और पढ़ें: पेट दर्द (Stomach pain) के ये लक्षण जो सामान्य नहीं हैं
क्या होता है इंग्वाइनल हर्निया (Inguinal hernia)
इंग्वाइनल हर्निया तब होता है जब टिशू जैसे आंत का हिस्सा पेट की मांसपेशियों या किसी कमजोर मांसपेशियों के आगे निकल जाएं। इसमें काफी दर्द हो सकता है। खासतौर पर तब जब आप वजन उठाने की कोशिश करें। कई लोगों में खांसते वक्त भी दर्द का अहसास होता है।
यह हर्निया हमेशा खतरनाक नहीं होता है। लेकिन यह अपने आप ठीक भी नहीं होता है। वक्त रहते अगर इसका इलाज नहीं किया गया तो पीड़ित व्यक्ति को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इंग्वाइनल हर्निया की वजह से तेज दर्द होता है। इंग्वाइनल हर्निया के लक्षण नजर आने पर बिना देरी करे डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए। जब यह बड़ा हो जाता है तो ऐसी स्थिति में डॉक्टर सर्जरी कर सकते हैं। वैसे इंग्वाइनल हर्निया की सर्जरी सामान्य सर्जरी है। इसलिए इससे घबराना नहीं चाहिए।
हर्निया को आसानी से पेट की ओर भेजा जा सकता है। ऐसा तब करें जब आप लेटे हुए हों। ऐसा नहीं कर पाने की स्थिति में आइस पैक लगाने से सूजन में कमी आ सकती है और हर्निया आसानी से अंदर चला जाता है।
और पढ़ें: पुरुषों के यौन (गुप्त) रोगों के बारे में पता होनी चाहिए आपको यह जरूरी बातें
कब होता है खतरा
जब किसी पुरुष को इंग्वाइनल हर्निया होता है और नस या आंत का हिस्सा वापस अपनी जगह न जाए तो इसकी वजह से अंडकोष या प्रभावित जगह का आकार बढ़ने लगता है। ऐसे में असहनीय दर्द होता है और बाहर आई आंत या नसों में खून का प्रवाह रूक जाता है, जिससे वो पूरी तरह खराब हो सकती है। अगर उस गठान का रंग लाल या बैंगनी पड़ जाए तो ये खतरे की घंटी है। ऐसे में डॉक्टर को दिखाकर सर्जरी कराई जा सकती है।
हैलो हेल्थ किसी भी प्रकार की मेडिकल सलाह, निदान या सारवार नहीं देता है न ही इसके लिए जिम्मेदार है।
निष्कर्ष- इंग्वाइनल हर्निया में असहनीय दर्द पुरुषों की कार्यक्षमता और उनके दैनिक जीवन को बुरी तरह प्रभावित करता है। इस हर्निया के शुरुआती लक्षण दिखते ही इस इलाज कराया जाना चाहिए क्योंकि बढ़ती उम्र के साथ इसकी सर्जरी में मश्किलें आने लगती हैं। हम आशा करते हैं आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा। हैलो हेल्थ के इस आर्टिकल में इंग्वाइनल हर्निया से जुड़ी ज्यादातर जानकारी देने की कोशिश की है, जो आपके काफी काम आ सकती हैं। यदि आप इसके बारे में अन्य कुछ जानना चाहते हैं तो आप अपना सावाल हमसे कमेंट कर पूछ सकते हैं। आपको हमारा यह लेख कैसा लगा यह भी आप हमें कमेंट कर बता सकते हैं।