डायबिटीज के पेशेंट हैं तो आपको खाने में मैदे के बजाय गेंहू का इस्तेमाल करना चाहिए। आप गेंहू से बनी ब्रेड या पास्ते का इस्तेमाल कर लंच प्लान कर सकते हैं। लंच में आप गेंहू की रोटी का इस्तेमाल करके भी कर सकते हैं। आप चाहें तो पनीर के पराठें के साथ टमैटो सूप को भी एंजाय कर सकते हैं। हम आपको ग्रिल्ड टमैटो एंड चीज सैंडविच विद सूप की रेसिपी बताते हैं।
धीमी आंच पर एक नॉन-स्टिक फ्राइंग पैन को रखें और फिर कुकिंग स्प्रे का इस्तेमाल करें।अब ब्रेड का एक टुकड़ा लें और 1 1/2 औंस से कम फैट वाले पनीर और 3 स्लाइस पके टमाटर को उसपर रखें। अब ऊपर से ब्रेड का दूसरा टुकड़ा भी रख दें। जब नीचे का भाग सुनहरा हो जाए तो सैंडविच को पलट दें और दूसरी तरफ भी हल्का ब्राउन होने तक सेंक लें। टमैटो सूप के साथ आप इसे खा सकते हैं। आप चाहे तो पालक का सूप भी इस्तेमाल कर सकते हैं। मधुमेह में बिना शुगर की रेसिपी में आप इसे शामिल कर सकते हैं।
मल्टीग्रेन पास्ता भी है बेहतर विकल्प
अगर आपको लंच में कुछ खास और हेल्दी खाने का मन है, तो आप मल्टीग्रेन पास्ता भी ट्राय कर सकते हैं। 1 कप पके हुए पास्ता को अपनी पसंद की 1 कप पकी हुई हरी सब्जियों जैसे ब्रोकली (Broccoli), केल या गोभी के साथ मिलाएं। अब उसमें लगभग 1 औंस क्यूब्ड मोजेरेला चीज मिलाएं। अगर आप नॉनवेज खाते हैं, तो आप ग्रिल्ड सीफूड, चिकन भी मिला सकते हैं।साथ में कटा हुआ हरा प्याज, टमाटर भी डालें। अब आप इसमें अपनी पसंद के अनुसार नट्स भी मिला सकते हैं। आप इसे अच्छे से मिला लें और तैयार है आपका हेल्दी टेस्टी नाश्ता। अगर आप इसे बाद में खाना पसंद करते हैं, जो फ्रिज में भी रख सकते हैं।
मधुमेह में बिना शुगर की रेसिपी: डिनर में ट्राय करें ये
अक्सर लोग स्टफ्ड पराठा ब्रेकफास्ट में लेना पसंद करते हैं लेकिन आप चाहे, तो इसे डिनर में भी शामिल कर सकते हैं। भारतीय घरों में स्टफ्ड परांठा सुबह से लेकर रात तक कभी भी खाया जाता है यानी आप इसे हेल्दी डिनर के रूप में चूज कर सकते हैं। आप हम आपको मेथी के पराठों की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। ये ब्लड में शुगर के लेवल को कंट्रोल करने का काम करती है। आप साथ में टमाटर की चटनी, वो भी बिना शुगर के बना सकते हैं। आप शुगर की जगह थोड़ी सी मात्रा में गुड़ का इस्तेमाल (use of jaggery) कर सकते हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा होगा। आप ऑप्शन के तौर पर स्टीविया भी यूज कर सकते हैं।
सबसे पहले मल्टीग्रेन आटा या फिर गेंहूं के आटा करीब दो कप लें। अब इसमें 1/2 कप कसूरी मेथी (Fenugreek seeds) या फिर करीब दो कटोरी तक मेथी के फ्रेश पत्तों को काटकर मिला लें। आटे में हल्का नमक, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार, जीरा पाउडर करीब एक चम्मच और करीब आधा कटोरी पानी मिलाकर गूंथ लें। आप हल्का घी या तेल कर इस्तेमाल कर परांठा बना सकती हैं। अब आप टमाटर की चटनी बनाने के लिए तेल में जीरा का तड़का लगाएं और कटी हरी मिर्च मिलाएं। थोड़ा अदरक लहसुन का पेस्ट मिलाकर उसमें पिसा टमाटर मिला दें। थोड़ा नमक और गुड़ भी मिला दें। तैयार हो गया मेथी का परांठा और टमाटर की चटनी। मधुमेह में बिना शुगर की रेसिपी (Sugar free recipes) इसे ट्राय जरूर करें।
इस आर्टिकल में हमने आपको मधुमेह में बिना शुगर की रेसिपी (Sugar free recipes) के बारे में बारे में जानकारी दी है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको इस संबंध में अधिक जानकारी चाहिए, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्स्पर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे।