के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya
निकार्डिया 30 एमजी टैबलेट (Nicardia 30 MG Tablet) का उपयोग उच्च रक्तचाप और अन्य हृदय की जटिलताओं के इलाज में किया जाता है। इसमें निफेडिपीन का समायोजन होता है। इस दवा का उपयोग उचित आहार और नियमित व्यायाम के साथ किया जाना चाहिए। यह दवा कैल्शियम चैनल ब्लॉकर्स के रूप में जानी जाने वाली दवाओं के एक वर्ग से आती है।
यह रक्तचाप को कम करके हृदय के ऊपर पड़ रहे वर्कलोड को कम करती है। इसके अलावा यह दिल के दौरे और स्ट्रोक को रोकने में मदद करती है। निकार्डिया दवा को अकेले या अन्य दवाओं के साथ लेने के लिए निर्धारित किया जाता है। इसका उपयोग इन मुख्य कारणों से किया जाता है।
उच्च रक्तचाप को कम करने में
निकार्डिया दवा का उपयोग उच्च रक्तचाप के स्तर को कम करने के लिए किया जाता है जो कई कारणों से हो सकता है।
एंजाइना पेक्टोरिस
इस दवा का उपयोग एंजाइना पेक्टोरिस के उपचार में किया जा सकता है जो सीने में दर्द या दबाव का कारण बनता है। यह हृदय रोग का एक प्रकार है। यह मानसिक तनाव, धूम्रपान आदि कई कारणों से हो सकता है।
और पढ़ें:Trajenta: ट्राजेंटा क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
निकार्डिया दवा का डोज निर्धारित करने के लिए डॉक्टर सबसे पहले आपकी स्थिति की जांच करता है। इसका डोज आपके उम्र,वजन और स्थिति पर निर्भर करता है। बच्चों और वयस्कों में इसका उपयोग बिना डॉक्टर के सिफारिश के नहीं किया जाना चाहिए। इस दवा का उपयोग दिन में लगभग तीन बार किया जाता है। इसको खाने से पहले या खाने के दो घंटे बाद लिया जाता है। इसको ज्यादातर 18 साल से ऊपर उम्र के लोगों के लिए निर्धारित किया जाता है।
ओवरडोज के मामले में आपातकालीन चिकित्सा की तलाश करें या तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। किसी भी दवा का ओवरडोज होने पर साइड इफेक्ट की संभावना अधिक हो जाती है। ऐसे में डॉक्टर से परामर्श करना बेहद आवश्यक है।
और पढ़ें :Aceclo Plus: एसिक्लो प्लस क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
यदि आप निकार्डिया का एक डोज समय पर लेना भूल गए हैं तो याद आते ही डोज ले लें। हालांकि, अगर आपके अगली डोज को समय होने वाला है तो भूले हुए डोज की बजाए, अगली डोज का उपयोग पहले से तय किए गए समय पर करें। कभी भी एक साथ दो बार इस दवा का उपयोग न करें। ऐसा करने से इसके दुष्प्रभाव हो सकते हैं।
और पढ़ें: Clonidine : क्लोनिडीन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
और पढ़ें: Aciloc RD : एसिलोक RD क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
निकार्डिया दवा के कुछ मामूली और दुर्लभ, लेकिन गंभीर साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। इसके मामूली दुष्प्रभाव ज्यादातर अपने आप ही ठीक हो जाते हैं। यदि यह स्वंय ठीक नहीं होते हैं तो आपको अपने चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।
इसके कुछ दुष्प्रभाव गंभीर हो सकते हैं। यदि आपको इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई देते हैं, तो तुरंत अपने डॉक्टर को फोन करें या आपातकालीन चिकित्सा उपचार लें। जैसे:
और पढ़ें: Alex Syrup: एलेक्स सिरप क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
और पढ़ें: Becosules : बीकोस्यूल्स क्या है? जानिए इसके उपयोग, डोज और सावधानियां
यह दवा गर्भावस्था के दौरान उपयोग के लिए अनुशंसित नहीं है। जब तक कि आवश्यक न हो। इस दवा को लेने का निर्णय लेने से पहले संभावित लाभों और जोखिमों के बारे में अपने डॉक्टर से परामर्श करें। वहीं स्तनपान के दौरान निकार्डिया का इस्तेमाल करना सुरक्षित है। सीमित मानव डेटा से पता चलता है कि दवा बच्चे को किसी प्रकार का जोखिम नहीं पहुंचाती है।
और पढ़ें:Albendazole : एल्बेंडाजोल क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
कुछ दवाएं निकार्डिया के साथ परस्पर इंटरैक्ट कर सकती हैं, जिनमें ओवर-द-काउंटर दवाएं, विटामिन और हर्बल उत्पाद सभी शामिल हैं। डॉक्टर को उन सभी दवाओं के बारे में बताएं जो आप अभी उपयोग करते हैं या कर चुके हैं। इन दवाओं के साथ निकार्डिया का इटंरैक्शन परस्पर देखा गया है।
और पढ़ें :Roxid 150: रॉक्सीड 150 क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
निकार्डिया को अत्यधिक गर्मी और प्रत्यक्ष प्रकाश से दूर रखना चाहिए। इस दवा को कमरे के तापमान पर संग्रहित किया जाना चाहिए। इसे बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखें। दवा को फ्रिज में न रखें जब तक आपका डॉक्टर ऐसा करने के लिए न कहे।
और पढ़ें : T-Bact Cream : टी-बैक्ट क्रीम क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
निकार्डिया दो रूप में उपलब्ध है।
उपर दी गई जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। इसलिए किसी भी दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।