कम से कम 12 महीने तक माहवारी (Periods) का न होना रजोनिवृति (Menopause) कहलाता है। रजोनिवृत्ति (मेनोपॉज) का मतलब है कि अब आपकी प्रजनन अवधि खत्म हो गई है। अब आप बच्चे को जन्म नहीं दे सकती हैं। यह एक स्वाभाविक प्रक्रिया है इसलिए आपको इसके बारे में अधिक चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।
और पढ़ें : 30 साल में होने जा रही हैं प्रेग्नेंट, तो जान लें ये बातें

प्रत्येक महिला को अपने जीवन में रजोनिवृति (मेनोपॉज) का सामना करना पड़ता है, क्योंकि यह महिलाओं के प्रजनन से संबंधित एक बायोलॉजिकल प्रॉसेस है। रजोनिवृत्ति (Menopause) का समय हर एक महिला के लिए अलग-अलग हो सकता है। अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
और पढ़ें : अनियमित पीरियड्स को नियमित करने के 7 घरेलू नुस्खे
इस बारे में फोर्टिस हॉस्पिटल, मुलुंड के डॉ, हसमुख रावत, सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोजॉजिस्ट का कहना है,’ रजोनिवृत्ति एक ऐसा दौर है, जिसका सामना हर महिला को अपनी बढ़ती उम्र के साथ करना होता है। साधारण तौर पर, यह 49 से 52 वर्ष की उम्र में होता है। रजोनिवृत्ति की पहचान उस अवस्था से होती है, जिसमें एस्ट्रोजेन और प्रोजेस्टेरॉन हाॅर्मोन का उत्पादित होता बंद हो जाता है और लगातार 12 माह तक मासिक चक्र नहीं आता। इस जैविक क्रिया के दौरान अनेक महिलाएं शारीरिक और भावनात्मक लक्षणों का अनुभव करती हैं। इन लक्षणों में शामिल हैंः थकान, अचानक बुखार जैसा महसूस होना, चक्कर आना, योनी का सूखापन, नींद का अव्यवस्थित होना, मूड का अचानक बहुत अच्छा या खराब होना, वजन बढ़ना और अनियंत्रित पेशाब होना आदि।’
हो सकता है ऊपर दिए गए लक्षणों में कुछ लक्षण शामिल न हो। यदि आपको किसी भी लक्षण के बारे में किसी भी तरह की शंका हो तो कृपया डॉक्टर से परामर्श करें।
और पढ़ें : महिलाओं में इंसोम्निया : प्री-मेनोपॉज, मेनोपॉज और पोस्ट मेनोपॉज से नींद कैसे होती है प्रभावित?
[mc4wp_form id=’183492″]
और पढ़ें : पीरियड्स से जुड़ी गलत धारणाएं और उनकी सच्चाई
आमतौर पर डॉक्टर लक्षणों के आधार पर कुछ प्रारंभिक निदान पर विचार कर सकते हैं। यदि अनियमित पीरियड्स या हॉट फ्लैशेस के बारे में कोई शंका है तो अपने डॉक्टर से बात करें।
फॉलिकल स्टिम्युलेटिंग हॉर्मोन (FSH), एस्ट्रोजन और थायरॉइड-स्टिम्युलेटिंग हार्मोन (TSH) के स्तर की जांच के लिए ब्लड टेस्ट (Blood Test) की आवश्यकता हो सकती है। जैसे ही एफएसएच का स्तर बढ़ता है और एस्ट्राडियोल का स्तर कम होता है तो मेनोपॉज होता है। इसके अलावा, टीएसएच से संबंधित अंडरएक्टिव थायरॉयड (हायपोथायरायडिज्म) भी रजोनिवृत्ति (Menopause) के सामान ही लक्षण दे सकता है।
और पढ़ें : पीरियड्स के दौरान जरूर फॉलो करें ये मेन्स्ट्रुअल हाइजीन
आपको रजोनिवृत्ति के इलाज (Treatment for Menopause) के लिए किसी भी चिकित्सीय उपचार की आवश्यकता नहीं है। हालांकि लक्षणों की गंभीरता के कारण कुछ महिलाएं इसका इलाज करवाती हैं। रजोनिवृत्ति (Menopause) के लिए निम्नलिखित उपचार उपलब्ध हैं-
अधिक जानकारी के लिए आप डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Menopause. http://www.mayoclinic.org/diseases-conditions/menopause/basics/definition/con-20019726. Accessed July 10, 2016.
Menopause https://www.womenshealth.gov/menopause Accessed 7/1/2020
Menopause https://www.menopause.org/ Accessed 7/1/2020
Dr. Hasmukh Rawat, Senior Intervensional Cardiologist, Fortis Hospital
Meenal Shah, Senior Nutrition Therepist, Fortis Hospital Accessed 7/1/2020
What Is Menopause?. https://www.nia.nih.gov/health/what-menopause. Accessed On 23 September, 2020.
Menopause. https://www.fda.gov/consumers/womens-health-topics/menopause. Accessed On 23 September, 2020.
Current Version
25/02/2022
Shikha Patel द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr. Pooja Bhardwaj
Updated by: Nidhi Sinha
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Dr. Pooja Bhardwaj