाल न करें क्योंकि उसमे सही माप का अंदाज नहीं मिल पाता है।
लेबल पर लिखे निर्देश के अनुसार इसे लें।
और पढ़ें : Antibiotic-associated diarrhea : एंटीबायोटिक से संबंधित दस्त क्या है?
इस दवा का उपयोग सांस लेने में परेशानी, मुंह या गले पर सूजन, अतिसंवेदनशीलता और इसमें मौजूद किसी रसायन से एलर्जी होने पर व्यक्ति को इसे नहीं करना चाहिए।
इसके अलावा अगर आप गर्भवती हैं या गर्भधारण करने की सोच रही हैं तो भी इस सिरप का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह ले लें।
[mc4wp_form id=’183492″]
अस्थाकाइंड सिरप में मौजूद एक्टिव इंग्रेडिएंट कुछ लोगों पर दुष्प्रभाव डाल सकते हैं। हालांकि, अधिकतर मामलों में देखा गया है कि डॉक्टर द्वारा बताई गई डोज लेने से साइड इफेक्ट्स की संभावना बेहद कम हो जाती है।
और पढ़ें : Soframycin: सोफ्रामायसिन क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
अस्थाकाइंड एक सुरक्षित दवा है, लेकिन इसके गलत व अधिक इस्तेमाल के कारण निम्न साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं-
अस्थाकाइंड व्यक्ति दर यक्ति विभिन्न तरह से प्रभाव डालती है। इसके कारण इसके दुष्प्रभाव भी लोगों में अलग-अलग दिखाई दे सकते हैं। अस्थाकाइंड सिरप से होने वाले सभी साइड इफेक्ट्स को इस सूची में शामिल नहीं किया जा सकता है। इसलिए दवा के सेवन के बाद किसी भी प्रकार की असुविधा ठीक न होने पर डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें। ऐसा जरूरी नहीं है कि आपको दवा का दुष्प्रभाव दिखाई पड़े। आप चाहे तो इस बारे में डॉक्टर से भी सलाह ले सकती हैं।
अगर आपको अस्थाकाइंड में मौजूद किसी भी सक्रिय पदार्थ से एलर्जी है तो इसका सेवन न करें और अपने डॉक्टर को इस बारे में जरूर बताएं। मार्केट में अस्थाकाइंड के कई अन्य विकल्प भी मौजूद हैं आप चाहें तो डॉक्टर से सलाह लेकर उनका चयन कर सकते हैं।
प्रेग्नेंसी और स्तनपान के दौरान इस दवा का सेवन करने से पहले डॉक्टर से विचार-विमर्श करना आवश्यक माना जाता है।
किसी गंभीर रोग जैसे डायबिटीज, हृदय रोग, लिवर व किडनी की समस्या और पेट संबंधी विकार के बारे में अपने डॉक्टर को बताएं और उसके अनुसार ही दवा का इस्तेमाल करें।
इस दवा की मदद से खांसी व अन्य परेशानियां 14 दिनों में ठीक हो जाती हैं। हालांकि, ऐसा न होने पर डॉक्टर से परामर्श करें। यह किसी गंभीर रोग का संकेत भी हो सकता है। अगर आपको खांसी, सर्दी-जुकाम, बलगम या गले में दर्द है तो आपको इस दवा की आवश्यकता पड़ सकती है।
और पढ़ें : Perinorm: पेरिनोर्म क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
मौजूदा अध्ययनों के मुताबिक गर्भावस्था के दौरान या स्तनपान के दौरान इस सिरप का सेवन करने से बच्चे और मां दोनों के स्वास्थ्य को प्रभाव पहुंच सकता है। प्रेग्नेंसी में बिना डॉक्टरी सलाह के लेना हानिकारक हो सकता है।
इसके अलावा अगर आप गर्भधारण करने की सोच रहीं हैं तो भी अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें।
एक से अधिक दवाओं का एक साथ सेवन करने से ड्रग रिएक्शन का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसी कई दवाएं हैं जिन्हें अस्थाकाइंड के साथ लेने से मना किया जाता है। निम्न दवाओं के साथ इसका सेवन न करें, इससे ड्रग रिएक्शन हो सकता है –
अगर आप इनमें से किसी दवा का सेवन पहले से ही करते आ रहे हैं तो इस बात की जानकारी अपने डॉक्टर को जरूर दें। ड्रग रिएक्शन के कारण कई गंभीर दुष्प्रभाव हो सकते हैं जिनकी गणना यहां नहीं की जा सकती है। ऐसे में अस्थाकाइंड सिरप का उपयोग बेहद सावधानी के साथ करना चाहिए।
और पढ़ें : Shelcal: शेलकाल क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
इस विषय पर अधिक अध्ययन उपलब्ध न होने के कारण इस बात की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हो पाई है कि अस्थाकाइंड को किस प्रकार के खाद्य पदार्थों के साथ लिया जा सकता है और किन से परहेज करना चाहिए।
अस्थाकाइंड और एल्कोहॉल युक्त पदार्थ पर उपयुक्त अध्ययन न होने के कारण इसकी जानकारी भी अज्ञात है। आहार और शराब से जुड़े सवालों के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
और पढ़ें : Uprise D3: अपराइज डी3 क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
यह आपकी हेल्थ कंडिशन को कई तरह से प्रभावित कर सकती है जैसे अगर आपको अनुवांशिक चयापचय विकार है या आप किसी गंभीर बीमारी जैसे गुर्दे, जिगर और हृदय रोग से ग्रसित है तो यह आपकी हेल्थ को और खराब कर सकती है। इसके अलावा सावधानी न बरतने पर इसका असर हेल्थ पर कुछ दुष्प्रभाव के रूप में भी पड़ सकता है –
उपर दी गई जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। ड्रग रिएक्शन से बचने के लिए दवा का उपयोग लेबल पर दिए गए निर्देशों व डॉक्टर द्वारा बताई विधि के अनुसार ही करें। अगर आपको किसी तरह की समस्या महसूस हो तो डॉक्टर से जानकारी जरूर लें।
और पढ़ें : Caripill: कैरिपिल क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
अस्थाकाइंड को नमी और रोशनी से दूर रखना चाहिए। इसके साथ ही सूर्य की सीधी किरणों को इस पर न पड़ने दें। बच्चों और पालतू जानवर को इससे दूर रखें। दवा के खराब या एक्सपायर होने पर उसे नाली या बाथरूम में न फेंके। इसकी बजाए दवा को फेंकने का सुरक्षित तरीका अपनाएं। कमरे के तापमान पर दवा में रखें।
और पढ़ें : Rifagut: रिफागट क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
किसी भी मेडिसिन या फिर सिरप का उपयोग बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं करना चाहिए। दवा व चिकित्सा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें। हम आशा करते हैं कि आपको इस आर्टिकल की जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको अस्थाकाइंड के उपयोग को लेकर मन में कोई प्रश्न हो तो आप डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।आप स्वास्थ्य संबंधि अधिक जानकारी के लिए हैलो स्वास्थ्य की वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। अगर आपके मन में कोई प्रश्न है तो हैलो स्वास्थ्य के फेसबुक पेज में आप कमेंट बॉक्स में प्रश्न पूछ सकते हैं।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Package leaflet information for the user; Guaifenesin/https://www.accessdata.fda.gov/drugsatfda_docs/label/2017/021282Orig1s048lbl.pdf/accessed on 10/06/2020
RP-HPLC-UV Method Development and Validation for Simultaneous Determination of Terbutaline Sulphate, Ambroxol HCl and Guaifenesin in Pure and Dosage Forms/https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/31027752/accessed on 10/06/2020
Current Version
29/09/2020
Shivam Rohatgi द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Shivam Rohatgi