पफ बॉल एक प्रकार का कवक (मशरूम) है। इसका यह नाम इसलिए रखा गया है क्योंकि, यह परिपक्व होने पर ऊपर की तरफ फल के जैसा फटता है और उसमें से धूल जैसे दिखने वाले बीजाणु निकलते हैं।

यह ब्लड क्लॉट और ब्लीडिंग को कम करने में मदद करता है। इसी के साथ यह इंफेक्शन रोकने में भी मदद करता है। पफ बॉल यानि की इस मशरूम की कैप और बीजाणुओं का इस्तेमाल दवा के तौर पर होता है। लोग नाक से ब्लीडिंग रोकने और त्वचा की समस्याओं में पफ बॉल का इस्तेमाल करते हैं। यंग पफ बॉल मशरूम्स एडिबल होते हैं।
पफ बॉल के कार्य करने के संबंध में पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नही है। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।
निम्नलिखित परिस्थितियों में इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें:
और पढ़ें: पेनिस फंगल इंफेक्शन के कारण और उपचार
खाने की मात्रा में पफ बॉल का इस्तेमाल सुरक्षित समझा जाता है। दवा के तौर पर अधिक मात्रा में पफ बॉल का सेवन करना कितना सुरक्षित है, इस संबंध में पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नहीं है।
प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग: इन दोनों ही स्थितियों में पफ बॉल कितना सुरक्षित है, इस संबंध में पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नही है। सुरक्षा के लिहाज से इसका सेवन करने से बचें।
पफ बॉल के बीजाणु से सांस लेने में दिक्कत, निमोनिया जैसे लक्षण और सीने के एक्स-रे में बदलाव जैसे साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। हालांकि, हर व्यक्ति को यह साइड इफेक्ट्स नही होते हैं। उपरोक्त साइड इफेक्ट्स का अलावा भी पफ बॉल के कुछ दुष्प्रभाव हो सकते हैं, जिन्हें ऊपर बताया नहीं गया है। यदि आप इसके साइड इफेक्ट्स को लेकर चिंतित हैं तो अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें।
और पढ़ें : आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
पफ बॉल आपकी मौजूदा दवाइयों के साथ रिएक्शन कर सकता है या दवा का कार्य करने का तरीका परिवर्तित हो सकता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर या हर्बलिस्ट से संपर्क करें।
और पढ़ें: अस्थमा से राहत पाने के लिए ये घरेलू उपाय हैं कारगर
उपरोक्त जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं हो सकती। इसका इस्तेमाल करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें।
हर मरीज के मामले में पफ बॉल का डोज अलग हो सकता है। जो डोज आप ले रहे हैं वो आपकी उम्र, हेल्थ और दूसरे अन्य कारकों पर निर्भर करता है। औषधियां हमेशा ही सुरक्षित नहीं होती हैं। पफ बॉल के किसी मानक डोज के संबंध में जानकारी उपलब्ध नहीं है। इसके उपयुक्त डोज के लिए अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें।
[mc4wp_form id=’183492″]
हैलो हेल्थ किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह, निदान या इलाज मुहैया नहीं कराता।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Puff Ball http://www.webmd.com/vitamins-supplements/ingredientmono-38-puff%20ball.aspx?activeingredientid=38&activeingredientname=puff%20ball – Accessed September 29, 2017
Puff Ball http://www.emedicinehealth.com/puff_ball/vitamins-supplements.htm – Accessed September 29, 2017
Current Version
25/05/2020
Sunil Kumar द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar
Updated by: Shayali Rekha
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Dr Sharayu Maknikar