रेडोटिल का प्रयोग डायरिया के उपचार के लिए किया जाता है। इस का प्रयोग तब किया जाता है जब डायरिया को नियंत्रित करने के लिए तरल पदार्थ और आहार संबंधी सभी उपाय पर्याप्त रूप से प्रभावी नहीं होते हैं। इसमें रसकाडोट्रिल एक्टिव इंग्रेडिएंट है। रेडोटिल आंत में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स के अत्यधिक स्राव को कम करने का काम करती है।

रेडोटिल को हमेशा रूम टेंपरेचर पर ही स्टोर करना चाहिए। इसे धूप के सीधे प्रकाश या नमी से दूर रखें। इसे डैमेज होने से बचाने के लिए कभी भी इसे फ्रीज में स्टोर करके न रखें। स्टोर से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए दवा के पैकेज पर लिखे हुए जरूरी निर्देशों को अच्छे से पढ़ें या फिर अपने डॉक्टर से इसके बारे में पूछे। सुरक्षा के लिए, आपको सभी दवाओं को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखना चाहिए।
दवा का इस्तेमाल न करने पर या उसके एक्सपायर होने पर, डॉक्टर के निर्देश के बिना इसे न ही टॉयलेट में फ्लश करें और न ही नाली में फेकें। सुरक्षित रूप से दवा को नष्ट करने के बारे में अपने फार्मासिस्ट से पूछे।
प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान रेडोटिल लेने की सलाह नहीं दी जाती है। इस स्थिति में इस दवाई का सेवन करना शिशु के लिए हानिकारक हो सकता है। इस दवा को लेने से पहले संभावित लाभ और जोखिमों को जानने के लिए हमेशा अपने चिकित्सक से अवश्य परामर्श करें।
रेडोटिल के निम्नलिखित साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। हालांकि इस लिस्ट में जो साइड इफेक्ट्स दिए गए हैं वो हर व्यक्ति में देखने को नहीं मिलते। लेकिन, अगर आप को इन में से कोई साइड इफेक्ट महसूस हों तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। यह साइड इफेक्ट इस प्रकार हैं:
अधिक सामान्य साइड इफेक्ट्स
रेडोटिल के कुछ ऐसे साइड इफ़ेक्ट भी हो सकते हैं जो ऊपर नहीं दिए गए हैं। लेकिन, अगर आपको इनके अलावा भी कोई साइड इफ़ेक्ट महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर को बताएं।
अगर आप इस दवाई को अन्य दवाइयों या उत्पादों के साथ लेते हैं, तो रेडोटिल का प्रभाव बदल सकता है। इससे साइड इफ़ेक्ट का जोखिम बढ़ सकता है या यह दवाई सही से अपना काम नहीं करेगी । इसलिए अपने डॉक्टर को उन सभी दवाइयों के बारे में बताएं जिनका सेवन आप कर रहे हैं। इसमें विटामिन्स या अन्य हर्बल सप्लिमेंट भी शामिल हैं। रेडोटिल इन दवाइयों और उत्पादों के साथ इंटरैक्ट कर सकती है:
इसके अलावा भी कुछ अन्य दवाइयां हो सकती हैं, जिन्हें रेडोटिल के साथ लेने से स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। अपने डॉक्टर के बारे में इनके बारे में पहले ही पूरी जानकारी ले लें।
रेडोटिल को भोजन या एल्कोहॉल के साथ लेने से दवाई के काम करने के तरीके में प्रभाव पड़ सकता है। भोजन और एल्कोहॉल के साथ इस दवाई के इंटरेक्शन के बारे में कृपया अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से अवश्य पूछ लें।
रेडोटिल आपकी हेल्थ कंडिशन पर अपना प्रभाव डाल सकता है। यह इंटरेक्शन आपकी हेल्थ कंडिशन को और भी खराब या दवाई के प्रभाव को कम कर सकती है। यह बहुत आवश्यक है कि हमेशा अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट को अपनी मौजूदा हेल्थ कंडिशंस के बारे में बताएं। इन स्वास्थ्य स्थितियों में इस दवाई का प्रयोग न करें:
और पढ़ें : बच्चों में फोबिया के क्या हो सकते हैं कारण, डरने लगते हैं पेरेंट्स से भी!
यहां पर दी गई जानकारी को डॉक्टर की सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले हमेशा डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
इस दवाई की कितनी डोज आपको लेनी चाहिए इसके लिए रोगी की उम्र, स्वास्थ्य स्थिति और कई अन्य बातों को ध्यान में रखा जाता है। इसलिए आपको इस दवाई की कितनी डोज लेनी चाहिए इसके बारे में अपने डॉक्टर से सलाह लें।
वयस्कों के लिए अधिकतम सिंगल डोज
शुरुआती डोज : 100 मिलीग्राम PO दिन में तीन बार
अधिकतम अवधि – 7 दिन
बुजुर्गों के लिए अधिकतम सिंगल डोज
बुजुर्ग रोगी शुरुआत में दिन में तीन बार 100 मिलीग्राम PO तक ले सकते हैं।
अधिकतम अवधि – 7 दिन
बच्चों के लिए अधिकतम सिंगल डोज
बच्चों को यह शुरुआती डोज दी जा सकती है:
24 घंटे की अवधि में कितनी डोज लेनी चाहिए?
24 घंटे में अधिकतम डोज 300 मिलीग्राम/दिन PO
ओवरडोज या आपातकालीन स्थिति के लिए अपने स्थानीय डॉक्टर या हॉस्पिटल से संपर्क करें।
अगर आपसे रेडोटिल की डोज मिस हो जाए, तो जितना जल्दी हो सके इसे ले लें। हालांकि, अगर दूसरी खुराक का समय हो गया है, तो डबल डोज लेने की बजाय एक डोज मिस कर दें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
https://www.ndrugs.com/?s=redotil&t=dosage
https://www.medicineindia.org/medicine-brand-details/13607/redotil
http://www.drugsupdate.com/brand/generic/Racecadotril/11088
https://parenting.firstcry.com/qna/q/is-redotil-10mg-can-be-given-to-7months-baby-10questionidbc320f37180b2
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pubmed/12126242
https://www.mims.com/india/drug/info/redotil
Accessed 7 Feb, 2020
Current Version
14/07/2020
Anu sharma द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील
Updated by: Nidhi Sinha