मोंटेलुकास्ट का इस्तेमाल दमा के कारण होने वाली श्वास संबंधी समस्याओं (सांस फूलना या सांस लेने में तकलीफ आदि) और अस्थमा-अटैक को कम करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा इस दवा का उपयोग व्यायाम के दौरान सांस लेने की समस्याओं (ब्रोन्कोस्पास्म) को रोकने के लिए एक्सरसाइज से पहले किया जाता है। मोंटेलुकास्ट के प्रयोग से इंहेलर की आवश्यकता कम पड़ती है। मोंटेलुकास्ट को हे फीवर (hay fever) और एलर्जिक राइनाइटिस (allergic rhinitis) के लक्षणों (जैसे छींकना, नाक का बहना / खुजली होना / नाक का भरा हुआ लगना) को दूर करने के लिए भी लिया जा सकता है।

यह दवा तुरंत काम नहीं करती है इसलिए अचानक हुए अस्थमा-अटैक या सांस की अन्य समस्याओं के इलाज के लिए इसका इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। मोंटेलुकास्ट कुछ प्राकृतिक पदार्थों (ल्यूकोट्राइनेस) को अवरुद्ध करके काम करती है, जो अस्थमा और एलर्जी का कारण हो सकते हैं। यह दवा वायुमार्ग में आई सूजन को कम करके श्वास लेने की प्रक्रिया को आसान बनाने में मदद करती है।
इस दवा का सेवन डॉक्टर द्वारा निर्देशित खाने के साथ या खाने के बाद किया जा सकता है। दवा की खुराक आपकी चिकित्सा स्थिति और उपचार की प्रक्रिया पर आधारित होती है। यदि आप चबाने वाली टेबलेट्स ले रहे हैं, तो निगलने से पहले उन्हें अच्छी तरह से चबाएं। अगर आपका बच्चा दवा को सुरक्षित रूप से चबा और निगल नहीं सकता है, तो डॉक्टर या फार्मासिस्ट से परामर्श करें।
इस दवा को हर दिन एक ही समय पर लें। यदि आप दवा अस्थमा, एलर्जी या दोनों स्वास्थ्य स्थितियों के उपचार के लिए ले रहे हैं, तो शाम के समय खुराक लें। लेकिन, अगर आप केवल एलर्जी के लिए मोंटेलुकास्ट का सेवन कर रहे हैं, तो सुबह या शाम आप अपनी खुराक ले सकते हैं।
अगर आप यह दवा, व्यायाम के दौरान होने वाली सांस की समस्याओं को रोकने के लिए ले रहे हैं, तो एक्सरसाइज करने से कम से कम दो घंटे पहले अपनी खुराक लें। 24 घंटे में एक से अधिक खुराक न लें। यदि आप पहले से ही अस्थमा या एलर्जी के लिए इस दवा ले रहे हैं, तो व्यायाम से पहले इसकी अतिरिक्त खुराक न लें। ऐसा करने से साइड इफेक्ट का खतरा बढ़ सकता है।
डॉक्टर से परामर्श के बिना इस दवा का उपयोग न करें और न ही इसकी खुराक कम करें या बंद करें। अस्थमा को कंट्रोल करने के लिए नियमित रूप से इस दवा का उपयोग करना जारी रखें। चाहे अस्थमा के कोई लक्षण दिखें या न दिखें। डॉक्टर द्वारा निर्देशित अस्थमा के लिए अन्य दवाएं लेना भी जारी रखें। इस दवा को काम करने में समय लगता है और अचानक हुए अस्थमा अटैक से राहत देने के लिए उपयोगी नहीं है। इसलिए यदि अस्थमा का दौरा पड़ता है या सांस लेने में परेशानी होती है, तो डॉक्टर द्वारा बताए गए क्विक रिलीफ इंहेलर का उपयोग करें। आपको हमेशा अपने साथ क्विक रिलीफ इंहेलर रखना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से संपर्क करें।
अगर आपका इंहेलर तत्कालीन स्थिति में असर नहीं कर रहा है या अस्थमा के लक्षण जैसे यदि सांस लेने में तकलीफ, एलर्जी बिगड़ रहे हैं, तो तुरंत चिकित्सीय मदद लें।
मोंटेलुकास्ट को हमेशा रूम टेंपरेचर पर ही स्टोर करें। इसे सूर्य की सीधी रोशनी या नमी से दूर रखें। इस दवा के अलग-अलग ब्रांड हो सकते हैं, जिनको स्टोर करने के दिशा-निर्देश भी अलग-अलग हो सकते हैं। स्टोर करने के लिए दवा के पैकेज पर लिखे हुए जरूरी निर्देशों को अच्छे से पढ़ें या फिर अपने डॉक्टर से इसके बारे में पूछें। सुरक्षा के लिहाज से आपको सभी दवाओं को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखना चाहिए।
दवा का इस्तेमाल न करने पर या उसके एक्सपायर होने पर डॉक्टर के निर्देश के बिना इसे न ही टॉयलेट में फ्लश करें और न ही नाली में फेकें। सुरक्षित रूप से दवा को नष्ट करने के बारे में अपने फार्मासिस्ट से परामर्श करें।
और पढ़ें : Dementia : डेमेंशिया क्या है?
[mc4wp_form id=’183492″]
मोंटेलुकास्ट लेने से पहले यह जान लें,
और पढ़ें : Lomotil : लोमोटिल क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
अभी तक पर्याप्त अध्ययन नहीं हैं कि गर्भावस्था के दौरान या स्तनपान के दौरान मोंटेलुकास्ट का उपयोग करना कितना सुरक्षित है। मोंटेलुकास्ट लेने से पहले उससे होने वाले लाभों और साइड इफेक्ट्स के बारे में हमेशा अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
और पढ़ें : क्या जानते हैं सांस लेने के ये 13 रोचक तथ्य?
यदि आपको एलर्जी रिएक्शन के इन लक्षणों में से कोई भी दिखे, तो तुरंत चिकित्सिय सहायता लें। जैसे-पित्ती, सांस लेने मे तकलीफ, चेहरे, होंठ, जीभ या गले में सूजन।
अपने डॉक्टर से इस स्थिति में बिना देरी के सलाह लें, अगर आपको ये गंभीर दुष्प्रभाव दिखें। जैसे:
कुछ कम गंभीर दुष्प्रभाव हैं:
हो सकता है हर कोई इन दुष्प्रभावों का अनुभव न करें। ऊपर बताए गए साइड इफेक्ट्स के अलावा भी कुछ दुष्प्रभाव हो सकते हैं। यदि आपको किसी भी लक्षण के बारे में कोई शंका है, तो कृपया अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से परामर्श करें।
और पढ़ें : Asthma : अस्थमा क्या है? जानें इसके कारण , लक्षण और इलाज
मोंटेलुकास्ट के साथ अगर किसी तरह की अन्य दवा का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो उससे होने वाली परेशानियों के बारे में पहले अपने डॉक्टर से बात करें। डॉक्टर की सलाह के बिना इसका सेवन न करें और न ही इसकी खुराक को किसी दूसरी दवा के साथ बदलें। किसी भी तरह के साइड इफेक्ट्स से बचने के लिए आपको उन सभी दवाओं की एक लिस्ट रखनी चाहिए, जिनका आप उपयोग कर रहे हैं (जिसमें डॉक्टर के पर्चे वाली दवाएं, गैर-पर्चे वाली दवाएं और हर्बल प्रोडक्ट्स शामिल हैं) और इसे अपने डॉक्टर और फार्मासिस्ट को दिखाएं। सुरक्षा के लिए, अपने डॉक्टर की स्वीकृति के बिना किसी-भी दवा को शुरू न करें, न ही दवा को लेना बंद करें और न ही खुराक को बदलें। विशेषकर अगर आप ये दवाएं ले रहे हैं:
भोजन या एल्कोहॉल के साथ मोंटेलुकास्ट का सेवन, दवा के काम करने के तरीके को बदल सकता है और इससे साइड इफेक्ट्स का खतरा भी बढ़ सकता है। अपने डॉक्टर को इसके बारे में बताएं। कुछ मामलों में इसके परिणाम खतरनाक साबित हो सकते हैं। विशेषकर अगर आप चकोतरे का जूस का सेवन करते हैं।
मोंटेलुकास्ट का इस्तेमाल आपके सेहत के लिए कुछ मामलों में खतरनाक हो सकता है। इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर और फार्मासिस्ट से अपने मौजूदा स्वास्थ्य स्थितियों के बारे में बात करें।
इन स्थितियों में बरतें सावधानी
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Montelukast. https://www.drugs.com/cdi/montelukast.html. Accessed July 14, 2016.
Montelukast. https://medlineplus.gov/druginfo/meds/a600014.html. Accessed July 14, 2016.
FDA requires Boxed Warning about serious mental health side effects for asthma and allergy drug montelukast (Singulair); advises restricting use for allergic rhinitis. https://www.fda.gov/drugs/drug-safety-and-availability/fda-requires-boxed-warning-about-serious-mental-health-side-effects-asthma-and-allergy-drug. Accessed on 4 September, 2020.
Montelukast. https://www.ncbi.nlm.nih.gov/books/NBK459301/. Accessed on 4 September, 2020.
The Role of Montelukast in Rhinitis and Sleep. https://clinicaltrials.gov/ct2/show/NCT00590772. Accessed on 4 September, 2020.
Current Version
04/09/2020
Shikha Patel द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Mayank Khandelwal
Updated by: Ankita mishra
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Mayank Khandelwal