
डायनापर टेबलेट एक एंटी-इंफ्लेमेटरी पेनकिलर है। इस दवाई का प्रयोग दर्द से छुटकारा पाने के लिए किया जाता है। यह दवाई उन खास केमिकल मेसेंजर्स को ब्लॉक करती है जो दर्द, सूजन और बुखार का कारण हैं। कई स्थितियों जैसे मांसपेशियों में दर्द, पीठ दर्द, दांत दर्द, माइग्रेन, जोड़ों में दर्द, सिरदर्द, कान में दर्द आदि में राहत पहुंचाने में भी यह दवाई लाभदायक है।
निम्नलिखित स्थितियों में भी इस दवाई को लेने की सलाह दी जाती है
और पढ़ें : Levonorgestrel (oral): लिवोनोगेस्ट्रल क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
इस दवाई को लेने से पहले अपने डॉक्टर को उन सब दवाइयों के बारे में बताएं जो आप ले रहे हैं। कई दवाइयां इस दवाई के साथ लेने से एलर्जी या अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती हैं। कुछ स्वास्थ्य स्थितियों में इस दवाई को लेने से कई साइड इफेक्ट हो सकते हैं।
डायनापर को हमेशा रूम टेंपरेचर पर ही स्टोर करना चाहिए। इसे धूप के सीधे प्रकाश या नमी से दूर रखें। इसे डैमेज होने से बचाने के लिए कभी भी इसे फ्रीज में स्टोर करके न रखें। स्टोर से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए दवा के पैकेज पर लिखे हुए जरूरी निर्देशों को अच्छे से पढ़ें या फिर अपने डॉक्टर से इसके बारे में पूछे। सुरक्षा के लिए, आपको सभी दवाओं को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखना चाहिए।
दवा का इस्तेमाल न करने पर या उसके एक्सपायर होने पर, डॉक्टर के निर्देश के बिना इसे न ही टॉयलेट में फ्लश करें और न ही नाली में फेकें। सुरक्षित रूप से दवा को नष्ट करने के बारे में अपने फार्मासिस्ट से पूछे।
और पढ़ें : Imipenem: इमीपेनेम क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
[mc4wp_form id=’183492″]
प्रेग्नेंसी के दौरान इस दवाई का सेवन करना सुरक्षित नहीं है, खासतौर पर पहली और तीसरी तिमाही में। इस स्थिति में अगर आप इस दवाई का सेवन कर रहे हैं तो अपने डॉक्टर को अवश्य बताएं। अगर आप स्तनपान करा रही हैं, तो अगर बहुत अधिक आवश्यकता हो तभी इस दवाई को लें। इस दवा को लेने से पहले संभावित लाभ और जोखिमों को जानने के लिए हमेशा अपने चिकित्सक से अवश्य परामर्श करें।
और पढ़ें : Estradiol : एस्ट्राडिओल क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
डयनपर के निम्नलिखित साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। हालांकि, इस लिस्ट में जो साइड इफेक्ट्स दिए गए हैं वो हर व्यक्ति में देखने को नहीं मिलते। लेकिन, अगर आप को इन में से कोई साइड इफेक्ट महसूस हों तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। यह साइड इफेक्ट इस प्रकार हैं:
डयनपर के कुछ ऐसे साइड इफ़ेक्ट भी हो सकते हैं जो ऊपर नहीं दिए गए हैं। लेकिन, अगर आपको इनके अलावा भी कोई साइड इफ़ेक्ट महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर को बताएं।
अगर आप इस दवाई को अन्य दवाइयों या उत्पादों के साथ लेते हैं, तो डयनपर का प्रभाव बदल सकता है। इससे साइड इफेक्ट का जोखिम बढ़ सकता है या यह दवाई सही से अपना काम नहीं करेगी । इसलिए अपने डॉक्टर को उन सभी दवाइयों के बारे में बताएं जिनका सेवन आप कर रहे हैं। इसमें विटामिन्स या अन्य हर्बल सप्लिमेंट भी शामिल हैं। डयनपर इन दवाइयों और उत्पादों के साथ इंटरैक्ट कर सकती है।
इसके अलावा, भी कुछ अन्य दवाइयां हो सकती हैं, जिन्हें डायनापर के साथ लेने से स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। अपने डॉक्टर के बारे में इनके बारे में पहले ही पूरी जानकारी ले लें।
और पढ़ें : Maxtra Syrup: मैक्सट्रा सिरप क्या है? जानिए इसके उपयोग, डोज और सावधानियां
डायनापर को भोजन या एल्कोहॉल के साथ लेने से दवाई के काम करने के तरीके में प्रभाव पड़ सकता है। एल्कोहॉल के साथ इस दवाई को न लें, क्योंकि इससे आपको कई साइड इफेक्ट हो सकते हैं। भोजन के साथ या बाद इस दवाई को ले सकते हैं। भोजन और एल्कोहॉल के साथ इस दवाई के इंटरेक्शन के बारे में कृपया अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से अवश्य पूछ लें।
डायनापर आपकी हेल्थ कंडिशन पर अपना प्रभाव डाल सकता है। यह इंटरेक्शन आपकी हेल्थ कंडिशन को और भी खराब या दवाई के प्रभाव को कम कर सकती है। यह बहुत आवश्यक है कि हमेशा अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट को अपनी मौजूदा हेल्थ कंडिशंस के बारे में बताएं। इन स्वास्थ्य स्थितियों में इस दवाई का प्रयोग न करें:
यहां पर दी गई जानकारी को डॉक्टर की सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले हमेशा डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
इस दवाई की कितनी डोज आपको लेनी चाहिए इसके लिए रोगी की उम्र, स्वास्थ्य स्थिति और कई अन्य बातों को ध्यान में रखा जाता है। इसलिए आपको इस दवाई की कितनी डोज लेनी चाहिए इसके बारे में अपने डॉक्टर से सलाह लें।
वयस्कों के लिए डोज
और पढ़ें : Combiflam Tablet: कॉम्बिफ्लेम टेबलेट क्या है? जानिए इसके उपयोग, डोज और सावधानियां
ओवरडोज या आपातकालीन स्थिति के लिए अपने स्थानीय डॉक्टर या हॉस्पिटल से संपर्क करें।
अगर आपसे डायनापर की डोज मिस हो जाए, तो जितना जल्दी हो सके इसे ले लें। हालांकि, अगर दूसरी खुराक का समय हो गया है, तो डबल डोज लेने की बजाय एक डोज मिस कर दें।
हैलो हेल्थ ग्रुप मेडिकल सलाह,निदान या उपचार प्रदान नहीं करता है।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
https://www.drugs.com/international/dynapar.html
https://www.mayoclinic.org/drugs-supplements/diclofenac-intravenous-route/side-effects/drg-20137351?p=1
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC3669580/
https://www.medicineindia.org/medicine-brand-details/20926/dynapar-aq
https://www.researchgate.net/publication/280314388_DYNAPAR_AQ_IV_BOLUS_INJECTION_FOR_POSTOPERATIVE_PAIN
Accessed 09 Feb, 2020
Current Version
29/05/2020
Anu sharma द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Shikha Patel