शरीर में कैल्शियम की कमी को रोकने और इसके इलाज के लिए कैल्शियम कार्बोनेट का उपयोग किया जाता है। इसके अलावा डॉक्टर द्वारा निर्धारित किए गए दूसरी स्थितियों जो कि पेट में बनने वाले एसिड की वजह से होती हैं जैसे हार्टबर्न, पेट खराब या अपच आदि में भी इस्तेमाल हो सकता है। यह एक प्रकार के ऐंटासिड (Antacid) की तरह काम करता है जो कि पेट में एसिड की मात्रा को कम करता है।

नीचे दी गई जानकारी किसी चिकित्सक की सलाह नहीं है। इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने चिकित्सक या फार्मासिस्ट से संपर्क करें।
इस प्रोडक्ट को डॉक्टर के निर्देश के अनुसार ही खाएं। अगर आप इसे चबाने के रूप में इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसको निगलने से पहले इस दवा को अच्छी तरह से चबाएं। अगर आप इसे लिक्विड रूप में लेना चाहते हैं तो हर खुराक से पहले इसके बोतल में मौजूद दवा को ठीक से मिलाएं। प्रोडक्ट पैकेज पर दिए गए दिशा निर्देशों को ठीक से फॉलो करें। प्रोडक्ट पैकेज पर निर्धारित किए गए खुराक से ज्यादा इस दवा को ना लें। अगर आप इसके बारे में किसी जानकारी से अनभिज्ञ हैं तो इस स्थिति में डॉक्टर या फार्मासिस्ट से संपर्क करें।
अगर आपकी स्वास्थ्य स्थिति ऐसे ही बनी रहती है या स्थिति और अधिक खराब होती है तो अपने डॉक्टर को इस बारे में जरूर बताएं। जब तक आपका डॉक्टर ना कहे तब तक इस दवा की अधिकतम खुराक को दो हफ्ते से ज्यादा इस्तेमाल ना करें। अगर आपको लगे कि आपको गंभीर मेडिकल समस्या है तो तुरंत आपको मेडिकल अटेंशन की जरूरत है।
इमरजेंसी या ओवरडोज की स्थिति में आप अपने लोकल इमरजेंसी सेवाओं को कॉल करें या फिर अपने नजदीकी इमरजेंसी वार्ड में जाएं।
अगर आप कैल्शियम कार्बोनेट की खुराक लेना भूल जाते हैं तो याद आने पर जल्द से जल्द अपनी खुराक लें। हालांकि, अगर इसके कुछ ही समय बाद आपको अपनी अगली खुराक लेना हो तो इसे न लें और अपनी नियमित खुराक के अनुसार ही इसका सेवन करते रहें। डबल खुराक ना लें।
और पढ़ें: बड़े ब्रांड्स की 27 दवाइयां हुईं क्वॉलिटी टेस्ट में फेल
अगर आप इस ड्रग का इस्तेमाल करते हैं तो आपको कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं जैसे;
अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट को बताएं अगर आपको निम्नलिखित स्वास्थ्य समस्याएं या स्थितियां हैं जैसे;
लैक्टेशन (Lactation)
सुरक्षित, प्लेसेंटा को क्रॉस करता है, ब्रेस्ट मिल्क में पहुंचता है।
प्रेग्नेंसी के दौरान कैल्शियम कार्बोनेट के इस्तेमाल को लेकर ज्यादा जानकारी मौजूद नहीं है। कैल्शियम कार्बोनेट के फायदों और इसके नुकसान को लेकर आप अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।
एफडीए (FDA) प्रेग्नेंसी रिस्क कैटेगरी का संदर्भ नीचे दिया गया है। इसमें कैल्शियम कार्बोनेट (Calcium carbonate) को C केटेगरी में रखा गया है।
कुछ प्रोडक्ट्स जो इस दवा के साथ इंटरैक्ट कर सकते हैं जिनमें डिगोक्सिन, फॉस्फेट बाइंडर्स (जैसे कैल्शियम ऐसीटेट), फॉस्फेट सप्लिमेंट्स (जैसे पोटैशियम फॉस्फेट), सोडियम पॉलीस्टायरिन सल्फोनेट।
कैल्शियम कार्बोनेट दूसरे ड्रग्स के अवशोषित होने की प्रक्रिया को कम कर सकता है। जो ड्रग प्रभावित होते हैं उनमें टेट्रासाइक्लिन एंटीबायोटिक (जैसे डोक्सिसाइक्लिन, मिनोसाइक्लिन), बिसफोस्फोनेट्स (जैसे ऐलेन्ड्रोनेट) एस्ट्रामस्टिन, आयरन, लिवोथायरॉक्सिन, पेजोपैनिब, स्ट्रोंटियम, क्विनोलोन एन्टीबायोटिक (जैसे सिप्रोफ़्लॉक्सासिन, लिवोफ़्लॉक्सासिन) और दूसरे ड्रग्स भी शामिल हैं।
इसलिए जितना संभव हो सके इन दवाओं की खुराक को कैल्शियम कार्बोनेट की खुराक से अलग करें। इन खुराकों के बीच आपको कितना इंतजार करना चाहिए इस बारे में डॉक्टर या फार्मासिस्ट से पूछें और एक नियमित खुराक के बारे में भी पूछें जो आपकी सभी दवाओं के साथ काम करेगा।
कैल्शियम कार्बोनेट भोजन या एल्कोहॉल के साथ इंटरैक्ट कर सकता है जिससे दवा का एक्शन प्रभावित हो सकता है या फिर गंभीर साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। अगर भोजन या एल्कोहॉल के साथ कैल्शियम कार्बोनेट का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो डॉक्टर या फार्मासिस्ट से जरूर सलाह लें।
कैल्शियम कार्बोनेट को प्रकाश और नमी से दूर कमरे के तापमान पर स्टोर करना बेहतर होता है। कैल्शियम कार्बोनेट को कभी भी बाथरूम या ठंडी जगह में न रखें। मार्केट में कैल्शियम कार्बोनेट के अलग-अलग ब्रांड है जिन्हें स्टोर करने के लिए दिशा निर्देश भी अलग-अलग हो सकते हैं। जब भी कैल्शियम कार्बोनेट खरीदें सबसे पहले उसके पैकेज पर लिखे जरूरी निर्देशों को अच्छे से पढ़े या फिर अपने फार्मासिस्ट से इसके बारे में पूछें। सुरक्षा के लिहाज से आपको इसे बच्चों और जानवरों की पहुंच से दूर रखना चाहिए। बिना निर्देश के कैल्शियम कार्बोनेट को टॉयलेट या किसी नाले में न फेकें। अगर यह एक्सपायर हो चुका है या इसका इस्तेमाल नहीं करना है तो इसे नष्ट कर दें। इसकी अधिक जानकारी के लिए आप अपने फार्मासिस्ट से संपर्क कर सकते हैं।
कैल्शियम कार्बोनेट निम्नलिखित खुराकों और क्षमता में उपलब्ध है;