कार्वेडिलॉल का उपयोग हाई ब्लड प्रेशरऔर हार्ट फेल के इलाज के लिए किया जाता है। इस दवा का उपयोग दिल के दौरे के बाद हार्ट पम्पिंग को बेहतर करने के लिए भी किया जाता है। उच्च रक्तचाप को कम करने से स्ट्रोक, हार्ट अटैक और किडनी की समस्याओं को रोकने में मदद मिलती है।

यह दवा शरीर में कुछ प्राकृतिक पदार्थों की क्रिया को अवरुद्ध करके काम करती है, जैसे एपिनेफ्रीन या हार्ट और ब्लड वेसल्स। इससे हार्ट रेट, रक्तचाप और दिल पर तनाव कम होता है। कार्वेडिलॉल, एल्फा और बीटा ब्लॉकर्स के रूप में जानी जाने वाली दवाओं के एक वर्ग के अंतर्गत आती है। इसका प्रयोग अनियमित धड़कन (atrial fibrillation) के इलाज के लिए भी किया जा सकता है।
मुझे दवा (Carvedilol) का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए?
मैं कार्वेडिलॉल (Carvedilol) को कैसे स्टोर करूं?
कार्वेडिलॉल (Carvedilol) को हमेशा रूम टेम्प्रेचर पर ही स्टोर करें। इसे धूप के सीधे प्रकाश या नमी से दूर रखें। इस दवा के अलग-अलग ब्रांड हो सकते हैं और उनको स्टोर करने के दिशा-निर्देश भी अलग-अलग हो सकते हैं। स्टोर करने के लिए दवा के पैकेज पर लिखे हुए जरूरी निर्देशों को अच्छे से पढ़ें या फिर अपने डॉक्टर से इस बारे में पूछें। सुरक्षा के लिए, आपको सभी दवाओं को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखना चाहिए।
दवा का इस्तेमाल न करने पर या उसके एक्सपायर होने पर डॉक्टर के निर्देश के बिना इसे नाही इसे टॉयलेट में फ्लश करें और नाही नाली में फेकें। सुरक्षित रूप से दवा को नष्ट करने के बारे में अपने फार्मासिस्ट से परामर्श करें।
और पढ़ें : Dolo 650MG Tablet : डोलो 650 एमजी टैबलेट क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
कार्वेडिलॉल लेने से पहले, अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट को बताएं अगर-
इन कंडिशंस में यह दवा नहीं लेनी चाहिए-
डॉक्टर को बताएं अगर आपकी इनमें से कोई भी स्वास्थ्य स्थिति है-
और पढ़ें : Clonidine : क्लोनिडीन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
अभी तक पर्याप्त अध्ययन प्राप्त नहीं हैं कि गर्भावस्था के दौरान या स्तनपान के दौरान कार्वेडिलॉल (Carvedilol) का उपयोग करना कितना सुरक्षित है। इस दवा को लेने से पहले उससे होने वाले लाभों और साइड इफेक्ट्स के बारे में हमेशा अपने डॉक्टर से परामर्श करें। कार्वेडिलॉल (Carvedilol) अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन (FDA) के अनुसार जोखिम श्रेणी ‘सी’ के अंतर्गत आती है। एफडीए के द्वारा निर्धारित गर्भावस्था जोखिम श्रेणी :
A= कोई जोखिम नहीं
B= कुछ अध्ययनों में कोई जोखिम नहीं
C= कुछ जोखिम हो सकते हैं
D= जोखिम के सकारात्मक सबूत
X= विरोधाभाषी
N= अज्ञात
यदि आपको कोई एलर्जी हो और पित्ती, सांस लेने मे तकलीफ, चेहरे, होंठ, जीभ या गले की सूजन जैसे कोई भी लक्षण दिखाई दें, तो डॉक्टर से तुरंत परामर्श लें।
इन स्तिथियों में डॉक्टर से तुरंत सलाह लें, यदि-
हल्के-फुल्के दुष्प्रभाव-
हालांकि, दवा का इस्तेमाल करने वाले सभी लोगों में ये लक्षण नजर आए ऐसा जरूरी नहीं है। कुछ साइड इफेक्ट्स ऐसे भी हैं, जिनके बारे में यहां पर नहीं बताया गया है। अगर आपको इससे होने वाले किसी भी तरह के साइड इफेक्ट को लेकर कोई सवाल है, तो आपने डॉक्टर से संपर्क करें।
[mc4wp_form id=’183492″]
कार्वेडिलॉल (Carvedilol) के साथ अन्य दवाओं का इस्तेमाल रिएक्ट कर सकता है। परिणामस्वरूप, मौजूदा स्थितियों के लिए प्रयोग की जा रही दवा के काम करने का तरीका बदल सकता है। किसी भी तरह के बुरे प्रभाव से बचने के लिए आपको उन सभी दवाओं की एक लिस्ट रखनी चाहिए जिनका आप उपयोग कर रहे हैं (जिसमें डॉक्टर के पर्चे वाली दवाएं, गैर-पर्चे वाली दवाएं और हर्बल प्रोडक्ट्स शामिल हैं) और इसे अपने डॉक्टर और फार्मासिस्ट को दिखाएं। सुरक्षा के लिए अपने डॉक्टर की स्वीकृति के बिना किसी-भी दवा को शुरू न करें, न ही दवा लेना बंद करें और न ही खुराक बदलें।
अगर किसी भी भोजन या एल्कोहॉल के साथ कार्वेडिलॉल (Carvedilol) का सेवन कर रहें हैं तो अपने डॉक्टर को इसके बारे में बताएं। कुछ मामलों में इसके परिणाम नुकसानदायक हो सकते हैं।
कार्वेडिलॉल (Carvedilol) का इस्तेमाल सेहत के कुछ मामलों में खतरनाक हो सकता है। इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर और फार्मासिस्ट से अपनी मौजूदा स्वास्थ्य स्थितियों के बारे में बात करें।
कुछ स्वास्थ्य स्थितियां जो इस दवा के साथ रिएक्ट कर सकती हैं:
उपरोक्त दी गई जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। अगर आपको कोई समस्या है तो बिना जानकारी के दवा का सेवन न करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Carvedilol. https://www.drugs.com/carvedilol.html. Accessed July 24, 2017
Carvedilol. http://dailymed.nlm.nih.gov/dailymed/drugInfo.cfm?setid=fd2a1ff9-c69f-49a6-b6d0-7e96322ee225. Accessed July 24, 2017
Carvedilol. http://dailymed.nlm.nih.gov/dailymed/drugInfo.cfm?setid=c57982f2-c7da-488a-7ea9-b9609439ac68Accessed July 24, 2017
Carvedilol.https://www.medicalnewstoday.com/articles/carvedilol-oral-tablet#important-considerations Accessed July 24, 2017
Current Version
13/07/2020
Shikha Patel द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Mayank Khandelwal
Updated by: Manjari Khare
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Mayank Khandelwal