ओरेगन ग्रेप एक पौधा, जिसका प्रयोग कई बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है। इसका वानस्पतिक नाम महोनिया एक्युईफोलियम (Mahonia aquifolium) है। यह Berberidaceae परिवार से ताल्लुक रखता है। यह Mahonia aquifolium और Berberis aquifolium के नाम से भी जाना जाता है।

माउंटेन ग्रेप (mountain grape), ओरिगन ग्रेप हॉली (Oregon grape holly), ओरिगन बरबेरी (Oregon barberry), ब्लू बरबेरी (blue barberry), क्रीपिंग बरबेरी (creeping barberry), हॉली बरबेरी (holly barberry) के नाम से भी यह जड़ीबुटी जानी जाती है। दिखने में ये छोटे-छोटे अंगूर जैसे लगते हैं, लेकिन इनका इससे कुछ लेना देना नहीं है। टेस्ट में ये बहुत खट्टा होता है और इसमें बड़े बीज होते हैं। इस पौधे के पीली गोल्डन जड़ों का इस्तेमाल कई बीमारियों के इलाज में उपयोगी माना जाता है। बुखार, अर्थराइटिस, पीलिया और डायरिया के इलाज के लिए इसे लाभदायक माना जाता है। इसका इस्तेमाल यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन से निजात पाने के लिए भी किया जाता है।
यह भी पढ़ें: Garlic: लहसुन क्या है?
ओरेगन ग्रेप का इस्तेमाल कोल्ड, फ्लू, हर्पिस, हेपाटाइटिस, पेट खराब, कैंसर, स्किन डिसऑर्डर, यीस्ट इंफेक्शन आदि के इलाज में किया जाता है। कई शोध के अनुसार यह लिवर को दुरुस्त रखने और खून को साफ करने में बेहद कारगर है। इसकी जड़ों का इस्तेमाल कई स्किन संबंधित परेशानी जैसे सोरेसिस की दवाओं में किया जाता है।
इसमें पाचक उत्तेजक गुण होते हैं जो आंत पथ में ऐंठन से राहत दिलाते हैं। इसके अलावा इसमें रोगाणुरोधी गुण होते हैं जो एंटी-फंगल, एंटीबैक्टीरियल और एंटी-पैरासिटिक परेशानियों में मददगार है। इसमें एंटी-इन्फलामेटरी और इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने वाली प्रॉपर्टीज भी होती हैं।
इन परेशानियों में मददगार है ओरेगन ग्रेप का इस्तेमाल:
कुछ लोग इसका उपयोग इंफेक्शन के इलाज और पेट साफ करने के लिए कड़वे टॉनिक के तौर पर करते हैं।
ओरिगन ग्रेप को त्वचा रोग सोरायसिस के लिए स्किन पर लगाया जाता है। सोरायसिस में ये कीटाणुनाशक की तरह काम करता है।
इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से परामर्श करें।
ओरेगन ग्रेप पाचन उत्तेजक गुणों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ये आंते के मार्ग में ऐंठन से राहत प्रदान करता है। इसमें एंटी-फंगल, एंटी-पैरासिटिक और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसके अलावा इसमें एंटी-इंफ्लमेटरी प्रॉपर्टीज भी होती हैं, जो सूजन को दूर करने में मदद करती हैं। कई शोध में पाया गया है कि इसमें कुछ ऐसे केमिकल्स होते हैं, जो बैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन से निजात दिलाते हैं। ये सोरायसिस जैसे रोगों में स्किन सेल्स के होने वाले ओवरप्रोडक्शन को धीरे करता है। इसमें एल्कलॉयड्स होते हैं जो कई तरह के इंफेक्शन जैसे डायरिया, क्रोनिक कैंडिडिएसिस आदि से लड़ने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें: Grapefruit: चकोतरा क्या है?
अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट या हर्बलिस्ट से परामर्श लें, यदि:
ओरेगन ग्रेप का प्रयोग इन दवाओं के साथ न करें :
हर्बल सप्लिमेंट के उपयोग से जुड़े नियम, दवाओं के नियमों जितने सख्त नहीं होते हैं। इनकी उपयोगिता और सुरक्षा से जुड़े नियमों के लिए अभी और शोध की जरूरत है। इस हर्बल सप्लिमेंट के इस्तेमाल से पहले इसके फायदे और नुकसान की तुलना करना जरूरी है। इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए किसी हर्बल विशेषज्ञ या आयुर्वेदिक डॉक्टर से संपर्क करें।
यह भी पढ़ें: Strawberry: स्ट्रॉबेरी क्या है?
जरूरी नहीं सभी में ये साइड इफेक्ट्स दिखाई दें। इनसे अलग साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। अगर आपको इसकी अधिक जानकारी चाहिए तो एक बार किसी चिकित्सक या हर्बलिस्ट से कंसल्ट करें।
यह भी पढ़ें: Palm Oil : ताड़ का तेल क्या है ?
ओरेगन ग्रेप बार्क एक्सट्रैक्ट क्रीम:
प्रभावित जगहों पर दो से तीन बार रोजाना लगाएं।
ओरेगन ग्रेप रूट टी :
ओरेगन ग्रेप टिंचर :
दिन में तीन बार तीम मिलीलीटर पिएं।
यहां दी हुई जानकारियों का इस्तेमाल डॉक्टरी सलाह के विकल्प के रूप में न करें। डॉक्टर या हर्बलिस्ट की राय के बिना इस दवा का इस्तेमाल नहीं करें।
यह भी पढ़ें: Tinnitus: कान में आवाज आना हो सकता है खतरनाक, इसे न करें नजरअंदाज
किन रूपों में उपलब्ध है ओरेगन ग्रेप (Oregon Grape)?
ओरेगन ग्रेप निम्नलिखित रूपों में उपलब्ध है:
हैलो हेल्थ किसी भी प्रकार की मेडिकल सलाह, निदान या सारवार नहीं देता है न ही इसके लिए जिम्मेदार है।
हम आशा करते हैं आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा। हैलो हेल्थ के इस आर्टिकल में इस हर्बल से जुड़ी ज्यादातर जानकारियां देने की कोशिश की है, जो आपके काफी काम आ सकती हैं। अगर आपको ऊपर बताई गई कोई सी भी शारीरिक समस्या है तो इस हर्ब का इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। बस इस बात का ध्यान रखें कि हर हर्ब सुरक्षित नहीं होती। इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से कंसल्ट करें तभी इसका इस्तेमाल करें। ओरेगन ग्रेप से जुड़ी यदि आप अन्य जानकारी चाहते हैं तो आप हमसे कमेंट कर पूछ सकते हैं।
और पढ़ें :-
स्टेमिना बढ़ाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Oregon-Grape. http://www.webmd.com/vitamins-supplements/ingredientmono-493-oregon%20grape.aspx?activeingredientid=493&activeingredientname=oregon%20grape. Accessed December 25, 2016.
Oregon-Grape. http://www.herbal-supplement-resource.com/oregon-grape-root.html. Accessed December 25, 2016.
https://www.verywellhealth.com/oregon-grape-benefits-4590368 Accessed October 19, 2019.
https://www.herbalremediesadvice.org/oregon-grape-grape Accessed October 19, 2019.
https://www.herbrally.com/monographs/oregon-grape Accessed October 19, 2019.
Current Version
22/01/2020
Mona narang द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar
Updated by: Mona narang
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Dr Sharayu Maknikar