एस प्रोक्सीवोन (Ace Proxyvon) एक नॉन-स्टेरॉयडल एंटी-इंफ्लैमटॉरी ड्रग (non-steroidal anti-inflammatory drug) है।

एस प्रोक्सीवोन (Ace Proxyvon) एक प्रिस्क्रिप्शन ड्रग है यानी इसका इस्तेमाल डॉक्टर द्वारा पर्चे पर लिखे जाने के बाद ही किया जा सकता है।
इस टैबलेट में सक्रिय तत्व के रूप में एसिक्लोफिनेक, पैरासिटामोल और रेबिप्राजोल (Aceclofenac, Paracetamol and Rabeprazole) मौजूद होता है।
एस प्रोक्सीवोन का मुख्य इस्तेमाल दर्द निवारण के लिए किया जाता है।
और पढ़ें : Rebamipide: रेबामिपाइड क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स, डोज और सावधानियां
डॉक्टर के सुझाए अनुसार ही दवा का सेवन करना चाहिए। लंबे समय तक दवा का सेवन करने और ज्यादा मात्रा में दवा का सेवन करने से साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि डॉक्टरी सलाह ली जाए। इस दवा को चाहे तो खाना खाने के तुरंत बाद सेवन कर सकते हैं। ऐसा करने से पेट में इरीटेशन संबंधी परेशानियों से बच सकते हैं। वहीं दवा को चबाना नहीं है। किसी प्रकार का दुष्परिणाम दिखे तो डॉक्टरी सलाह लेना चाहिए। वहीं बिना डॉक्टरी सलाह के दवा शुरू करना और बंद करना आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है।
और पढ़ें : Onabet: ओनाबेट क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
एस प्रोक्सीवोन कई तत्वों को मिलाकर तैयार किया जाता है। इसमें एसिक्लोफिनेक + पैरासिटामोल/ एसिटेमिनोफेन + रेबिप्राजोल जैसे जत्व पाए जाते हैं। इसमें एसिक्लोफिनेक, पैरासिटामोल और एसीटेमिनोफेन एक प्रकार से पेन किलर का काम करते हैं। वहीं रेबेप्राजोल प्रोटीन पंप इनहिबिटर के तौर पर काम करता है और शरीर से एसिड सिक्रेशन को कम करने में मदद करता है।
इसका इस्तेमाल पेट की मांसपेशियों से जुड़ी ऐंठन को कम करने के लिए किया जाता है। इसे बच्चों और किशोरों को नहीं देने की सलाह दी जाती है। इस दवा का इस्तेमाल दर्द भरी रयूमेटिक कंडिशन जैसे एंकोलोसिंग स्पॉन्डिलाइटिस, ऑस्टिओअर्थराइटिस, रयूमेटाइड अर्थराइटिस का इलाज करने के लिए किया जाता है।
जब तब जरूरी न हो जाए तब तक शिशु को दूध पिलाने वाली महिलाओं और गर्भवती महिलाओं को इस दवा का सेवन करने की सलाह नहीं दी जाती है। जरूरी है कि दवा का सेवन करने के पूर्व डॉक्टर के इसके रिस्क और बेनिफिट्स के बारे में विचार-विमर्श कर लिया जाए।
और पढ़ें : fucibet: फुसीबेट क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
इस दवा का सेवन करने से कुछ मेजर तो कुछ माइनर साइड इफेक्ट हो सकते हैं, जैसे:
यह दवा अलग-अलग लोगों पर अलग-अलग तरीके से रिएक्शन करती है। ऐसे में डॉक्टरी सलाह लेने के बाद ही दवा का उपयोग करना चाहिए।
इन दवाओं के साथ हैं रिएक्शन की संभावनाएं
इस दवा का सेवन करने के साथ शराब का सेवन नहीं करने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि संभावनाएं रहती हैं कि कुछ साइड इफेक्ट्स हो। गंभीर गेस्ट्रोइंटेस्टाइनल ब्लीडिंग, सिर चकराना, थकान, कमजोरी, रैशेज, जी मचलाना, ज्वाइंट पेन, बुखार इसके कुछ लक्षण हैं जो दिखाई दे सकते हैं। शरीर में यदि ऐसे परिवर्तन हो तो डॉक्टरी सलाह लेना चाहिए।
निम्न बीमारियों व हेल्थ कंडिशन के साथ एस प्रोक्सीवोन रिएक्शन कर सकती है। अगर आपकी कोई हेल्थ कंडिशन है तो दवा का सेवन करने से पहले विशेष ध्यान दें।
एस प्रोक्सीवोन दवा वैसे तो उम्र, हाइट, वजन और मानसिक संतुलन के साथ शारीरिक क्षमता को ध्यान में रखकर दी जाती है। व्यस्कों को और बुजुर्गों को 20 एमजी दवा दी जाती है। इसके अलावा बच्चों की बात करें तो उन्हें 10 एमजी दवा खिला सकते हैं। माना जाता है कि इस दवा का असर एक घंटे में दिखना शुरू हो जाता है। खुराक 24 घंटों तक काम करती है। इसलिए जरूरी है कि खुराक संबंधी निर्णय डॉक्टरी सलाह के आधार पर करें।
सुझाए गई खुराक से यदि कोई ज्यादा डोज ले लेता है तो उस स्थिति में डॉक्टरी सलाह जरूरी है। कई मामलों में मेडिकल इमरजेंसी तक की जरूरत पड़ सकती है।
यदि कोई व्यक्ति इस दवा का सेवन करना भूल जाता है तो जरूरी है कि जितना जल्दी संभव हो दवा का सेवन कर लें। यदि अगली खुराक का समय हो गया है तो पहले से निर्धारित समय पर दवा का सेवन करें। डबल डोज का सेवन न करें।
[mc4wp_form id=’183492″]
और पढ़ें : Etoshine: एटोशाइन क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
दवा को घर में सामान्य रूम टेम्प्रेचर पर ही रखें। इसे सूर्य कि किरणों से बचाकर रखें। 25 डिग्री तापमान दवा के लिए बेस्ट है, लेकिन फ्रिज में रखने की गलती न करें। यदि आप ऐसा करते हैं तो यह दवा सामान्य रूप से काम नहीं कर पाएगी। इसके अलावा इसे बच्चों की पहुंच से दूर रखना चाहिए। दवा को खोलने के चार सप्ताह में इसका इस्तेमाल कर लेना ही उचित होगा। यदि रखी हुए दवा का इस्तेमाल करते हैं तो उसके लिए डॉक्टरी सलाह लें। दवा को डिस्पोज करने के बारे में डॉक्टर या कैमिस्ट से सलाह लें।
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए डाॅक्टरी सलाह लें। ।
यह दवा टैबलेट के रूप में 200 एमजी, 500 एमजी एवं 20 एमजी मिलीग्राम की स्ट्रेंथ में मार्केट में अवेलेबल है।
दवा की उपलब्धता की स्थिति : यह टैबलेट भारत में प्रतिबंधित नहीं है।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Oral Drotaverine and Aceclofenac Combination/http://www.ijopp.org/article/42 / Accessed on 16 June 2020
Aceclofenac/ https://www.medicines.org.uk/emc/search?q=Aceclofenac / Accessed on 16 June 2020
Drotaverine / https://www.drugbank.ca/drugs/DB06751 / Accessed on 16 June 2020
Acetaminophen / https://druginfo.nlm.nih.gov/drugportal/name/paracetamol / Accessed on 16 June 2020
Aceclofenac/ https://druginfo.nlm.nih.gov/drugportal/name/aceclofenac /Accessed on 16 June 2020
Rabeprazole: Uses, Side Effects, Dosage/https://www.drugsbanks.com/important-information-about-rabeprazole/Accessed 17 June 2020
Current Version
14/08/2020
Satish singh द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Nidhi Sinha