एल्थ्रोसिन में एरिथ्रोमाइसिन नामक तत्व होते हैं। ये एक मैक्रोलाइड एंटीबायोटिक है। इस दवा का इस्तेमाल कई तरह के बैक्टीरियल इंफेक्शन के ट्रीटमेंट के लिए किया जाता है। यह शरीर में बैक्टीरिया की वृद्धि को रोकता है।

इस टैबलेट का उपयोग बैक्टीरिया के कारण फेफड़े, गले, कान आदि में होने वाले संक्रमण के इलाज के लिए किया जाता है। निम्नलिखित स्वास्थ्य स्थितियों में एल्थ्रोसिन रिकमेंड की जाती है:
यहां पर दी गई जानकारी को डॉक्टर की सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले हमेशा डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
आमतौर पर इसकी हर 6 घंटे में 250 मिलीग्राम या फिर हर 12 घंटे में 500 मिलीग्राम की खुराक रिकमेंड की जाती है। दिनभर में इसकी अधिकतम 4 ग्राम खुराक दी जाती है। हालांकि अगर एक डोज 1 ग्राम या उससे अधिक है तो दिनभर में दो डोज रिकमेंड नहीं की जाती है।
बच्चों में इसकी खुराक उनकी उम्र, वजन और मेडिकल स्थिती पर निर्भर करती है। आमतौर पर उनकी खुराक 30 से 50 मिलीग्राम/वजन/दिन करके तय की जाती है। गंभीर स्थिती में ये डोज 4 ग्राम प्रति दिन की जा सकती है लेकिन इससे अधिक नहीं।
और पढ़ें : Lomotil : लोमोटिल क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
[mc4wp_form id=’183492″]
इमरजेंसी या ओवरडोज होने की स्थिति में अपने स्थानीय आपातकालीन सेवाओं को कॉल करें या अपने नजदीकी इमरजेंसी वॉर्ड में जाएं।
अगर एल्थ्रोसिन की खुराक लेना भूल जाते हैं तो याद आने पर जल्द से जल्द अपनी खुराक लें। हालांकि, अगर इसके कुछ ही समय बाद आपको अपनी अगली खुराक लेनी हो तो इसे न लें और अपनी नियमित खुराक के अनुसार ही इसका सेवन करते रहें।
और पढ़ें: Zifi 200 : जिफी 200 क्या है?
एल्थ्रोसिन का इस्तेमाल करने के बाद यदि आपको किसी तरह के एलर्जी रिएक्शन जैसे हाइव्स, सांस लेने में दिक्कत, होंठ, जीभ, चेहरे, खुजली या गले पर सूजन नजर आए तो तुरंत चिकित्सक से कंसल्ट करें।
निम्नलिखित साइड इफेक्ट्स नजर आने पर भी डॉक्टर से परामर्श लें:
हालांकि जरूरी नहीं सभी लोगों में ये सारे साइड इफेक्ट्स नजर आएं। हालांकि आपको यहां कुछ साइड इफेक्ट्स के बारे में नहीं बताया गया है। अगर आपको इन साइड इफेक्ट्स को लेकर कोई चिंता है तो इस बारे में अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से संपर्क करें।
और पढ़ें : Ondansetron : ओंडैनसैटरोन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
एल्थ्रोसिन का इस्तेमाल करने से पहले निम्नलिखित परिस्थितियों के बारे में एक बार अपने डॉक्टर से कंसल्ट करें:
अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के मुताबिक, एल्थ्रोसिन प्रेग्नेंसी रिस्क कैटेगरी में ‘B’ में है।
FDA प्रेग्नेंसी रिस्क कैटेगरी की लिस्ट नीचे दी गई है:
यदि आप किसी दवा का सेवन कर रहे हैं तो हो सकता है एल्थ्रोसिन उसके साथ इंटरैक्ट करे। इसे दवा का असर तो प्रभावित होगा ही साथ ही इससे साइड इफेक्ट्स होने का खतरा भी बढ़ता है। सुरक्षा के लिहाज से आप बिना डॉक्टर के सहमति के ना तो कोई दवा अपने से शुरू करें, न ही बंद करें और ना ही उसकी खुराक को बदलें।
निम्नलिखत दवाइयां एल्थ्रोसिन के साथ इंटरैक्ट कर सकती हैं:
इस लिस्ट में सभी दवाएं नहीं है जो एरिथ्रोमाइसिन के साथ इंटरैक्ट हैं। इसके अलावा विटामिन और हर्बल प्रोडक्ट भी हो सकते हैं जो इंटरैक्ट कर सकती हैं।
एल्थ्रोसिन के इस्तेमाल के साथ एल्कोहॉल को लेने की मनाही है। किसी खास डायट के साथ इसे लेना सुरक्षित है या नहीं इसकी जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
कुछ स्वास्थ्य स्थितियों के साथ एल्थ्रोसिन का इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। दवा को लेने से पहले अपनी मौजूदा स्वास्थ्य स्थितियों के बारे में डॉक्टर से बात करें, खासतौर पर अगर आपको:
एल्थ्रोसिन को स्टोर करने के लिए कमरे का तापमान सबसे बेहतर होता है। इसे धूप के सीधे प्रभाव या नमी से बचाकर रखना चाहिए। इसको कभी भी बाथरूम या ठंडी जगह पर न रखें। दवा को लेने से पहले उसके पैकेज पर लिखे जरूरी निर्देशों को अच्छे से पढ़ें। सुरक्षा के लिहाज से दवा को बच्चों और जानवरों की पहुंच से दूर रखना चाहिए।
बिना निर्देश के इस दवा को टॉयलेट या किसी नाले में न फेकें। अगर यह एक्सपायर हो चुकी है या इसका इस्तेमाल नहीं करना है तो यूज न करें। दवा का निस्तारण कैसे करना है इसकी अधिक जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।
एल्थ्रोसिन निम्नलिखित रूपों और डोजेज में उपलब्ध है: