डाईसाइक्लोमीन का उपयोग ज्यादातर इरीटेबल बॉवेल सिंड्रोम के लक्षणों को ठीक करने के लिए किया जाता है। आपकी मेडिकल कंडिशंस के हिसाब से डॉक्टर इस दवा के उपयोग का सुझाव दे सकते हैं।
डाईसाइक्लोमीन एंटीकोलिनर्जिक होता है। यह पेट और आंतों की मांसपेशियों में एक रसायन के रिसाव को रोकने का काम करता है, जिससे मांसपेशियों को आराम मिलता है और उनमें ऐंठन कम हो जाती है।

डाईसाइक्लोमीन का उपयोग सिर्फ डॉक्टर के दिशानिर्देश के अनुसार करें। डोज की उचित मात्रा के लिए आप दवा के पैकेट पर दी गयी जानकारी की भी मदद ले सकते हैं।
डाईसाइक्लोमीन को आमतौर पर इंजेक्शन के रूप में, डॉक्टर के क्लीनिक या किसी अस्पताल में दिया जाता है। यदि आप डाईसाइक्लोमीन को घर पर लेना चाहते हैं तो किसी स्वास्थ्य विशेषज्ञ से परामर्श लेने के बाद ही आगे बढ़ें। डाईसाइक्लोमीन का प्रयोग करने से पहले ये सुनिश्चहित करें कि इसका प्रयोग कैसे करते हैं? डॉक्टर द्वारा सुझाए गए डोज और बतायी गयी प्रक्रिया के अनुसार ही दवा लें। किसी किस्म के संदेह की स्थिति में अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
डाईसाइक्लोमीन इंट्रामस्क्युलर (आईएम) इंजेक्शन के लिए उपयोगी है। यह इंट्रावीनस (IV) उपयोग के लिए नहीं है।
डाईसाइक्लोमीन का प्रयोग उस स्थिति में ना करें जब उसकी शीशी में कोई तत्व मिले, जो कि रंगहीन या धुंधला हो। नीडल, सीरिंज को बच्चों की पहुंच से दूर रखें। किसी भी नीडल या सीरिंज का दोबारा उपयोग ना करें। आप अपने स्वास्थ्य विशेषज्ञ से इन नीडल्स और अन्य सामग्री को डम्प करने का सही तरीका पूछ सकते हैं।
अगर आप मौखिक रूप से डाईसाइक्लोमीन नहीं ले पा रहें है तो आपको यह दवा इंजेक्शन के रूप में दी जाती है लेकिन, यह अस्थायी है। जैसे ही आप इसे लेने में सक्षम होते हैं, डॉक्टर डाईसाइक्लोमीन को मौखिक रूप से देने का निर्देश देंगे।
कोशिश करें की एक नियमित समय पर डाईसाइक्लोमीन का सेवन करें।
डाईसाइक्लोमीन को कमरे के तापमान पर, सीधे प्रकाश और नमी से दूर रखा जाता है। डाईसाइक्लोमीन को नुकसान से रोकने के लिए, कभी भी अपने बाथरूम या फ्रीजर में स्टोर ना करें। डाईसाइक्लोमीन के अलग-अलग ब्रांड हो सकते हैं जिनको स्टोर करने का तरीक़ा अलग हो सकता है। स्टोरेज से जुड़े निर्देशों के लिए हमेशा उत्पाद पैकेज पर दिए निर्देशों को पढ़ना महत्वपूर्ण है। आप अपने फार्मासिस्ट से भी पूछ सकते हैं। सुरक्षा के लिहाज से, आपको सभी दवाओं को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखना चाहिए।
कभी भी टॉयलेट में डाईसाइक्लोमीन को फ्लश नहीं करना चाहिए ना ही उन्हें किसी खुली नाली में डालना चाहिए, जब तक आपको ऐसा करने का निर्देश न दिया जाए। दवा के एक्स्पायर होने के बाद या आवश्यकता ना होने पर ही इसे डम्प करें।
डाईसाइक्लोमीन के उपयोग से पहले आप अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से परामर्श लें यदि :
डाईसाइक्लोमीन के सेवन से सुस्ती, चक्कर और धुंधली दृष्टि की शिकायत हो सकती है। यदि आप इस दवा का सेवन शराब या अन्य दवाओं के साथ करते हैं तो इसका दुष्प्रभाव भी हो सकता हैं। डाईसाइक्लोमीन का प्रयोग सावधानी के साथ करें। जब तक आप पूर्ण रूप से सुनिश्चित न कर लें की दवा खाने के बाद यह आपके शरीर पर कैसी प्रतिक्रिया देती है तब तक दवा खाकर गाड़ी ड्राइव ना करें।
डाईसाइक्लोमीन के सेवन से चक्कर आना, सिर का हल्का लगना, या बेहोशी जैसी स्थिति बन सकती है। इसके साथ शराब, गर्म मौसम, व्यायाम की कमी या बुखार इन प्रभावों को बढ़ा सकते हैं। इन्हें रोकने के लिए, बैठने के बाद धीरे खड़े हो, खासकर सुबह के समय। गर्मी के मौसम में या जब आप एक्टिव होकर काम करते हैं, तब ज्यादा गरम वातावरण में न रहें अन्यथा आपको हीटस्ट्रोक हो सकता है।
डाईसाइक्लोमीन आपकी आंखों को सूर्य के प्रकाश के प्रति अधिक संवेदनशील बना सकता है।
बुजुर्गों के केस में सावधानी के साथ डाईसाइक्लोमीन का उपयोग करें। वे इसके प्रभावों के प्रति अधिक संवेदनशील हो सकते हैं। 6 से कम उम्र के बच्चों में डायसाइक्लोमाइन का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए।
नीचे एफ.डी.ए द्वारा निर्धारित गर्भावस्था के खतरे की कैटेगरी निम्नलिखित है :
[mc4wp_form id=’183492″]
सभी दवाओं के अपने कुछ न कुछ साइड इफेक्ट्स होते हैं लेकिन, बहुत से लोगों पर इस दवा का कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है। यदि आपको निम्नलिखित में से कोई भी समस्या का अनुभव होता है तो आप तुरंत अपने डॉक्टर से सम्पर्क करें।
निम्नलिखित गंभीर दुष्प्रभावों में से कोई भी होने पर तुरंत अपने डॉक्टर से परामर्श लें :
यहां बताए गए साइड इफेक्ट्स के आलवा भी कई दुष्प्रभाव हो सकते हैं। यदि आपको कोई भी अन्य साइड इफेक्ट का अनुभव होता है तो कृपया तुरंत अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
डाईसाइक्लोमीन उन सभी अन्य दवाओं के साथ क्रिया कर सकती है जो आप वर्तमान में ले रहे हैं। जिसकी वजह से साइड इफेक्ट्स का खतरा बाढ़ जाता है। किसी भी संभावित दवा से कहीं डाईसाइक्लोमीन क्रिया ना कर जाए, इससे बचने के लिए, आपको उन सभी दवाओं की एक सूची रखनी चाहिए, जिनका आप सेवन कर रहे हैं। अपनी सुरक्षा के लिए, अपने डॉक्टर को बिना बताए किसी भी दवा की खुराक ना बदलें।
डाईसाइक्लोमीन के साथ क्रिया कर सकने वाली दवा निम्नलिखित हैं:
भोजन या एल्कोहॉल के साथ दवा के काम करने से दवा के काम करने तरीके में बदलाव या गंभीर साइड इफेक्ट हो सकते हैं।
डाईसाइक्लोमीन आपकी स्वास्थ्य स्थिति के साथ परस्पर क्रिया कर सकता है। यह इंटरैक्शन आपकी स्वास्थ्य स्थिति को खराब कर सकता है या दवा के काम करने के तरीके को बदल सकता है। यह हमेशा महत्वपूर्ण है कि आप अपने डॉक्टर और फार्मासिस्ट को उन सभी स्वास्थ्य स्थितियों के बारे में बताएं जो वर्तमान में हैं।
आपातकाल की स्थिति में, अपने स्थानीय आपातकालीन सेवाओं को कॉल करें या अपने निकटतम अस्पताल में जाएं।
यदि आप दवा की कोई खुराक भूल गए हैं तो खुराक याद आते ही इसे जल्द से जल्द लें। यदि आपकी अगली खुराक का समय आ गया है, तो छूटी हुई खुराक को रहने दें और अपनी नियमित खुराक निर्धारित समय पर ले लें। दोहरी खुराक न लें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Dicyclomine. https://medlineplus.gov/druginfo/meds/a684007.html. Accessed on 08 July, 2020.
Bentyl (dicyclomine hydrochloride) capsules label. https://www.accessdata.fda.gov/drugsatfda_docs/label/2011/007409s041lbl.pdf. Accessed on 08 July, 2020.
Dicyclomine. https://pubchem.ncbi.nlm.nih.gov/compound/Dicyclomine. Accessed on 08 July, 2020.
LABEL: DICYCLOMINE HYDROCHLORIDE capsule. https://dailymed.nlm.nih.gov/dailymed/drugInfo.cfm?setid=f325dd3d-8ebe-4aa3-8c45-43438c75defe. Accessed on 08 July, 2020.
Current Version
08/07/2020
Pawan Upadhyaya द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Ankita mishra