ऑर्किडोपेक्सी (Orchidopexy) पुरुषों के अंडकोष से जुड़ी एक सर्जरी होती है। जो बचपन में की जाती है। इस सर्जरी की मदद से बच्चे के अंडकोष को नीचे लाया जाता है।

इस स्थिति को अनडिसेंडेड टेस्टिकल कहा जाता है। जिसका अर्थ है, ऐसा अंडकोष जो जन्म से पहले लिंग के नीचे की त्वचा के बैग में नहीं आता है। जिसके लिए ऑर्किडोपेक्सी सर्जरी की मदद ली जा सकती है। यह त्वचा के अंदर से अंडकोष को उसके स्थान पर स्थायी तौर पर स्थानांतरित करती है। आमतौर पर बच्चा जब मां की गर्भ में पल रहा होता है, तभी बच्चे के अंडकोष का विकास हो जाता है। हालांकि, कभी-कभी जन्म के बाद बच्चे का अंडकोष का प्रजनन नहीं होता है शरीर के अंदर ही रहता जिसे ऑर्किडोपेक्सी सर्जरी की मदद से नीचे लाया जाता है।
अगर 6 माह की उम्र तक शिशु के अंडकोष अपने आप अंडकोश की थैली में नीचे नहीं आता है, तो ऐसी स्थिति में ऑर्किडोपेक्सी सर्जरी की जा सकती है। अगर अंडकोष अपनी सामान्य स्थिति में नहीं आता है, तो बच्चे को कुछ स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैंः
यह भी पढ़ेंः Rhinoplasty: नाक की सर्जरी क्या है?
इस सर्जरी के बाद कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, जिनके बारे में हम नीचे बताने जा रहे हैं :
आइए अब जानते हैं कि ये सर्जरी कैसे होती है। जानिए इसकी प्रक्रिया क्या है।
सर्जरी करने से कितनी देर पहले आपको बच्चे को खिलाना-पिलाना चाहिए, इसके बारे में आपका डॉक्टर आपको जरूरी निर्देश दे सकते हैं। अधिकतर मामलों में सर्जरी होने के छह घंटे पहले बच्चे को कुछ भी खिलाना-पिलाना नहीं चाहिए।
यह भी पढ़ेंः Abscess Surgery : फोड़ा या एबसेस सर्जरी क्या है?
सर्जरी से पहले एनेस्थेटिस्ट बच्चे को बेहोश करने के लिए उसे सामान्य ऐनस्थिटिक की खुराक देते हैं। इस सर्जरी में लगभग 45 मिनट तक का समय लग सकता है।
सर्जरी के दौरान बच्चे की कमर पर एक चीरा लगाया जाता है और अंडकोष पर एक छोटे से चीरे के जरिए से ऑपरेशन किया जाता है।
अगर सर्जरी के दौरान सर्जन को एक छोटा अंडकोष मिलता है जो कार्य करने की संभावना नहीं रखता है, तो वे आमतौर पर उसे हटा देते हैं।
सर्जरी की प्रक्रिया पूरी होने के कुछ ही घंटे बाद आप बच्चे को घर ले जा सकेंगे। अगर बच्चा स्कूल जाता है, तो सर्जरी के एक हफ्ते बाद बच्चे को स्कूल भी भेज सकते हैं।
सर्जरी होने के बाद लगभग छह सप्ताह तक बच्चे को किसी भी तरह के शारीरिक खेल नहीं खेलने चाहिए।
अगर इससे जुड़ा आपका कोई सवाल है, तो इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने चिकित्सक या सर्जन से परामर्श करें।
हर सर्जरी के जहां लाभ होते हैं वहीं कुछ जोखिम भी हो सकते हैं। ऑर्किडोपेक्सी सर्जरी के बाद बच्चे को संभावित जोखिम के खतरे हो सकते हैं। जिसके बारे में आप अपने डॉक्टर से बात कर सकते हैं। साथ ही, सर्जरी के बाद आपके बच्चे की स्वास्थ्य स्थिति कैसी है इसकी जानकारी समय-समय पर अपने डॉक्टर को देते रहना चाहिए।
सर्जरी की दौरान बच्चे को बेहोशी के लिए दी जाने वाली खुराक के कारण बहुत अधिक रक्तस्राव या खून के थक्के जमने जैसे कुछ जोखिम की भी स्थिति भी देखी जा सकती है।
अंडकोष की सर्जरी से होने वाले संभावित जोखिमः
इस सर्जरी से कुछ जोखिम भी हो सकते हैं, जो इस प्रकार हैं :
सर्जरी से पहले डॉक्टर के द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार अपने बच्चे को इसके लिए तैयार करना चाहिए। सर्जरी के दौरान या बाद में होने वाले जोखिम को कम करने के लिए बच्चें को किसी अन्य दवाओं की खुराक नहीं देनी चाहिए।
उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ के इस आर्टिकल में ऑर्किडोपेक्सी सर्जरी से जुड़े जरूरी सवालों के जवाब मिल गए होंगे। इसमें आपको ऑर्किडोपेक्सी सर्जरी की प्रक्रिया से लेकर सर्जरी के बाद खुद की देखभाल करने तक के बारे में बताने की कोशिश की है। इसके अलावा आपको हमने ये भी बताया कि ऑर्किडोपेक्सी सर्जरी की जरूरत कब पड़ती है। आशा करते हैं कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा और ऑर्किडोपेक्सी सर्जरी से जुड़ी जरूरी जानकारियां आपको यहां मिल गई होंगी। अगर इस समस्या से जुड़े आपके और कोई भी सवाल हैं, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपको डॉक्टर की सलाह से और भी सटीक जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।
[mc4wp_form id=’183492″]
हैलो स्वास्थ्य किसी भी तरह की मेडिकल सलाह नहीं दे रहा है। अगर आपको किसी भी तरह की समस्या हो तो आप अपने सर्जन से जरूर पूछ लें।
और पढ़ेंः-
Endoscopic Sinus Surgery: एंडोस्कोपिक साइनस सर्जरी क्या है?
Gallbladder Stone Surgery : गॉलब्लेडर स्टोन सर्जरी क्या है?
Achilles Tendon Rupture: अकिलिस टेंडन सर्जरी क्या है?
Lumbar Discectomy Surgery: लम्बर डिस्केक्टॉमी सर्जरी क्या है?
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
orchidopexy. https://www.betterhealth.vic.gov.au/health/surgicalbrochures/orchidopexy-for-a-palpable-testicle-child. Accessed on 20 May, 2020.
orchidopexy. https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC4889701/. Accessed on 20 May, 2020.
orchidopexy. https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC4200414/. Accessed on 20 May, 2020.
orchidopexy. https://www.healthdirect.gov.au/surgery/orchidopexy-for-a-palpable-testicle-child. Accessed on 20 May, 2020.
Current Version
20/05/2020
Ankita mishra द्वारा लिखित
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar
Updated by: Ankita mishra
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Dr Sharayu Maknikar