हिस्टरेक्टॉमी (Hysterectomy) उस सर्जरी को कहते हैं, जिसमें महिलाओं के यूटेरस (जिसे वॉम्ब भी कहते हैं) को निकाल दिया जाता है। जरूरत के हिसाब से डॉक्टर फैलोपियन ट्यूब और ओवरी भी निकाल सकते हैं। हिस्टरेक्टॉमी के बाद आपको पीरियड्स नहीं होते और आप प्रेग्नेंट भी नहीं हो सकती हैं। हिस्टरेक्टॉमी की मदद से फीमेल रिप्रोडक्टिव सिस्टम (Female reproductive system) में होने वाली बीमारियों का इलाज किया जाता है।
हिस्टरेक्टॉमी की जरूरत इनमें से किसी एक स्थिति में पड़ती है :

हर कोई इस प्रोसीजर को नहीं करवा सकता। आपको हिस्टरेक्टॉमी ट्रीटमेंट यूटेरीन फाइब्रोइड केस में नहीं करना चाहिए अगर :
हिस्टरेक्टॉमी (Hysterectomy) एक सेफ सर्जिकल प्रोसीजर है, लेकिन जैसा कि सभी बड़ी सर्जेरीस में थोड़ा बहुत रिस्क होता है, इसमें भी थोड़े बहुत रिस्क हैं। कुछ लोगों में एनेस्थेटिक की वजह से एडवर्स रिएक्शन हो जाता है और कई लोगो में बहुत ज्यादा ब्लीडिंग और ऑपरेटेड साइट के आसपास इंफेक्शन भी देखा गया है।
इसके अलावा, इन अंगों में इंज्यूरी का खतरा बढ़ सकता है :
ये सारे रिस्क आमतौर पर देखे नहीं गए है। लेकिन, अगर ये किसी केस में हो जाते हैं, तो इन्हें सही करने के लिए आपको दूसरी सर्जरी भी करवानी पड़ सकती है।
हिस्टरेक्टॉमी (Hysterectomy) करने से पहले इससे जुड़े बचाव के तरीके, प्रभाव और होने वाली समस्याओं के बारे में जानना बहुत जरूरी है और ज्यादा जानकारी या सवालों के लिए डॉक्टर से जरूर मिलें।
और पढ़ें : Gallbladder Stone Surgery : गॉलब्लेडर स्टोन सर्जरी क्या है?
ब्रेकफास्ट न करें। जब तक एनेस्थेसियोलॉजिस्ट आपको कुछ भी खाने या पीने को न कहें, तब तक कुछ भी न खाएं और न पिए। यहां तक कि ब्रश करते समय पानी भी अंदर न लें।
अगर आप बीमार हैं, तो डॉक्टर को बताकर ऑपरेशन की डेट आगे बढ़वा दें। कोई भी बीमारी जैसे निमोनिया या फ्लू जो रेस्पिरेटरी सिस्टम को प्रभावित करती है, आपके ऑपरेशन को टाल सकती है।
औसतन एब्डोमिनल या हिस्टरेक्टॉमी में 60 -90 मिनट लगते हैं। लेप्रोस्कोपिक हिस्टरेक्टॉमी में 70 -110 मिनट लग सकते हैं। सर्जरी के समय से रिकवरी के समय पर कोई असर नहीं पड़ता।
हिस्टरेक्टॉमी बहुत सारे तरीकों से की जा सकती है। सभी में लोकल या जनरल एनास्ठेटिक की जरूरत पड़ती है। जनरल एनेस्थेटिक से आपको नींद आएगी और आपको पूरे ऑपरेशन किसी दर्द का एहसास नहीं होगा। वही, लोकल एनेस्थेटिक केवल निचले हिस्से को सुन्न करेगी, जबकि आप पूरी तरह होश में रहेंगे। डॉक्टर्स लोकल एनस्ठेटिक के साथ सेडेटिव भी देते हैं, जिससे आपको नींद आ जाए और आप ऑपरेशन के समय रिलैक्स रहें।
इस तरह की सर्जरी में डॉक्टर एब्डोमेन में कट लगाकर यूटेरस को बहार निकलते हैं। ये कट बड़ा होता है और वर्टीकल या हॉरिजॉन्टल लगाया जाता है। इसके घाव जल्दी भर जाते हैं और ज्यादा निशान नहीं छोड़ते।
इस सर्जरी में वैजाइना में कट लगाकर यूटेरस को निकाला जाता है। बाहर कोई भी कट नहीं होता, इसलिए कोई भी निशान नहीं दिखाई देता।
इस तरह की सर्जरी लैप्रोस्कोप की मदद से की जाती है। लैप्रोस्कोप एक हाई लाइट इंटेंसिटी का डिवाइस होता है, जिससे बॉडी के अंदर डालकर इमेज को स्क्रीन पर देखा जा सकता है। ये इंस्ट्रुमेंट एब्डोमेन में तीन चार छोटे कट करके डाला जाता है। उसके बाद डॉक्टर्स कंप्यूटर की मदद से यूटेरस को देख सकते हैं। यूटेरस को एक बार की जगह कई बार काटा जाता है और एक–एक हिस्सा बाहर निकाला जाता है।
और पढ़ें : Gastric Bypass Surgery: गैस्ट्रिक बायपास सर्जरी क्या है?
ऑपरेशन के बाद आपको पांच से छह दिन हॉस्पिटल में रखा जाएगा। दर्द की दवा देंगे और आपके लक्षण जैसे हार्ट रेट और ब्रीथिंग को मॉनिटर करेंगे। आपसे हॉस्पिटल में चलने को भी कहा जाएगा। चलने से पैरों में ब्लड क्लॉटिंग (Blood clotting) का खतरा नहीं होता।
अगर आपकी वैजाइनल हिस्टरेक्टोमी हुई है, तो ब्लीडिंग को रोकने के लिए गॉज लगाया जाएगा। कुछ दिनों बाद गॉज को निकाल दिया जाएगा। वैजाइना से ब्लड और भूरे रंग का पानी लगभग दस दिन तक आता रहेगा। ऐसे में आप मैंस्ट्रुअल पैड (Menstrual pad) का इस्तेमाल कर सकती हैं।
अगर आपकी वैजाइनल या लैप्रोस्कोपिक सर्जरी हुई है, तो आप तीन से चार हफ्तों में रेगुलर काम कर सकेंगे। एब्डोमिनल हिस्टरेक्टॉमी (Hysterectomy) में रिकवरी पांच से छह हफ्तों में होगी। इसमें रिकवरी पहले दो टाइप की सर्जरी के हिसाब से ज्यादा समय लेगी। और किसी जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
[mc4wp_form id=’183492″]
और पढ़ें : Hair Transplant : हेयर ट्रांसप्लांट कैसे होता है?
आपको आराम करना है और पांच से छह हफ्तों तक कोई भी भारी सामान नहीं उठाना है। आप टब बाथ और सेक्शुअल इंटरकोर्स कर सकते हैं। हालांकि, आपकी रिकवरी आपके पहले की हेल्थ पर निर्भर करेगी। अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर की सलाह लें।
उपरोक्त दी गई जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से बात जरूर करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Hysterectomy. http://womenshealth.gov/publications/our-publications/fact-sheet/hysterectomy.cfm Accessed on 6/7/2020
Hysterectomy. nwhn.org/hysterectomy/ Accessed on 6/7/2020
Hysterectomy. https://www.mayoclinic.org/tests-procedures/abdominal-hysterectomy/about/pac-20384559 Accessed on 6/7/2020
Hysterectomy: http://acog.org/Patients/FAQs/Hysterectomy Accessed on 6/7/2020
Hysterectomy https://www.nhs.uk/conditions/hysterectomy/ Accessed on 6/7/2020
Hysterectomy : https://my.clevelandclinic.org/health/treatments/4852-hysterectomy Accessed on 6/7/2020
Current Version
31/01/2022
Suniti Tripathy द्वारा लिखित
के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड डॉ. अभिषेक कानडे
Updated by: Bhawana Awasthi