एंथ्रेक्स एक संक्रामक रोग है, जोकि बेसिलस ऐंथरैसिस जीवाणु के कारण होता है। यह इंफेक्शन मनुष्य को त्वचा, फेफड़े और मुंह के माध्यम से होता है। एंथ्रेक्स बहुत ही दुर्लभ है, लेकिन एक गंभीर बीमारी है। यह रोग मुख्य रूप से पशुओं को प्रभावित करता है। अगर कोई मनुष्य सीधे या अप्रत्यक्ष तरीके से उन पशुओं के संपर्क में आता है तो उसे यह इंफेक्शन हो सकता है। यानी, यह रोग पशुओं के माध्यम से मनुष्यों को प्रभावित करता है।

आमतौर पर एंथ्रेक्स के जीवाणु त्वचा में कट या खरोंच के माध्यम से प्रवेश कर जाते हैं। इस स्थिति को स्किन एंथ्रेक्स या क्युटेनियस (cutaneous) एंथ्रेक्स कहा जाता है। स्किन एंथ्रेक्स जब होता है तब कोई व्यक्ति संक्रमित पशु के संपर्क में आता है या संक्रमित पशु उत्पाद जैसे ऊन, खाल या बाल को छूता है। सिर, गर्दन, बाजुओं और हाथों पर स्किन एंथ्रेक्स होना सबसे सामान्य है। स्किन एंथ्रेक्स त्वचा को प्रभावित करता है और संक्रमित जगह के आसपास के ऊत्तक इसकी चपेट में आ जाते हैं।
और पढ़ें: Phlebitis : फिलीबाइटिस क्या है?
स्किन एंथ्रेक्स एंथ्रेक्स इंफेक्शन का एक सामान्य रूप है। साथ ही स्किन एंथ्रेक्स कम घातक माना जाता है। एंथ्रेक्स के जीवाणु के संपर्क में आने के एक से सात दिन के अंदर संक्रमण विकसित हो जाता है। स्किन एंथ्रेक्स का इलाज न करने पर इसके 20% तक मामलों में पीड़ितों की मौत हो जाती है। हालांकि, उचित इलाज से ज्यादातर स्किन एंथ्रेक्स से पीढ़ित लोग जीवित रह सकते हैं।
इसके अलावा एंथ्रेक्स के तीन प्रकार और हैं। उनके बारे में भी जान लेते हैं।
इंहेलेशन एंथ्रेक्स- ये तब डेवलप होता है जब एंथ्रेक्स बीजाणु वायुमार्ग के माध्यम से फेफड़ों में प्रवेश करते हैं। ऐसा सामान्य रूप से तब होता है जब वर्कर ऊन बनाते वक्त एंथ्रेक्स बीजाणुओं से युक्त वातावरण में सांस लेते हैं। बीजाणुओं के बीच सांस लेने का मतलब है कि व्यक्ति एंथ्रेक्स से एक्सप्रोज तो हुआ है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि व्यक्ति में एंथ्रेक्स के लक्षण होंगे।
वास्तविक बीमारी होने से पहले बैक्टीरियल बीजाणुओं का अंकुरित होना जरूरी है। इस प्रक्रिया में आमतौर पर 1-6 दिन लगते हैं। एक बार बीजाणु अंकुरित होने के बाद वे कई प्रकार के विषैले पदार्थ छोड़ते हैं। ये पदार्थ इंटरनल ब्लीडिंग, सूजन और टिशूज डैमेज का कारण बनते हैं।
गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल एंथ्रेक्स- ये तब विकसित होता है जब कोई एंथ्रेक्स-टेंटेड मांस खाता है।
इंजेक्शन एंथ्रेक्स- यह किसी ऐसे व्यक्ति में हो सकता है जो हेरोइन का इंजेक्शन लगाता है।
[mc4wp_form id=’183492″]
स्किन एंथ्रेक्स एक दुर्लभ बीमारी है। हालांकि, किसी भी संक्रमित पशु या पशु उत्पाद के संपर्क में आने पर आप में इसके होने का खतरा अधिक बढ़ जाता है। कई मामलों में यह घातक सिद्ध हो सकती है। इसकी अधिक जानकारी के लिए बेहतर होगा कि आप अपने डॉक्टर से सलाह लें।
और पढ़ें: Gaucher Diesease : गौशर रोग क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और निवारण
एंथ्रेक्स के लक्षण उसके होने के प्रकार पर निर्भर करते हैं। इसके लक्षण सामने आने में एक दिन से लेकर दो महीनों तक का समय लग सकता है। सभी प्रकार के एंथ्रेक्स में यदि इलाज न किया जाए तो यह बॉडी में फैलकर गंभीर बीमारियों का कारण बनते हैं। यहां तक कि इससे मृत्यु तक हो जाती है।
स्किन एंथ्रेक्स के लक्षण निम्नलिखित हैं:
इनहेलेशन एंथ्रेक्स के लक्षणों में निम्न शामिल हो सकते हैं
गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल एंथ्रेक्स के लक्षण निम्न हो सकते हैं
इंजेक्शन एंथ्रेक्स के लक्षण निम्न हैं
इंजेक्शन एंथ्रेक्स के लक्षण त्वचीय एंथ्रेक्स के समान होते हैं, लेकिन इंजेक्शन एंथ्रेक्स तेजी से पूरे शरीर में फैल सकता है और त्वचीय एंथ्रेक्स की तुलना में इसे पहचानना और इलाज करना कठिन होता है। इंजेक्शन दवा के उपयोग से जुड़े त्वचा और इंजेक्शन साइट संक्रमण आम हैं और जरूरी नहीं कि व्यक्ति को एंथ्रेक्स हो।
और पढ़ें: Mouth Ulcer: ये वजहें हो सकती हैं मुंह के छाले का कारण
कई सामान्य बीमारियां फ्लू से मिलते जुलते लक्षणों के सामने आते हैं। बेहद ही कम मामलों में एंथ्रेक्स की वजह से गले में खराश और मांसपेशियों में दर्द होता है। यदि आपको लगता है कि आप इसके संपर्क में आए हैं, उदाहरण के लिए यदि आप ऐसे वातावरण में कार्य करते हैं जहां पर स्किन एंथ्रेक्स होने की संभावना है। ऐसी स्थिति में इसका आंकलन और देखभाल के लिए तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
दुनिया के ऐसे क्षेत्रों में जहां पर स्किन एंथ्रेक्स या एंथ्रेक्स सामान्य है, यदि आप यहां पर जानवरों या पशु उत्पाद के संपर्क में आने पर इसके लक्षण नजर आते हैं तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। शुरुआती दौर में स्किन एंथ्रेक्स का पता लगाना इसके इलाज के लिए काफी जरूरी होता है।
और पढ़ें: Scurvy : स्कर्वी रोग क्या है?
स्किन एंथ्रेक्स का कारण निम्नलिखित हैं:
और पढ़ें: Ulcer : अल्सर क्या है?
यहां प्रदान की गई जानकारी को किसी भी मेडिकल सलाह के रूप ना समझें। अधिक जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
ब्लट टेस्ट, रेस्पिरेटरी सिक्रेशन (बलगम) या घाव की जांच के जरिए डॉक्टर स्किन एंथ्रेक्स का पता लगा सकता है। विगत समय में इसके संपर्क में आने की घटना या मेडिकल हिस्ट्री के बिना स्किन एंथ्रेक्स का पता लगाना मुश्किल होगा। ऐसे में यह सुनिश्चित करके अपने डॉक्टर को बताएं कि विगत समय में शायद आप कभी इसके संपर्क में आये हों। अपनी पिछली मेडिकल हिस्ट्री की जानकारी डॉक्टर को देना अति आवश्यक है।
और पढ़ें: Urticaria : पित्ती क्या है? जाने इसके कारण, लक्षण और उपाय
निम्नलिखित घरेलू उपाय आपको स्किन एंथ्रेक्स से बचने में मदद करेंगे:
उम्मीद करते हैं कि आपको यह आर्टिकल उपयोगी लगा होगा और स्किन एंथ्रेक्स से संबंधित जरूरी जानकारियां मिल गई होंगी। अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। अगर आपके मन में अन्य कोई सवाल हैं तो आप हमारे फेसबुक पेज पर पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब आपको कमेंट बॉक्स में देने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने करीबियों को इस जानकारी से अवगत कराने के लिए आप ये आर्टिकल जरूर शेयर करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Anthrax. https://img.medscape.com/thumbnail_library/cdc_140430_anthrax_xray_800x600.jpg Accessed Feb 13, 2020
Anthrax (skin). https://www.cdc.gov/anthrax/basics/types/cutaneous.html Accessed Feb 13, 2020
Anthrax (skin). https://www.cdc.gov/anthrax/basics/symptoms.html Accessed Feb 13, 2020
Anthrax (skin). https://www.skinsight.com/skin-conditions/atlas/anthrax Accessed Feb 13, 2020
Anthrax (skin). https://medlineplus.gov/ency/article/001325.htm Accessed Feb 13, 2020
Anthrax (skin). https://www.mayoclinic.org/diseases-conditions/anthrax/symptoms-causes/syc-20356203 Accessed Feb 13, 2020
Anthrax (skin). https://www.webmd.com/cold-and-flu/anthrax-treatment Accessed Feb 13, 2020
Current Version
07/10/2020
Sunil Kumar द्वारा लिखित
के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड डॉ. पूजा दाफळ
Updated by: Manjari Khare