मॉन्टेल्यूकास्ट+फेक्सोफेनडीन को एलर्जिक राइनाइटिस (AR) के इलाज के लिए किया जाता है। ये दवा एलर्जी के कारण नाक बहना, नाक के मार्गों में सूजन और छींकने की परेशानी को दूर करने में मदद करती है। मॉन्टेल्यूकास्ट ल्यूकोट्रीएन (leukotrine) की कारवाई को ब्लॉक करता है। जबकि फेक्सोफेनडीन एंटीएलर्जिक दवा है जो हिस्टामाइन नामक केमिकल के स्त्राव को रोकता है। हिस्टामाइन और ल्यूकोट्रीएन ही एलर्जी की स्थिती का कारण हैं। यह दवा एलर्जी की प्रतिक्रिया के लक्षण जैसे नाक बहना, आंखों से पानी बहना, बेतहाशा छींक आना, आंखों का लाल होना और सांस लेने में परेशानी से राहत दिलाती है। इस दवा का इस्तेमाल केवल चिकित्सक द्वारा निर्देखित करने पर ही करना चाहिए।

[mc4wp_form id=’183492″]
मॉन्टेल्यूकास्ट+फेक्सोफेनडीन को लेने से पहले निम्न बाते अपने डॉक्टर को जरूर बताएं:
प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान मॉन्टेल्यूकास्ट+फेक्सोफेनडीन के इस्तेमाल करने से महिलाओं को परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में इसके इस्तेमाल से पहले हमेशा अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें : AB Phylline: ए बी फाइलिन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
डॉक्टर यह दवा आपके लिए तभी निर्धारित करते हैं। जब उससे होने वाले फायदे साइड इफेक्ट्स से ज्यादा होते हैं। हालांकि, इस दवा का उपयोग करने वाले कई लोगों पर किसी तरह का कोई दुष्प्रभाव नहीं देखा गया है। कुछ साइड इफेक्ट्स ऐसे भी हैं, जिनके बारे में यहां पर नहीं बताया गया है। अगर आपको इससे होने वाले किसी भी तरह के साइड इफेक्ट को लेकर कोई सवाल है, तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
अगर आप किसी तरह की दवा का सेवन कर रहे हैं, तो उसके साथ मॉन्टेल्यूकास्ट+फेक्सोफेनडीन का इस्तेमाल करने से पहले यह जरूर जान लें कि उसके साथ इसका इस्तेमाल करने से आपको किस तरह की परेशानी हो सकती है। साथ ही यह आपकी दवा के असर को भी प्रभावित कर सकता है। बिना डॉक्टर की सलाह के इसका सेवन न करें।
ऊपर बताई दवाओं के साथ मॉन्टेल्यूकास्ट+फेक्सोफेनडीन न लेने की सलाह दी जाती है। इसके लिए आपका डॉक्टर खुराक में बदलाव कर सकता है। कुछ दवा ऐसी हो सकती हैं जो ऊपर बताई लिस्ट में न हो। इसके बारे में अधिक जानने के लिए अपने डॉक्टर से कंसल्ट करें।
एल्कोहॉल के साथ मॉन्टेल्यूकास्ट+फेक्सोफेनडीन लेने से दवा का असर प्रभावित हो सकता है और इससे साइड इफेक्ट्स का खतरा भी बढ़ सकता है। एल्कोहॉल के साथ इस दवा का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर को इसके बारे में बताएं। कुछ मामलों में इसके परिणाम खतरनाक साबित हो सकते हैं।
इमरजेंसी या ओवरडोज होने की स्थिति में अपने स्थानीय आपातकालीन सेवाओं को कॉल करें या अपने नजदीकी इमरजेंसी वॉर्ड में जाएं।
और पढ़ें : Ketorolac: कीटोरोलेक क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
यहां पर दी गई जानकारी को डॉक्टर की सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले हमेशा डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
एक टैबलेट में 10 मिलीग्राम मॉन्टेल्यूकास्ट और 120 मिलीग्राम फेक्सोफेनडीन होता है। 16 साल से अधिक उम्र के लोगों को इसकी प्रतिदिन एक टैबलेट रिकमेंड की जाती है।
यदि आप मॉन्टेल्यूकास्ट+फेक्सोफेनडीन की खुराक लेना भूल गए है तो जल्द से जल्द इसे लें। हालांकि, यदि आपका अगली खुराक का समय नजदीक आ गया है तो भूले हुए डोज को ना खाएं। पहले से तय नियमित डोज को लें। एक बार में दो खुराक न खाएं।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Montelukast and Fexofenadine Versus Montelukast and Levocetrizine Combination in Allergic Rhinitis. https://clinicaltrials.gov/ct2/show/NCT02551536 Accessed December 12, 2019
Fexofenadine HCl 180 mg, Montelukast Sodium 10 mg and Placebo in Suppression of Wheal and Flare Induced by Seasonal Allergen. https://clinicaltrials.gov/ct2/show/NCT00638118 Accessed December 12, 2019
Combination therapy of fexofenadine and montelukast is effective in prurigo nodularis and pemphigoid nodularis. https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pubmed/24102897 Accessed December 12, 2019
Fexofenadine. https://www.drugs.com/mtm/fexofenadine.html Accessed December 12, 2019
Current Version
15/09/2020
Mona narang द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Ankita mishra