न्यूरोकाइंड ओडी दवा मिथाइलकोबैलेमिन (Meth ylcobalamin) जैसे तत्वों को मिलाकर तैयार की जाती है।इस टैबलेट में विटामिन बी 12 के तत्व पाए जाते हैं। सेल्स मल्टीप्लिकेशन, ब्लड फॉरमेशन, प्रोटीन सेंथेसिस जैसे तत्वों को कंट्रोल करने के लिए न्यूरोकांइड ओडी दी जाती है। ऐसे लोग जिनके शरीर में विटामिन बी 12 की कमी होती है या फिर परनीशियस एनीमिया से ग्रसित होते हैं, उनका उपचार करने के लिए इस दवा का इस्तेमाल किया जाता है। इस टैबलेट का सेवन डॉक्टरी सलाह के आधार पर करें।

न्यूरोकाइंड ओडी की खुराक डॉक्टर द्वारा निर्धारित की जाती है और उसी के अनुसार मरीज को इसका सेवन करना चाहिए। दवा की खुराक मरीज की उम्र, स्वास्थ्य स्थिति, रोग और इलाज की वृद्धि पर निर्भर करती है। इसलिए जरूरी है कि बिना डॉक्टरी सलाह के दवा का सेवन कतई न करें।
आमतौर पर इस टैबलेट को दिन में दो बार लेने की ही सलाह दी जाती है। इसका सेवन डॉक्टरी सलाह के साथ खाना खाने और रात को सोने से पहले किया जा सकता है। बेहतर रहेगा कि दवा का सेवन एक नियमित समय पर करें और रोजाना उसी समय खुराक लें।
न्यूरोकाइंड ओडी टैबलेट से यदि कोई ज्यादा डोज ले लेता है तो उस स्थिति में डॉक्टरी सलाह जरूरी हो जाती है। कई मामलों में मेडिकल इमरजेंसी तक की जरूरत पड़ती है। अगर न्यूरोकांइड ओडी के इंजेक्शन की बात करें तो यह इंजेक्शन सिर्फ व सिर्फ अस्पतालों या क्लीनिक में मेडिकल प्रोफेशनल की निगरानी में दिए जाते हैं। ऐसे में काफी कम संभावनाएं रहती है कि मरीज को ओवरडोज दिया जाए, लेकिन यदि किसी को ओवरडोज दे दिया जाए तो अस्पताल में तुरंत इलाज कराना जरूरी हो जाता है। मरीज को इमरजेंसी ट्रीटमेंट की आवश्यकता पड़ सकती है।
न्यूरोकाइंड ओडी का सेवन करना भूल गए हैं तो याद आते ही उसे लें। हालांकि, अगर आपकी अगली डोज का समय होने वाला है तो भूले हुए डोज की बजाए, अगली खुराक का सेवन पहले से तय किए गए समय पर करें। एक साथ दो खुराक का सेवन न करें।
इन बीमारियों के लिए न्यूरोकाइंड ओडी का किया जाता है इस्तेमाल
[mc4wp_form id=’183492″]
और पढ़ें : Ace Proxyvon: एस प्रोक्सीवोन क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
न्यूरोकाइंड ओडी टैबलेट का सेवन ओरली किया जाता है। आप पानी के साथ दवा का सेवन कर सकते हैं। इसका सेवन खाने के बाद या फिर खाने के पहले किया जा सकता है। दवा का इस्तेमाल तब तक करें, जब तक आपको डॉक्टर ने इसे लेने की सलाह दी हो। न्यूरोकाइंड ओडी टैबलेट के साइड इफेक्ट को लेकर पहले से ही बात कर लेनी चाहिए। बिना डॉक्टर का परामर्श लिए दवा को नहीं छोड़ना चाहिए। इस दवा का इस्तेमाल और खानपान के बीच कोई संबंध नहीं है।
और पढ़ें : Nicardia: निकार्डिया क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
इस दवा का इस्तेमाल करने से कुछ मेजर तो कुछ माइनर साइड इफेक्ट हो सकते हैं, जैसे:
जब तक जरूरी न हो तब तक गर्भवती महिलाओं को इस दवा का सेवन करने की सलाह नहीं दी जाती है। संभावना रहती है कि इस दवा का सेवन करने से उनको साइड इफेक्ट्स का सामना करना पड़े। वहीं ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं को भी जब तक जरूरी न हो तब तक उन्हें इस दवा का सेवन करने की सलाह नहीं दी जाती है।
और पढ़ें : Apcod Obis: एप्कोड ओबिस क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
यह दवा अलग-अलग लोगों पर अलग अलग तरीके से रिएक्शन करती है। ऐसे में डॉक्टरी सलाह लेने के बाद ही दवा का उपयोग करना चाहिए। यदि आप इस दवा के साथ अन्य दवाओं का सेवन करते/करती हैं तो संभावनाएं रहती है कि न्यूरोकाइंड ओडी टैबलेट का असर ही न हो। इसलिए सलाह दी जाता है कि यदि आप पहले से किसी दवा या हर्बल सप्लीमेंट का सेवन करते हैं तो डॉक्टरी सलाह लें।
इन दवाओं के साथ होती हैं न्यूरोकाइंड ओडी के रिएक्शन की संभावनाएं
इस दवा का सेवन करने के साथ यदि शराब का सेवन किया जाए तो संभावनाएं रहती है कि जिस बीमारी से निजात पाने के लिए आप दवा का इस्तेमाल कर रहे हैं वो दूर न हो पाए। ऐसे में बेहतर यही होगा कि ट्रीटमेंट के दौरान शराब का सेवन न करें।
और पढ़ें : Mala D: माला डी क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
न्यूरोकाइंड ओडी टैबलेट को घर में सामान्य रूम टेम्प्रेचर में ही रखें। कोशिश करें कि उसे सूर्य कि किरणों से बचाकर रखें। 25 डिग्री तापमान दवा के लिए बेस्ट है, लेकिन फ्रिज में रखने की गलती कतई न करें। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो यह दवा सामान्य रूप से काम नहीं कर पाएगी। इसके अलावा इसे बच्चों और जानवरों की पहुंच से दूर रखना चाहिए। यदि रखी हुई दवा का इस्तेमाल करते हैं तो उसके लिए डॉक्टरी सलाह लें। दवा को टॉयलेट में फ्लश न करें। डिस्पोज करने को लेकर डॉक्टर या कैमिस्ट से सलाह लें।
ऊपर दी गई जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। इसलिए किसी ड्रग का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Vitamin B12/https://medlineplus.gov/ency/article/002403.htm / Accessed 23 June 2020
Methylcobalamin hydrate/https://pubchem.ncbi.nlm.nih.gov/compound/91886214#section=Top / Accessed 23 June 2020
Vitamin B12/https://ods.od.nih.gov/factsheets/VitaminB12-HealthProfessional/ Accessed 23 June 2020
Vitamin B12/https://ods.od.nih.gov/factsheets/VitaminB12-Consumer/ Accessed 23 June 2020
Current Version
28/06/2020
Satish singh द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Satish singh