इनहेल्ड एंथ्रेक्स एक संक्रामक रोग है जो एक जीवाणु से होता है, इस जीवाणु को बेसिलस ऐंथरैसिस कहा जाता है। यह इंफेक्शन मनुष्य को त्वचा, फेफड़े और मुंह के माध्यम से होता है। एंथ्रेक्स बहुत ही दुर्लभ लेकिन एक गंभीर बीमारी है। इनहेल्ड एंथ्रेक्स नामक रोग मुख्य रूप से पशुओं को प्रभावित करता है। अगर कोई मनुष्य सीधे या अप्रत्यक्ष तरीके से उन पशुओं के संपर्क में आता है, तो उसे भी यह इंफेक्शन हो सकता है। यानी, यह रोग पशुओं के माध्यम से मनुष्यों को प्रभावित करता है।
जब कोई व्यक्ति सांस के माध्यम से एंथ्रेक्स के जीवाणु को शरीर के अंदर ले जाता है और इस रोग का शिकार हो जाता है तो उसे इनहेल्ड एंथ्रेक्स कहा जाता है। जो लोग वूल मिल्स या ऐसी जगहों पर काम करते हैं। जहां वो संक्रमित जानवरों या संक्रमित जानवरों से बने उत्पादों के संपर्क में आते हैं। तो वो इन संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। ऐसा कहा जाए कि ऐसे लोगों के इस रोग से संक्रमित होने की संभावना बढ़ जाती है, तो गलत नहीं होगा। एंथ्रेक्स को सांस द्वारा अंदर ले जाने से यह संक्रमण मुख्य रूप से शरीर के बाकी हिस्सों में फैलने से पहले छाती में लिम्फ नोड्स में शुरू होता है। बाद में यह साँस लेने की गंभीर समस्याओं और शॉक का कारण बनता है।

इनहेल्ड एंथ्रेक्स तब विकसित होता है, जब एंथ्रेक्स बीजाणु वायुमार्ग के माध्यम से फेफड़ों में प्रवेश करते हैं। यह सबसे आमतौर पर तब होता है। जब वहां होने वाले लोग एंथ्रेक्स बीजाणुओं को सांस के माध्यम से शरीर के अंदर ले जाते हैं। बीजाणुओं में श्वास का मतलब है कि एक व्यक्ति का एंथ्रेक्स का शिकार बनना। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि व्यक्ति में इसके लक्षण भी दिखाई देंगे। यह रोग मुख्यतया जानवरों (जैसे-भेड़, मवेशी, घोड़े और बकरी) में होता है और उनसे मनुष्य तक पहुंचता है।
और पढ़ें :Calcium Pantothenate: कैल्शियम पैंटोथेनेट क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
[mc4wp_form id=’183492″]
इनहेल्ड एंथ्रेक्स के शुरुआत के लक्षण इस प्रकार हैं:
और पढ़ें- Phlebitis : फिलीबाइटिस क्या है?
अगर समस्या बढ़ जाती है, तो आपको यह भी अनुभव हो सकता है :
आपके डॉक्टर आपके लक्षणों के बारे में आपसे जानेंगे जैसे फ्लू या निमोनिया। इन्फ्लूएंजा के एक मामले का शीघ्र निदान करने के लिए रैपिड फ्लू टेस्ट कराना पड़ सकता है। यदि अन्य परीक्षण नकारात्मक हैं, तो एंथ्रेक्स के लिए आपको कुछ अन्य टेस्ट कराने पड़ सकते हैं, जैसे:
आपकी त्वचा के घाव से तरल पदार्थ का एक नमूना एक प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए प्रयोग किया जा सकता है। इसके परिणाम के अनुसार ही इस रोग के बारे में डॉक्टर अधिक जान पाते हैं।
इनहेल्ड एंथ्रेक्स बैक्टीरिया की जांच के लिए डॉक्टर रोगी के शरीर से थोड़ी सी मात्रा में खून का सैंपल ले सकते हैं।
इनहेल्ड एंथ्रेक्स के निदान के लिए डॉक्टर रोगी को चेस्ट एक्स-रे या कंप्यूटराइज्ड टोमोग्राफी (CT -स्कैन) कराने की सलाह दी जा सकती है।
इस टेस्ट में डॉक्टर आपके रीढ़ नलिका में इंजेक्शन के माध्यम से कुछ मात्रा में फ्लूइड निकाल सकते हैं। स्पाइनल टेप टेस्ट आमतौर पर केवल एंथ्रेक्स मेनिन्जाइटिस के निदान की पुष्टि करने के लिए किया जाता है।
और पढ़ें :Antinuclear Antibody ANA Test : जानें क्या है एंटीन्यूक्लियर एंटीबॉडी टेस्ट?
इनहेल्ड एंथ्रेक्स का उपचार एंटीबायोटिक्स के मेल से किया जाता है जैसे सिप्रोफ्लोक्सासिन को अन्य दवाइयों के साथ मिला कर। यह एंटीबायोटिक्स आमतौर पर साथ दिनों तक दी जाती हैं क्योंकि इन्हें ठीक होने में लंबे समय तक लग सकता है।
आपको कौन-सी एंटीबायोटिक का कॉम्बिनेशन देना है। यह बात आपकी उम्र, स्वास्थ्य और अन्य कई कारकों पर निर्भर करता है। जितनी जल्दी हो सके उपचार शुरू करने में अधिक फायदा होता है। हालांकि, एंथ्रेक्स के कुछ मामलों में एंटीबायोटिक्स से फायदा होता है। लेकिन, अगर एडवांस इनहेलेशन एंथ्रेक्स की सूरत में इसका प्रभाव हो सकता है कि अधिक न हो।
और पढ़ें : एंटीबायोटिक अवेयरनेस है जरूरी
कुछ अन्य कारण हैं जिनके अनुसार एंथ्रेक्स बहुत ही हानिकारक रोग है। कुछ ऐसे अन्य कारण हैं, जिनसे पता चलता है कि एंथ्रेक्स एक बायोटेरोरिस्ट अटैक के लिए एक प्रभावी एजेंट क्यों है।
इनहेल एंथ्रेक्स से ग्रसित होने के लिए, एंथ्रेक्स स्पोर्स (बीजाणु) के साथ सीधे संपर्क में आना आवश्यक है। इसकी अधिक संभावना है यदि आप:
इनहेल्ड एंथ्रेक्स को अन्य एंथ्रेक्स में से सबसे घातक माना जाता है। संक्रमण के बाद एक सप्ताह के भीतर संक्रमण विकसित होता है। लेकिन, इसमें दो महीने तक का समय लग सकता है। सर्वे के अनुसार, इनहेल्ड एंथ्रेक्स वाले केवल 10 – 15% रोगी , उपचार के बिना जीवित रहते हैं। हालांकि, सही उपचार के साथ, लगभग 55% रोगी जीवित रहते हैं।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Anthrax. https://www.mayoclinic.org/diseases-conditions/anthrax/symptoms-causes/syc-20356203. Accessed On 26 Dec 2019
Anthrax. https://www.cdc.gov/anthrax/basics/types/inhalation.html. Accessed On 26 Dec 2019
Anthrax. https://medlineplus.gov/ency/article/001325.htm. Accessed On 26 Dec 2019
Anthrax. https://www.healthline.com/health/anthrax#dangers-of-anthrax. Accessed On 26 Dec 2019
Current Version
24/06/2020
Anu sharma द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Satish singh