मेटोक्लोप्रामाईड पेट और आंतों से संबंधित समस्याओं के इलाज में उपयोग होता है। जब पेट में होने वाली तकलीफों में सामान्य दवाएं काम नहीं करती हैं तब मेटोक्लोप्रामाईड शार्ट टर्म ट्रीटमेंट (4 से 12 हफ्ते) के रूप में इस्तेमाल होता है। ज्यादातर यह खाना खाने के बाद या दिन के समय होने वाले हार्टबर्न के लिए इस्तेमाल होता है। हार्टबर्न का इलाज होने से पेट के एसिड द्वारा इसोफेगस (esophagus) को होने वाला डैमेज कम होता है और घाव भरने में मदद मिलती है।

मेटोक्लोप्रामाईड डायबिटीज के उन मरीजों में भी इस्तेमाल होता है जिनका पेट आसानी से खाली (गैस्ट्रोपेरेसिस, gastroparesis) नहीं होता है। गैस्ट्रोपेरेसिस का इलाज होने से मिचली, उल्टी और पेट भरे होने के लक्षण कम होते हैं। मेटोक्लोप्रामाईड नैचुरल पदार्थ (डोपामिन) को ब्लॉक करने का काम करता है। यह दवा आंतों के मूवमेंट और पेट खाली होने की प्रक्रिया को तेजी प्रदान करता है।
दूसरे उपयोग: इस ड्रग के कई सारे उपयोग हैं जो इसके प्रोफेशनल लेबल पर नहीं बताए जाते हैं लेकिन आपके हेल्थकेयर प्रोफेशनल द्वारा मरीजों को बताए जाते हैं। जिस स्थिति के लिए हेल्थकेयर प्रोफेशनल इस दवा का इस्तेमाल करने को कहे, आप उसी स्थिति में इस दवा का इस्तेमाल करें।
कैंसर के ट्रीटमेंट के दौरान कीमोथेरेपी से होने वाली मिचली/उल्टी को रोकने में भी मेटोक्लोप्रामाईड का इस्तेमाल हो सकता है।
सामान्य रूप से रोजाना चार बार या डॉक्टर के सलाह के अनुसार इस दवा को भोजन और सोने से 30 मिनट पहले ही खाएं। अगर आप मेटीक्लोप्रामाइड को लिक्विड रूप में ले रहे हैं तो इसकी खुराक को खास डिवाइस/चम्मच से ही नापें। घर मे इस्तेमाल होने वाले चम्मच का इस्तेमाल ना करें क्योंकि इससे आपको सही खुराक नहीं मिल पाती है।
अगर आप तोड़ कर इस टैबलेट का इस्तेमाल कर रहें हैं तो इस टैबलेट को ब्लिस्टर पैक से तब तक ना हटाएं जब तक पूरी खुराक ना हो जाए। मेटीक्लोप्रामाईड को इस्तेमाल करने से पहले हाथों को ड्राई कर लें। अगर यह टैबलेट टूट जाए तो इसका इस्तेमाल ना करें। पैक से टैबलेट निकालने के तुरंत बाद ही इसे अपनी जीभ पर रखें। इसे पूरी तरह से घुलने दें फिर इसे लार के माध्यम से निगलें। इस दवा को पानी के साथ लेने की को जरूरत नहीं है।
इस दवा की खुराक आपके स्वास्थ्य स्थिति, आपके वजन और आप इलाज के प्रति कितने संवेदनशील हैं, इस बात पर आधारित होती है। अगर हार्टबर्न एक निश्चित समय पर होता है (जैसे शाम के भोजन के बाद) तो आपका डॉक्टर इस दवा को पूरे दिन लेने के बजाय इसकी एक ही खुराक लेने के लिए निर्देश दे सकता है। इससे साइड इफेक्ट्स होने का खतरा कम हो जाएगा।
और पढ़ेंः हैंगओवर (Hangover) में उल्टी से बचने के लिए ये गोली आएगी आपके काम
इस दवा को बनाने वालों के अनुसार इस दवा का इस्तेमाल 12 हफ्ताें से ज्यादा नहीं करना चाहिए।
डायबिटिक गैस्ट्रोपेरासिस के इलाज के लिए आमतौर पर मेटीक्लोप्रामाईड दो से आठ हफ्ताें के लिए तब तक इस्तेमाल होती है जब तक आपकी आंत ठीक से काम ना करने लगे। जब लक्षण फिर से आने लगते हैं तो आपका डॉक्टर मेटीक्लोप्रामाइड को शुरू करने का निर्देश दे सकता है और आपके बेहतर होने पर इसे बंद कर सकता है।
मेटोक्लोप्रामाईड के ज्यादा से ज्यादा फायदे पाने के लिए इसे नियमित रूप से इस्तेमाल करें। इस दवा को भोजन करने से पहले रोजाना एक ही समय पर लें।
अगर आप मेटोक्लोप्रामाईड की अधिक खुराक लंबे समय तक नियमित रूप से लेते हैं और अचानक से इसे बंद करते हैं तो (सुस्ती, नर्वसनेस, सिर दर्द) आदि हो सकते हैं। इसको रोकने के लिए डॉक्टर धीरे-धीरे आपकी खुराक को कम कर सकता है। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर या फार्मासिस्ट की सलाह लें।
अगर यह स्थिति लगातार बनी रहती है या और अधिक खराब होती है तो डॉक्टर को जरूर बताएं।
मेटोक्लोप्रामाईड को प्रकाश और नमी से दूर कमरे के तापमान पर स्टोर करना बेहतर होता है। मेटोक्लोप्रामाईड को कभी भी बाथरूम या ठंडी जगह में न रखें। मार्केट में मेटीक्लोप्रामाइड के अलग-अलग ब्रांड हैं जिन्हें स्टोर करने के लिए दिशा निर्देश भी अलग-अलग हो सकते हैं। जब भी मेटोक्लोप्रामाईड खरीदें सबसे पहले उसके पैकेज पर लिखे जरूरी निर्देशों को अच्छे से पढ़े या फिर अपने फार्मासिस्ट से इसके बारे में पूछें। सुरक्षा के लिहाज से आपको इसे बच्चों और जानवरों की पहुंच से दूर रखना चाहिए।
बिना निर्देश के मेटोक्लोप्रामाईड को टॉयलेट या किसी नाले में न फेकें। अगर यह एक्सपायर हो चुका है या इसका इस्तेमाल नहीं करना है तो इसे नष्ट कर दें। इसकी अधिक जानकारी के लिए आप अपने फार्मासिस्ट से संपर्क कर सकते हैं।
और पढ़ें- Nootropics : नूट्रोपिक्स, ये दवाएं आपके दिमाग को बना सकती हैं ‘एवेंजर्स’
मेटोक्लोप्रामाईड को लेने से पहले,
प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान महिलाओं में मेटोक्लोप्रामाईड के इस्तेमाल को लेकर अभी पर्याप्त जानकारी नहीं है। मेटोक्लोप्रामाईड लेने से पहले इसके फायदों और नुकसान के बारे में डॉक्टर से जरूर सलाह लें। यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) के अनुसार मेटोक्लोप्रामाईड प्रेग्नेंसी रिस्क कैटेगरी बी (pregnancy risk category B) के अंतर्गत आता है।
एफडीए प्रेग्नेंसी रिस्क कैटेगरी का संदर्भ नीचे दिया गया है,
[mc4wp_form id=’183492″]
अगर आपको किसी तरह की एलर्जी, हीव्स, सांस लेने में दिक्कत, चेहरे, होंठ, जीभ और गले मे सूजन आदि जैसी समस्याएं हों तो आप मेडिकल सहायता जरूर लें।
अगर इलाज के पहले दो दिन के भीतर आपको नीचे बताए गए गंभीर मूवमेंट डिसऑर्डर महसूस हो तो आप मेटीक्लोप्रामाईड का इस्तेमाल बंद करें और डॉक्टर को तुरंत कॉल करें।
अगर आपको नीचे बताए गए साइड इफेक्ट्स महसूस हों तो मेटोक्लोप्रामाईड का इस्तेमाल बंद करें और अपने डॉक्टर को कॉल करें;
कम गंभीर साइड इफेक्ट्स जैसे;
सभी लोगों को ये सारे साइड इफेक्ट्स महसूस नहीं होते हैं। यहां पर सारे साइड इफेक्ट्स नहीं बताए गए हैं। अगर आपको इनमें से कोई भी साइड इफेक्ट्स महसूस होते हैं तो आप डॉक्टर या फार्मासिस्ट से संपर्क करें।
और पढ़ें- जानें कैसे रेड मीट की वजह से बढ़ सकती है ब्रेस्ट कैंसर की संभावना
अगर आप वर्तमान में कोई दवा ले रहें हैं तो यह मेटोक्लोप्रामाईड उसके साथ इंटरैक्ट कर सकता है जिससे दवा का एक्शन प्रभावित होगा या फिर गंभीर साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। इस चीज को रोकने के लिए आप उन दवाओं की लिस्ट रखें जो डॉक्टर द्वारा पर्चे पर लिखी गई हों या ना लिखी गई हों या हर्बल प्रोडक्ट्स हो और उन्हें डॉक्टर या फार्मासिस्ट के साथ शेयर करें। सुरक्षा के लिहाज से आप बिना डॉक्टर के सहमति के ना तो कोई दवा अपने से शुरू करें, ना ही बंद करें और ना ही उसकी खुराक को बदलें।
और पढ़ें : एम्पीसिलिन और सलबैक्टम क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
अगर आप नियमित रूप से दूसरी दवाइयां इस्तेमाल कर रहें हैं जिससे आपको नींद आए (जैसे सर्दी या एलर्जी की दवाइयां, सेडेटिव, नार्कोटिक दवाइयां, स्लीपिंग पिल्स, मसल्स को रिलैक्स करने वाली दवाइयां और दौरे पड़ना, डिप्रेशन या उलझन की दवाइयां), तो इस स्थिति में मेटोक्लोप्रामाईड इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर को बताएं। ये सारी दवाइयां नींद को और अधिक बढ़ावा देती हैं। आप अपने डॉक्टर को बताएं अगर आप दूसरी कोई दवाइयां इस्तेमाल करते हैं। जैसे;
मेटोक्लोप्रामाईड भोजन या एल्कोहॉल के साथ इंटरैक्ट कर सकता है जिससे दवा का एक्शन प्रभावित हो सकता है या फिर गंभीर साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। अगर भोजन या एल्कोहॉल के साथ मेटोक्लोप्रामाईड का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो डॉक्टर या फार्मासिस्ट से जरूर सलाह लें।
मेटोक्लोप्रामाईड आपके स्वास्थ्य स्थिति के साथ इंटरैक्ट कर सकता है। इससे आपकी स्वास्थ्य स्थिति और अधिक खराब हो सकती है या इस दवा का एक्शन प्रभावित हो सकता है। आप अपने डॉक्टर फार्मासिस्ट को अपने मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जरूर बताएं अगर आपको निम्नलिखित समस्याएं हों;
नीचे दी गई जानकारी किसी चिकित्सक की सलाह नहीं है। इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने चिकित्सक या फार्मासिस्ट से संपर्क करें।
मेटोक्लोप्रामाईड निम्नलिखित खुराक और क्षमता में उपलब्ध है;
इस स्थिति में अपने लोकल इमरजेंसी सेवाओं को कॉल करें या अपने नजदीकी इमरजेंसी वार्ड में जाएं।
अगर आप मेटोक्लोप्रामाईड की खुराक लेना भूल जाते हैं तो याद आने पर जल्द से जल्द अपनी खुराक लें। हालांकि, अगर इसके कुछ ही समय बाद आपको अपनी अगली खुराक लेनी हो तो इसे न लें और अपनी नियमित खुराक के अनुसार ही इसका सेवन करते रहें। डबल खुराक ना लें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Metoclopramide. https://www.drugs.com/metoclopramide.html. Accessed on 3 September, 2020.
Metoclopramide. https://www.mayoclinic.org/drugs-supplements/metoclopramide-oral-route/description/drg-20064784. Accessed on 3 September, 2020.
Metoclopramide. https://medlineplus.gov/druginfo/meds/a684035.html. Accessed on 3 September, 2020.
Metoclopramide. https://www.ncbi.nlm.nih.gov/books/NBK519517/. Accessed on 3 September, 2020.
NCI Drug Dictionary. https://www.cancer.gov/publications/dictionaries/cancer-drug/def/metoclopramide-hydrochloride. Accessed on 3 September, 2020.
Current Version
03/09/2020
Anoop Singh द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Mayank Khandelwal
Updated by: Ankita mishra
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Mayank Khandelwal