हमें बताएं, क्या गलती थी.
हमें बताएं, क्या उपलब्ध नहीं है.
हम निजी हेल्थ सलाह, निदान और इलाज नहीं दे सकते, पर हम आपकी सलाह जरूर जानना चाहेंगे। कृपया बॉक्स में लिखें।
ड्यूलकोफ्लेक्स (Dulcoflex) दवा का इस्तेमाल आमतौर पर मामूली और गंभीर कब्ज, प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले कब्ज, आंतों के सिंड्रोम और सर्जिकल ऑपरेशन से पहले आंत को साफ करने के लिए किया जाता है। इसमें बिसाकोडाइल (Bisacodyl) मुख्य सक्रिय घटक के तौर पर पाया जाता है।
जिन्हें मल त्यागने में कठिनाई होती है डॉक्टर उन्हें ड्यूलकोफ्लेक्स की सलाह देते हैं। यह मल को नरम करता है, जिससे सूखे मल की समस्याओं से पीड़ित लोगों को राहत मिलती है। इस दवा का निर्माण बोहेरिंगर इंगेलहैम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जाता है।
ड्यूलकोफ्लेक्स का उपयोगः
बताए गए लक्षणों के अलावा अन्य समस्याओं के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है, अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से संपर्क करें।
ड्यूलकोफ्लेक्स (Dulcoflex) का इस्तेमाल रोगी की स्वास्थ्य अवस्था को देखते हुए निर्धारित किया जाता है। अगर इसमें शामिल किसी भी तत्व से रोगी को एलर्जी होती है तो डॉक्टर इसके इस्तेमाल की सलाह नहीं दी जाती है। साथ ही जो महिलाएं प्रेग्नेंट होती हैं, उन्हें भी इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर इसकी खुराक लें रहें हैं, तो सिर्फ उतनी ही मात्रा लेनी चाहिए जितनी की आपके डॉक्टर ने निर्धारित की होती है।
इसकी खुराक लेने से पहले डॉक्टर से अपने मौजूदा स्वास्थ्य की स्थिती के बारे में बात करनी चाहिए। इसकी खुराक भोजन के साथ और बिना भोजन के भी ली जा सकती है। पहली बार दवा की खुराक लेने से पहले इसके पैकेट पर दिए गए निर्देशों को पढ़ना चाहिए। अगर आप इसकी खुराक लेना भूल जाते हैं, खुराक लेने में देरी करते हैं या खुराक लेने के बाद उल्टी हो जाती है, तो अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से बात करें।
मार्केट में ड्यूलकोफ्लेक्स को अलग-अलग ब्रांड बेचते है, ऐसे में इन्हें स्टोर करने के तरीके भी अलग-अलग हो सकते हैं। इसके लिए आपको इसे पैकेट के साथ मिलने वाले लीफलेट को ठीक से पढ़ना होगा। इसके रख-रखाव के लिए रूम टेम्परेटर सबसे बेहतर होता है। इसे धूप के सीधे प्रभाव या नमी में आने से बचाने की जरूरत होती है। ड्यूलकोफ्लेक्स को कभी भी बाथरूम या अन्य किसी ठंडी जगह में नहीं रखना चाहिए। सुरक्षा के लिहाज से इसे बच्चों और जानवरों की पहुंच से दूर रखना चाहिए। जब भी ड्यूलकोफ्लेक्स खरीदें सबसे पहले उसके पैकेज पर लिखे जरूरी निर्देशों को अच्छे से पढ़े या फिर अपने डॉक्टर से इसके बारे में बात करें।
इस्तेमाल न होने पर बिना निर्देश के इसे टॉयलेट या किसी नाले में न फेकें। अगर यह एक्सपायर हो चुका है या डॉक्टर द्वारा इसका इस्तेमाल बंद करने की सलाह दी गई है, तो इसका इस्तेमाल न करें। इसकी अधिक जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।
ड्यूलकोफ्लेक्स का उपयोग करने से पहले इन स्थितियों के बारे में अपने डॉक्टर से बात करेः
और पढ़ें : Crohns Disease : क्रोहन रोग क्या है? जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज
प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान ड्यूलकोफ्लेक्स के इस्तेमाल करने से महिलाओं को किस तरह की परेशानियां हो सकती हैं इसके बारे में अभी कोई खास जानकारी नहीं है। अगर दवा की खुराक लेनी आवश्यक हो, तो केवल अपने विशेषज्ञ या चिकित्सक की सलाह लें। कुछ स्थितियों में इस दवा के सेवन से बचने की जरूरत है।
नीचे ड्यूलकोफ्लेक्स के सेवन से होने वाले कुछ संभावित दुष्प्रभावों की लिस्ट है। अगर आपको निम्नलिखित दुष्प्रभावों में से कोई भी लक्षण नजर आए तो अपने डॉक्टर से परामर्श करें और इसका सेवन तुरंत रोक देः
इसके इस्तेमाल के कारण होने वाले सभी दुष्प्रभाव यहां पर नहीं बताएं गए हैं। अगर आप किसी भी तरह का जोखिम महसूस करते हैं तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
अगर आप किसी भी दवा का सेवन कर रहे हैं, तो उसके साथ ड्यूलकोफ्लेक्स इस्तेमाल करने से पहले यह जरूर जान लें कि उसके साथ इस दवा का इस्तेमाल करने से आपको किस तरह की परेशानी हो सकती है। साथ ही यह आपकी पहले से ली जा रही दवा के असर को भी प्रभावित कर सकती है। बिना डॉक्टर की सलाह के इसका सेवन न करें।
अगर किसी भी भोजन या एल्कोहॉल के साथ ड्यूलकोफ्लेक्स का सेवन किया जाए तो इसके परिणाम खतरनाक हो सकते हैं। इसलिए इसे किस तरह के खाद्य पदार्थों के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है इसके बारे में अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से बातचीत करें।
और पढ़ें : Propranolol : प्रॉप्रैनोलॉल क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
ड्यूलकोफ्लेक्स (Dulcoflex) का इस्तेमाल आपकी सेहत के लिए कुछ मामलों में खतरनाक हो सकता है। इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर और फार्मासिस्ट से अपनी मौजूदा स्वास्थ्य स्थितियों के बारे में बात करें। इसका अधिक सेवन किडनी और लिवर के लिए खतरनाक हो सकता है। अगर किसी भी तरह के लक्षण या बीमारी की स्थिती है, तो आपने डॉक्टर से संपर्क करें। इसके इस्तेमाल के दुष्प्रभाव के कुछ लक्षण हैं:
और पढ़ें: पेट दर्द (Stomach Pain) से निपटने के लिए जानें आसान घरेलू उपाय
ड्यूलकोफ्लेक्स निम्नलिखित खुराकों के तौर पर उपलब्ध है:
इमरजेंसी या ओवरडोज होने की स्थिती में अपनी स्थानीय आपातकालीन सेवाओं को कॉल करें या अपने नजदीकी इमरजेंसी वॉर्ड जाएं। अगर ओवरडोज की कुछ ही समय में लिया हो तो रोगी को तुरंत उल्टी करने का प्रयास करना चाहिए।
अगर ड्यूलकोफ्लेक्स की खुराक लेना भूल जाते हैं तो याद आने पर जल्द से जल्द अपनी खुराक लें। हालांकि, अगर इसके कुछ ही समय बाद आपको अपनी अगली खुराक लेनी हो तो इसे न लें और अपनी नियमित खुराक के अनुसार ही इसका सेवन करते रहें।
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
DULCOLAX 5 mg Suppositories for Children/https://www.medicines.org.uk/emc/product/5505/smpc/Accessed on 20/05/2020
DULCOLAX/https://www.drugs.com/dulcolax.html/Accessed on 20/05/2020
DULCOLAX/https://dailymed.nlm.nih.gov/dailymed/drugInfo.cfm?setid=8527ae95-fdfd-4b62-9f56-598c2656aeb6/Accessed on 20/05/2020
DULCOLAX- bisacodyl tablet, coated /https://dailymed.nlm.nih.gov/dailymed/fda/fdaDrugXsl.cfm?setid=eac116c1-d109-4c01-8cd4-ba27ddd2ce40&type=display/Accessed on 20/05/2020