कॉपर एक मिनिरल है जो कई खाद्य पदार्थों में पाया जाता है। विशेष रूप से सीफूड, मीट, नट्स, बीज, अनाज उत्पादों और कोकोआ उत्पादों में पाया जाता है। हमारा शरीर ज्यादातर कॉपर को हड्डियों और मांसपेशियों में जमा करता है और लिवर रक्त में कॉपर की मात्रा को नियंत्रित करता है।

कॉपर का इस्तेमाल शरीर में होने वाली कॉपर की कमी जिससे एनीमिया होता है उसके इलाज के लिए किया जाता है। बहुत कम लोगों में कॉपर की कमी देखी जाती है। कई बार जो लोग डायट और सप्लीमेंट्स से बहुत ज्यादा जिंक लेते हैं उनमें कॉपर की कमी होती है। किसी की इंटेस्टाइनल बायपास सर्जरी हुई है या ट्यूब्स के जरिए जो लोग खाना खाते हैं उनमें भी कॉपर की कमी हो सकती है।
इसका उपयोग घाव भरने में सुधार और पुराने ऑस्टियोअर्थराइटिस और कमजोर हड्डियों के लिए किया जाता है। शरीर को सामान्य वृद्धि और स्वास्थ्य के लिए कॉपर की जरूरत होती है। यह तंत्रिका कार्य, हड्डी के विकास और आपके शरीर को शुगर का उपयोग करने में मदद करने के लिए भी महत्वपूर्ण है।
कॉपर की दवा को कमरे के तापमान पर रखना सबसे बेहतर है। दवा को सूरज की रोशनी या नमी जैसी जगहों पर नहीं रखना चाहिए। बाजार में कॉपर अलग-अलग ब्रांड में उपलब्ध हो सकती है, जिनके स्टोर करने का तरीका भी अलग हो सकता है। सुरक्षा के लिए, आपको सभी दवाओं को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखना चाहिए।
बिना निर्देश के कॉपर को टॉयलेट या किसी नाले में न फेकें। अगर यह एक्सपायर हो चुका है या इसका इस्तेमाल नहीं करना है तो इसका इस्तेमाल न करें। इसकी अधिक जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।
और पढ़ें: Magnesium Oxide : मैग्नीशियम ऑक्साइड क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
अगर इसे सीमित मात्रा में डॉक्टर की सलाह से मुंह के जरिए लिया जाए, तो ये कुछ हद तक सुरक्षित हो सकता है। गर्भवती महिला और ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिला को दिन में 8 एमजी से ज्यादा इस दवा का सेवन नहीं करना चाहिए।
कॉपर का इस्तेमाल करने के बाद आपको इस तरह की परेशानी आती है तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें:
हालांकि सभी में ये साइड इफेक्ट्स नजर आए ऐसा जरूरी नहीं है। इसके इस्तेमाल के कारण होने वाले सभी दुष्प्रभाव यहां पर नहीं बताएं गए हैं। अगर आप किसी भी तरह का जोखिम महसूस करते हैं तो अपने डॉक्टर से बात करें।
अगर आप किसी तरह की दवा का इस्तेमाल कर रहे हैं तो कॉपर को लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। कॉपर आपकी वर्तमान दवाओं के साथ आपके शरीर पर कुछ नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। दवा को लेने से आपको किसी तरह का कोई साइड इफेक्ट न हो इसके लिए इस्तेमाल कर रही दवाओं की एक लिस्ट बनाएं। इस लिस्ट में उन दवाओं को भी शामिल करें जिन्हें आप सीधे मेडिकल स्टोर से लेकर इस्तेमाल कर रहे हैं। निम्नलिखित दवाओं के साथ कॉपर का इस्तेमाल करना हानिकारक हो सकता है:
खास डायट या एल्कोहॉल के साथ कॉपर का सेवन किया जाए तो इसके परिणाम खतरनाक हो सकते हैं। इसलिए इसे किस तरह के खाद्य पदार्थों के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है इसके बारे में अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से बातचीत करें।
कॉपर आपकी स्वास्थ्य की स्थिती के अनुसार काम करता है। कई मामलों में यह दवा घातक भी साबित हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि इसके इस्तेमाल से पहले अपने स्वास्थ्य की मौजूदा स्थिति और वर्तमान में ली जा रही दवाओं के बारे में डॉक्टर को बताएं।
और पढ़ें: बैक पेन को सही करेंगे ये टिप्स, क्विज में हैं कमर-दर्द के उपचार
यहां पर दी गई जानकारी को डॉक्टर की सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले हमेशा डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
शरीर में कॉपर के लो लोवल के लिए
कॉपर निम्नलिखित रूपों में उपलब्ध है:
इमरजेंसी या ओवरडोज होने की स्थिति में अपने स्थानीय आपातकालीन सेवाओं को कॉल करें या अपने नजदीकी इमरजेंसी वॉर्ड में जाएं।
अगर आप फ्यूसिडिक एसिड की खुराक लेना भूल जाते हैं, तो याद आने पर जल्द से जल्द अपनी खुराक लें। हालांकि, अगर इसके कुछ ही समय बाद आपको अपनी अगली खुराक लेनी हो, तो इसे न लें और अपनी नियमित खुराक के अनुसार ही इसका सेवन करते रहें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Skidmore-Roth, Linda. Mosby’s Handbook Of Herbs & Natural Supplements. St. Louis, MO: Mosby, 2001. Print version. Page 204.
Copper. https://www.readersdigest.ca/health/healthy-living/health-benefits-copper/ Assessed August 7, 2016.
https://ods.od.nih.gov/factsheets/Copper-HealthProfessional/ Assessed November 27, 2019.
https://www.drugs.com/cons/copper-supplement-oral-parenteral.html Assessed November 27, 2019.
https://www.medicalnewstoday.com/articles/288165.php#risks Assessed November 27, 2019.
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pubmed/12714053 Assessed November 27, 2019.
Current Version
10/09/2020
Mona narang द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Nidhi Sinha