Telmisartan: टेल्मीसार्टन क्या है? जानिए इसके उपयोग, साइड इफेक्ट्स और सावधानियां
उपयोग
टेल्मीसार्टन (Telmisartan) का उपयोग किसके लिए किया जाता है?
टेल्मीसार्टन का इस्तेमाल हाई बल्ड प्रेशर (हाइपरटेंशन) के इलाज के लिए किया जाता है। ये दवा ब्लड प्रेशर को कम कर स्ट्रोक, हार्ट अटैक और किडनी संबंधित परेशानी के होने का खतरा कम करती है। यह एंजियोटेंसिन रिसेप्टर ब्लॉकर्स (एआरबी) के नाम वाली दवाओं के वर्ग से आती है। यह रक्त वाहिकाओं को आराम पहुंचाकर काम करता है जिससे रक्त अधिक आसानी से प्रवाहित हो सके।

टेल्मीसार्टन (Telmisartan) का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए?
- इस दवाई को ठीक उस तरह लें जैसे आपके डॉक्टर ने इसे आपके लिए निर्धारित किया है। दवा को लेने से पहले उसके लेबल पर लिखे निर्देश व पेशेंट इनफार्मेशन लीफलेट अवश्य पढ़ें। अगर आपके दिमाग में किसी चीज को लेकर संशय है तो अपने डॉक्टर से अवश्य बात करें।
- दवा को लेने से पहले अपने डॉक्टर को उन सब दवाइयों के बारे में बताएं जो आप ले रहे हैं। कई दवाईयां इस दवाई के साथ लेने से एलर्जी या अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती हैं।
- अपने डॉक्टर को अपनी मेडिकल हिस्ट्री के बारे में बताएं। कुछ स्वास्थ्य स्थितियों में इस दवाई को लेने से कई साइड इफेक्ट हो सकते हैं।
- इस दवाई को लेने के बाद ड्राइव या कोई ऐसा काम न करें जिसमे ध्यान लगाने की आवश्यकता हो।
- अपनी मर्जी से इस दवाई की डोज को बढ़ाएं या कम न करें साथ ही इसकी डोज में भी बदलाव न लाएं।
- टेल्मीसार्टन को न तो चबाएं, न ही तोड़ कर इसे लें। इसकी पूरी टेबलेट को पानी के गिलास के साथ निगल लें।
- इस दवाई के अच्छे परिणाम पाने के लिए नियमित रूप से इसका सेवन करें। रोजाना इस दवाई को लेना याद रखने के लिए इसे एक ही समय पर लें।
- अगर इस दवाई को लेने के बाद आपकी स्थिति में सुधार नहीं होता या स्थिति पहले से ज्यादा बिगड़ जाती है तो तुरंत डॉक्टर को बताएं।
टेल्मीसार्टन (Telmisartan) को कैसे स्टोर करूं?
टेल्मीसार्टन को धूप के सीधे प्रकाश या नमी से दूर कमरे के तापमान में ही स्टोर करना बेहतर होगा। इसे डैमेज होने से बचाने के लिए कभी भी इसे फ्रीज में स्टोर करके न रखें। स्टोर से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए दवा के लेबल पर लिखे हुए जरूरी निर्देशों को अच्छे से पढ़ें या फिर अपने डॉक्टर से इसके बारे में पूछे। सुरक्षा के लिए, आपको सभी दवाओं को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखना चाहिए।
दवा का इस्तेमाल न करने पर या उसके एक्सपायर होने पर, डॉक्टर के निर्देश के बिना इसे न ही टॉयलेट में फ्लश करें और न ही नाली में फेकें। सुरक्षित रूप से दवा को नष्ट करने के बारे में अपने फार्मासिस्ट से पूछे।
और पढ़ें: Calcimax Forte: कैल्सिमैक्स फोर्ट क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
सावधानियां और चेतावनी
टेल्मीसार्टन (Telmisartan) का उपयोग करने से पहले मुझे क्या पता होना चाहिए?
इस दवाई को लेने से इस बात को जान लें आपका डॉक्टर जानता है कि इस दवा से होने वाले साइड इफेक्ट से ज्यादा आपको फायदा होगा। यह निर्णय आप और आपके डॉक्टर लेंगे। इस दवा के लिए, निम्नलिखित पर विचार किया जाना चाहिए:
एलर्जी:
अगर आपको इस दवाई या किसी अन्य दवाई से एलर्जी है, तो आपको इस बात की जानकारी अपने चिकित्सक को देनी चाहिए। यही नहीं, अगर आपको किन्ही अन्य चीजों से भी एलर्जी है जैसे भोजन, डाई या जानवरों से तो भी डॉक्टर की सलाह लें।
अपने डॉक्टर को अपनी मेडिकल हिस्ट्री के बारे में बताएं। इन स्थितियों में इस दवाई का प्रयोग न करें:
- लिवर रोग
- पित्त की नली में रूकावट
- खून में ज्यादा मात्रा में पोटेशियम होना
- शरीर में पानी या मिनिरल्स की कमा (डिहाइड्रेशन)
इस दवा को लेने के बाद आपको नींद और आलस महसूस हो सकता है। बेहतर होगा दवा को लेने के बाद आप ड्राइव न करें और न ही किसी मशीन को चलाएं।
यदि आप पोटेशियम सप्लीमेंट्स ले रहे हैं तो इसका इस्तेमाल न करें। इससे आपको शरीर में पोटेशियम की मात्रा अधिक हो सकती है।
क्या प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान टेल्मीसार्टन (Telmisartan) लेना सुरक्षित है?
इस दवाई को प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग में लेने की सलाह नहीं दी जाती। यह दवाई मां और गर्भ में पल रहे शिशु दोनों के लिए हानिकारक हो सकती है। ब्रेस्टफीडिंग के दौरान भी इसका सेवन करना कई समस्याओं का कारण बन सकता है।
और पढ़ें: Caldikind Plus: कैलडिकाइंड प्लस क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
साइड इफेक्ट्स
टेल्मीसार्टन (Telmisartan) से मुझे क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं?
अगर आपको एलर्जी रिएक्शन के लक्षण जैसे सांस लेने में दिक्कत या मुंह, जीभ और होठों पर सूजन नजर आए तो तुरंत अपने चिकित्सक से कंसल्ट करें।
बहुत कम मामलों में यह दवा ऐसी स्थिति पैदा कर देती है जिससे किडनी फेल हो सकती है। अदर आपको मांसपेशियों में दर्द, कोमलता या कमजोरी होने पर तुरंत चिकित्सक को बताएं। अगर आपको बुखार, मतली, उल्टी की समस्या या गहरे रंग का यूरिन आता है तो भी आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाने की जरूरत है।
इस दवा को लेने से आपको निम्नलिखित साइड-इफेक्ट्स हो सकते हैं:
- ऐसा महसूस होना जैसे आपकी जान निकल रही हो
- यूरिन में दर्द होना
- सीने में दर्द होना
- सांस न आना
- हाथों या पैरों में सूजन होना
- हाई पोटैशियम
कम गंभीर दुष्प्रभाव:
- नाक बहना
- साइनस पेन
- कफ की समस्या
- कमर दर्द
- पेट दर्द
- डायरिया की समस्या
- सिर दर्द
- चक्कर आना
- थकान महसूस होना
- कमजोरी महसूस होना
- माइल्ड स्किन रैशेज
[mc4wp_form id=’183492″]
इन जरूरी बातों को जानें
कौन-सी दवाएं टेल्मीसार्टन (Telmisartan) के साथ इस्तेमाल नहीं की जा सकती हैं?
आप वर्तमान में जिन दवाओं का सेवन कर रहे हैं तो वो टेल्मीसार्टन के साथ इंटरैक्ट कर सकती है। इससे दवा का असर प्रभावित होगा या फिर गंभीर साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं।
निम्नलिखित दवाओं के साथ टेल्मीसार्टन रिकमेंड नहीं की जाती है:
- बेनजेप्रिल (Benazepril)
- कैप्टोप्रिल (Captopril)
- एनालाप्रिल (Enalapril)
- एनालाप्रिलाट (Enalaprilat)
- फोसिनोप्रिल (Fosinopril)
- लिसिनोप्रिल (Lisinopril)
- मोएक्सिप्रिल (Moexipril)
- रैमीप्रील (Ramipril)
- टोपोटेकन (Topotecan)
- ट्रांडोलप्रिल (Trandolapril)
- त्रिमेटहोपरिम (Trimethoprim)
क्या भोजन या एल्कोहॉल के साथ टेल्मीसार्टन (Telmisartan) का इस्तेमाल किया जा सकता है?
टेल्मीसार्टन को किसी खास डायट या एल्कोहॉल के साथ लेने से दवाई के काम करने के तरीके में प्रभाव पड़ सकता है। भोजन और एल्कोहॉल के साथ इस दवाई के इंटरेक्शन के बारे में कृपया अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से अवश्य पूछ लें।
टेल्मीसार्टन (Telmisartan) खाने से स्वास्थ्य पर किस तरह का प्रभाव पड़ सकता है?
टेल्मीसार्टन आपकी हेल्थ कंडीशन पर प्रभाव डाल सकती है। यह इंटरेक्शन आपकी हेल्थ कंडिशन को पहले से ज्यादा खराब या दवाई के प्रभाव को कम कर सकती है। यह बहुत आवश्यक है कि हमेशा अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट को अपनी मौजूदा हेल्थ कंडीशंस के बारे में बताएं। इन स्वास्थ्य स्थितियों में इस दवाई का प्रयोग न करें:
- कंजेस्टिव हार्ट फेलियर- किडनी संबंधित परेशानियां हो सकती हैं
- डायबिटीज पेशेंट्स
- इलेक्ट्रोलाइट इंबैलेंस
- फ्लूइड इंबैलेंस
- किडनी रोग
- लिवर रोग
यहां पर दी गई जानकारी को डॉक्टर की सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले हमेशा डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
और पढ़ें: Dexorange Syrup: डेक्सोरेंज सिरप क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
डोसेज
वयस्कों के लिए टेल्मीसार्टन (Telmisartan) की क्या खुराक है?
हाइपरटेंशन
शुरुआती डोज: 40 मिलीग्राम दिन में एक बार
मेंटेनेंस डोज: 20 मिलीग्राम से 80 मिलीग्राम दिन में एक बार
टेल्मीसार्टन (Telmisartan) कैसे उपलब्ध है?
टैबलेट: 20 मिलीग्राम, 40 मिलीग्राम, 80 मिलीग्राम
यदि मुझसे टेल्मीसार्टन (Telmisartan) की डोज मिस हो जाए तो मुझे क्या करना चाहिए?
अगर आपसे आर्टसुनेट की डोज मिस हो जाए, तो जितना जल्दी हो सके इसे ले लें। हालांकि, अगर दूसरी खुराक का समय हो गया है, तो डबल डोज लेने की बजाय एक डोज मिस कर दें।
अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है या फिर अन्य कोई बीमारी है तो बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी दवा का सेवन न करें। बिना डॉक्टर की सलाह के दवा का सेवन करने से शरीर में खतरनाक दुष्प्रभाव भी दिख सकते हैं। अगर आपको अधिक जानकारी चाहिए तो आप डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।