यह दो दवाओं का कॉम्बिनेशन है जिसमें डाईसाइक्लोमाइन और पैरासिटामोल मौजूद होता है। यह पेट दर्द और खिंचाव या मरोड़ में आराम देता है।

डाईसाइक्लोमाइन एक एंटीकोलिनर्जिक होता है जो पेट और आंतों की मसल्स को रिलैक्स करने का काम करता है। यह मसल्स के संकुचन को कम करता है जिससे खिंचाव, पेट की बेचैनी आदि में आराम मिलता है।
इसके अलावा पैरासिटामोल एक एनाल्जेसिक ड्रग है जो कुछ केमिकल मैसेंजर के रिलीज को ब्लॉक करने का काम करता है जिनसे दर्द होता है।
इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से संपर्क करें।
और पढ़ें – Soliwax Ear Drop: सॉलिवैक्स इयर ड्रॉप क्या है? जानिए इसका उपयोग और साइड इफेक्ट्स
इस दवा को आप डॉक्टर के निर्देश के मुताबिक रोजाना भोजन के बाद दिन में दो बार ले सकते हैं। इस दवा की खुराक आपकी मेडिकल स्थिति और इलाज के प्रति आप कितने संवेदनशील हैं, इस बात पर आधारित होती है।
इस दवा के ज्यादा से ज्यादा फायदे लेने के लिए आप इसका नियमित रूप से इस्तेमाल करें। याद रखें इस दवा को आप रोजाना एक ही समय पर लें। इस बारे में अगर कोई सवाल हो तो डॉक्टर या फार्मासिस्ट से संपर्क करें।
बिना डॉक्टर की सहमति के आप ना तो इसकी खुराक को बढ़ाएं और न ही निर्धारित समय से ज्यादा दिन तक इसका सेवन करें। इससे साइड इफेक्ट्स होने का खतरा बढ़ सकता है।
अगर आप इस दवा को खुद से इलाज के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं तो प्रोडक्ट पैकेज पर दिए गए निर्देशों को ठीक से पढ़ें। अगर इस बारे में कोई जानकारी नहीं है तो डॉक्टर से संपर्क करें।
इस दवा को एक बार मे पूरा निगलें। ना तो इसे चबाएं और ना ही इसे पीसकर खाएं। अगर इस दवा के इस्तेमाल के दौरान आपका पेट खराब है तो इस दवा को आप भोजन या दूध के साथ ले सकते हैं।
अगर आपकी स्थिति में कोई सुधार नहीं होता है और स्थिति ऐसे ही बनी रहती है तो अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से बात करें।
और पढ़ें – Otiflox Ear Drop: ओटीफ्लोक्स इयर ड्रॉप क्या है? जानिए इसका उपयोग और साइड इफेक्ट्स
डाईसाइक्लोमाइन + पैरासिटामोल को प्रकाश और नमी से दूर कमरे के तापमान पर स्टोर करना बेहतर होता है। डाईसाइक्लोमाइन + पैरासिटामोल को कभी भी बाथरूम या ठंडी जगह में न रखें। मार्केट में डाईसाइक्लोमाइन + पैरासिटामोल के अलग-अलग ब्रांड हैं जिन्हें स्टोर करने के लिए दिशा निर्देश भी अलग-अलग हो सकते हैं।
जब भी इस दवा को खरीदें सबसे पहले उसके पैकेज पर लिखे जरूरी निर्देशों को अच्छे से पढ़े या फिर अपने फार्मासिस्ट से इसके बारे में पूछें। सुरक्षा के लिहाज से आपको इसे बच्चों और जानवरों की पहुंच से दूर रखना चाहिए।
बिना निर्देश के डाईसाइक्लोमाइन + पैरासिटामोल को टॉयलेट या किसी नाले में न फेकें। अगर यह एक्सपायर हो चुकी है या इसका इस्तेमाल नहीं करना है तो इसे नष्ट कर दें। इसकी अधिक जानकारी के लिए आप अपने फार्मासिस्ट से संपर्क कर सकते हैं।
और पढ़ें – Colospa X Tablet : कोलोस्पा एक्स टैबलेट क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
अगर आपको इस दवा से किसी तरह की एलर्जी है या दूसरे तरह की एलर्जी है तो इस दवा का इस्तेमाल करने से पहले आप अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से संपर्क करें। इस दवा में कुछ निष्क्रिय सामग्री होते हैं जिनसे एलर्जिक रिएक्शन या दूसरी समस्याएं होती हैं। इस बारे में अगर कोई सवाल है तो डॉक्टर से बात करें।
इस दवा को इस्तेमाल करने से पहले अपने मेडिकल हिस्ट्री के बारे में डॉक्टर को बताएं अगर आपको किडनी की बीमारी, लिवर की बीमारी, हार्ट संबंधी समस्या आदि हो।
इस दवा के इस्तेमाल करने के दौरान अगर आपको डायरिया की समस्या है तो इस बारे में डॉक्टर या फार्मासिस्ट को जरूर बताएं।
इस दवा के इस्तेमाल से सुस्ती, सिर चकराने और देखने में दिक्कत हो सकती है। इसलिए इस दवा के इस्तेमाल के दौरान आप ना तो ड्राइव करें और ना ही कोई ऐसा काम करें जिसमें सतर्क रहने की जरूरत हो।
महिलाओं में प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान डाईसाइक्लोमाइन + पैरासिटामोल के इस्तेमाल को लेकर अभी पर्याप्त जानकारी नहीं है। डाईसाइक्लोमाइन + पैरासिटामोल का इस्तेमाल करने से पहले इसके फायदे और नुकसान को लेकर डॉक्टर या फार्मासिस्ट से संपर्क करें।
प्रेग्नेंसी के दौरान इस दवा को तभी इस्तेमाल करें जब इसकी जरूरत हो। इसके फायदो और नुकसान के बारे में डॉक्टर से संपर्क करें।
यह दवा ब्रेस्ट मिल्क में प्रवेश करती है या नहीं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसलिए ब्रेस्टफीडिंग कराने से पहले अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से बात करें।
अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के मुताबिक, डाईसाइक्लोमाइन + पैरासिटामोल दवा को प्रेग्नेंसी रिस्क कैटेगरी की श्रेणी ‘N’ में रखा गया है।
FDA प्रेग्नेंसी रिस्क कैटेगरी की लिस्ट नीचे दी गई है:
इस दवा के इस्तेमाल से निम्नलिखित साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं;
सभी लोगों को ये सारे साइड इफेक्ट्स महसूस नहीं होते हैं। हालांकि, आपको यहां कुछ साइड इफेक्ट्स के बारे में नहीं बताया गया है। अगर आपको इन साइड इफेक्ट्स को लेकर कोई चिंता है तो अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से बात करें।
अगर आप वर्तमान में कोई दवा ले रहें हैं तो डाईसाइक्लोमाइन +पैरासिटामोल उसके साथ इंटरैक्ट कर सकती है जिससे दवा का एक्शन प्रभावित होगा या फिर गंभीर साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। इस चीज को रोकने के लिए आप उन दवाओं (जिनमें प्रिस्क्रिप्शन ड्रग, नॉनप्रिस्क्रिप्शन ड्रग और हर्बल प्रोडक्ट शामिल हैं) की लिस्ट रखें और उन्हें डॉक्टर या फार्मासिस्ट के साथ शेयर करें। सुरक्षा के लिहाज से आप बिना डॉक्टर के सहमति के ना तो कोई दवा अपने से शुरू करें, ना ही बंद करें और ना ही उसकी खुराक को बदलें।
[mc4wp_form id=’183492″]
निम्नलिखित दवाओं के साथ इस दवा का इंटरैक्शन हो सकता है;
और पढ़ें – Colospa X Tablet : कोलोस्पा एक्स टैबलेट क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
यह दवा आपके भोजन या एल्कोहॉल के साथ इंटरैक्ट कर सकती है। इससे दवा का एक्शन प्रभावित हो सकता है या आपकी स्थिति और अधिक खराब हो सकती है। इसलिए भोजन या एल्कोहॉल के साथ इस दवा को लेने से पहले आप डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।
डाइसाइक्लोमीन+पैरासिटामोल आपकी स्वास्थ्य स्थिति के साथ इंटरैक्ट कर सकता है। इससे साइड इफेक्ट्स होने का खतरा बढ़ सकता है या दवा का एक्शन प्रभावित हो सकता है। इसलिए अपने मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति के बारे में अपने डॉक्टर को जरूर बताएं।
और पढ़ें – Drotin-M Tablet : ड्रोटिन-एम टैबलेट क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
नीचे दी गई जानकारी किसी चिकित्सक की सलाह नहीं है। इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने चिकित्सक या फार्मासिस्ट से संपर्क करें।
इमरजेंसी या ओवरडोज की स्थिति में अपने लोकल इमरजेंसी सर्विस को कॉल करें या अपने नजदीकी इमरजेंसी वार्ड में जाएं।
अगर आप डाइसाइक्लोमीन+पैरासिटामोल की खुराक लेना भूल जाते हैं तो याद आने पर जल्द से जल्द अपनी खुराक लें। हालांकि, अगर इसके कुछ ही समय बाद आपको अपनी अगली खुराक लेनी हो तो इसे न लें और अपनी नियमित खुराक के अनुसार ही इसका सेवन करते रहें। डबल खुराक ना लें। अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।
और पढ़ें – Allercet Cold Tablet : अल्लर्सेट कोल्ड टैबलेट क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
डाईसाइक्लोमाइन + पैरासिटामोल को हमेशा रूम टेम्प्रेचर पर ही स्टोर करना चाहिए। इसे धूप के सीधे प्रकाश या नमी से दूर रखें। इसे डैमेज होने से बचाने के लिए कभी भी इसे फ्रीज में स्टोर न करें।
डाईसाइक्लोमाइन + पैरासिटामोल के संग्रहण के बारे में जानने के लिए दवा के पैकेज पर लिखे हुए जरूरी निर्देशों को अच्छे से पढ़ें। इसके साथ ही आप चाहें तो अपने डॉक्टर से भी पूछ सकते हैं। सुरक्षा के लिए, आपको सभी दवाओं को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखना चाहिए।
डाईसाइक्लोमाइन + पैरासिटामोल का इस्तेमाल न करने पर या उसके एक्सपायर होने पर, डॉक्टर के निर्देश के बिना इसे न ही टॉयलेट में फ्लश करें और न ही नाली में फेकें। सुरक्षित रूप से दवा को नष्ट करने के बारे में अपने फार्मासिस्ट से पूछें।
और पढ़ें – Asthakind Dx: अस्थाकाइंड डीएक्स क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
डाईसाइक्लोमाइन +पैरासिटामोल निम्नलिखित खुराक और क्षमता में उपलब्ध होता है;
ऊपर दी गई जानकारी किसी भी तरह की डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं है। इस दवा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अपने डाॅक्टर से संपर्क करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Dicyclomine + Paracetamol Pharmacology/https://www.medicineindia.org/pharmacology-for-generic/271/dicyclomine-paracetamol/Accessed on 10/09/2020
Dicyclomine Tablets/https://www.drugs.com/pro/dicyclomine-tablets.html/Accessed on 10/09/2020
Dicyclomine/https://medlineplus.gov/druginfo/meds/a684007.html/Accessed on 10/09/2020
Dicyclomine + Paracetamol Pharmacology/https://www.medicineindia.org/pharmacology-for-generic/271/dicyclomine-paracetamol/Accessed on 10/09/2020
Current Version
10/10/2020
Anoop Singh द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Niharika Jaiswal